Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
घर पर कुकीज बनाने का है शौक तो इस तरह तैयार करें लेमन बटर कुकीज
शाम की चाय का वक्त होता है तो हम अक्सर उसके साथ कुछ लाइट व टेस्टी खाना चाहते हैं। ऐसे में कुकीज खाना यकीनन एक अच्छा आईडिया है। यूं तो आपने कई तरह की कुकीज को टेस्ट किया होगा, लेकिन आज हम आपको लेमन बटर कुकीज के बारे में बता रहे हैं। मक्खन का लाजवाब स्वाद यकीनन आपको स्वाद की दूसरी दुनिया में ले जाएगा। आप इन कुकीज को घर पर ही बना सकते हैं और इनकी सबसे अच्छी बात यह है कि इन्हें बनाने में आपको बहुत अधिक मेहनत नहीं करनी होगी।

यूं तो कुकीज को फलों या कोको पाउडर की मदद से बनाया जाता है, लेकिन लेमन बटर कुकीज थोड़ी अलग है, क्योंकि इन्हें लाइम जेस्ट की मदद से तैयार किया जा सकता है। आप इसे अपने परिवार के लिए बनाएं या फिर पार्टी में बतौर स्नैक सर्व करें। यकीन मानिए, बस मन में जाते ही यह कुकीज घुल जाएंगी और हर किसी के मुंह से सिर्फ वाह ही निकलेगा। तो फिर देर किस बात की, चलिए शुरू करते हैं लेमन बटर कुकीज बनाना-
लेमन बटर कुकीज की सामग्री
18 सर्विंग्स
4 चम्मच लाइम जेस्ट
1०० ग्राम कैस्टर शुगर
1 चुटकी नमक
1 छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर
125 ग्राम अनसाल्टेड मक्खन
1 अंडा
190 ग्राम आटा
स्टेप 1 सबसे पहले मिलाएं सामग्री
कुकीज बनाते समय आप सबसे पहले एक बाउल में चीनी, नमक, मक्खन और लेमन जेस्ट डालें। इसे तब तक मिलाएं जब तक यह लाइट और फ्लफी न हो जाए।
स्टेप 2 अब फेंटे अंडा
इसके बाद बारी आती हैं अंडे को मिश्रण में मिक्स करने की। लेकिन इसके लिए आप पहले इसे अच्छी तरह फेंट लें और फिर इसे मिश्रण में डाले। इसे आप एक स्पैटुला की मदद से अच्छी तरह मिक्स करें।
स्टेप 3 आटा करें शामिल
अब इस मिश्रण में मैदा और बेकिंग पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं और फिर आटा गूंथ लें। एक बार जब आप आटा तैयार कर लें तो फिर आप इसे ऑब्लॉन्ग शेप में रोल करें। अब इसे बेकिंग पेपर में लपेट दें। इसे कम से कम एक घंटे के लिए फ्रीज करें।
स्टेप 4 कुकीज करें बेक
अब बारी है कुकीज को बेक करने की। इसके लिए आप पहले 180C पर ओवन को प्री-हीट करें। इसके बाद आप आटे से कागज को हटा दें और रोल को स्लाइस में काट लें। कुकीज को बेकिंग ट्रे पर रखें। इसे 8-10 मिनट तक बेक होने दें।
स्टेप 5 लेमन बटर कुकीज का लें आनंद
बस अब आपकी कुकीज तैयार हैं। शाम की चाय के साथ इसका आनंद लें। वैसे, अगर आप चाहें तो इसमें थोड़ी सी पिसी चीनी भी मिला सकते हैं।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications
