Latest Updates
-
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम
बासी रोटी-चावल से बनाएं ये टेस्टी ब्रेकफास्ट, बच्चों को खाने में आएगा मजा
भारतीय सभ्यता में अन्न को पूजा जाता है, जिस कारण इसे फेंकना शुभ नहीं माना जाता। ऐसा कहा जाता है कि अन्न को फेंकना उसका अपमान करना होता है। ऐसे में बासी बची रोती और चावल को भी लोग बाद में गर्म करके खाने की कोशिश करते हैं।
चाहे दोपहर की रोटी हो या चावल बचे हो या फिर रात के, उसे दोबारा खाना हर किसी के लिए थोड़ा मुश्किल होता है। घर में आप के अलावा कोई और उसे खाना पसंद भी नहीं करता होगा, खासकर बच्चे। लेकिन अगर किसी दिन खाना ज्यादा बन गया हो या बच गया हो तो आप भी बासी रोटी और चावल को फेंकने के स्थान पर बच्चों और घर के अन्य सदस्यों को खिलाने की कोशिश करती होंगी।

आज हम आपके लिए एक जबरदस्त रेसिपी लेकर आए हैं। जिसके बाद बच्चे क्या बड़े भी इसे बहुत चाव से खाना पसंद करेंगे। हम आपके लिए महाराष्ट्र की टेस्टी रेसिपी लेकर आए हैं जिसको चुड़ा या फिर बासी रोटी-चावल का पोहा भी कहा जाता है। यह खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होती है। इसे आप अपने मेहमानों को भी चाहे तो सर्व कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी के बारे में...
बासी रोटी-चावल का पोहा बनाने की रेसिपी
सामग्री -
* बासी रोटी - 3
* बासी चावल - 1 बाउल
* प्याज - एक ( बारिक कटा हुआ )
* टमाटर - 2 से 3 ( बारिक कटा हुआ )
* सरसों के दाना या राई - एक छोटा चम्मच
* जीरा - एक छोटा चम्मच
* कड़ी पत्ता - 8 से 10 पत्तियां
* हरी मिर्च - 5 से 6 ( बारिक कटी हुई )
* धनिया की पत्ती - ¼ कटोरी ( बारिक कटी हुई )
* हरी मटर - एक कटोरी ( वैकल्पिक )
* तेल - 1 बड़ा चम्मच
बासी रोटी-चावल बनाने की विधि -
1. इस रेसिपी को बनाने के लिए सबसे पहले बासी रोटी
को छोटे-छोटे टुकड़े में तोड़ लें। आप चाहे तो इसे मिक्सर में ब्लेंड
भी कर सकते हैं।
2. इसके बाद एक बड़ी कड़ाही में एक चम्मच तेल डालकर गर्म करें, फिर इसमें जीरा और सरसों दाना भी डाल दें।
3. अब इसमें कटा हुआ प्याज डालकर उसे गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई करें।
4. फिर इसमें हरी-मिर्च, कड़ी पत्ता और मटर के दानें डालकर थोड़ी देर फ्राई करें फिर टमाटर भी डाल दें।
5. अब इसमें स्वादानुसार नमक, गर्म मसाला और हल्दी डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह पका लें।
6. जब मसाला पक जाए तो इसमें बासी रोटी और चावल को डालकर मिला दें।
7. 2 मिनट बाद गैस की फ्लेम बंद कर दें और इसे एक प्लेट में निकाल कर हरी धनिया और नींबू निचोड़ कर गरमा-गरम खिलाएं।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications
