Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
नवरात्रि व्रत में कुछ अच्छा खाने की होती है क्रेविंग्स तो बनाएं मखाना ड्राई फ्रूट्स नमकीन
:नवरात्रि के दिनों में जो लोग व्रत रखते हैं, उन्हें बीच-बीच में कुछ ना कुछ अच्छा खाने की क्रेविंग्स होती है। आमतौर पर, व्रत के नियमों का पालन करते हुए भक्तगणों को अपने खान-पान पर बहुत अधिक संयम रखना पड़ता है। हो सकता है कि आपको भी नाश्ते में चाय के साथ नमकीन खाने की आदत हो, तो ऐसे में आप घर पर ही मखाना ड्राई फ्रूट्स नमकीन बनाकर आसानी से अपनी क्रेविंग्स को शांत कर सकती हैं।

मखाना ड्राई फ्रूट्स नमकीन की सामग्री
• 1 कप मखाना
• 2 बड़े चम्मच काजू
• 2 बड़े चम्मच कटा हुआ नारियल
• आवश्यकता अनुसार सेंधा नमक
• 1/4 छोटा चम्मच सूखे आम का पाउडर वैकल्पिक
• 3 बड़े चम्मच बादाम
• 2 बड़े चम्मच किशमिश
• 1 डंठल करी पत्ता
• 1/4 छोटा चम्मच पिसी हुई काली मिर्च
• 2 बड़े चम्मच घी
मखाना ड्राई फ्रूट्स नमकीन की विधि-
• सबसे पहले, एक पैन में 1 टेबल स्पून घी गरम करें।
• जब घी हल्का गर्म हो जाए तो इसमें मखाना डालकर धीमी आंच पर कुछ मिनट तक भून लें।
• इस दौरान आंच धीमी रखें और इन्हें लगातार चलाते रहें।
• कुछ देर बाद जब ये हल्के गोल्डन ब्राउन हो जाएं तो इन्हें बाउल में निकाल लीजिए।
• अब उसकी पैन में एक टेबल स्पून घी और गरम कीजिये।
• इसमें करी पत्ता, काजू, बादाम, कटा हुआ नारियल और किशमिश डालें।
• इन्हें भी धीमी आंच पर तब तक भूनें, जब तक कि वे सुनहरे रंग के न हो जाएं।
• इन्हें भी मखाने वाले बाउल में डाल दीजिए।
• अंत में, इसमें सेंधा नमक, काली मिर्च पाउडर, अमचूर पाउडर डालें और अच्छी तरह मिलाएं, ताकि यह अच्छी तरह कोट हो जाए।
• कुछ लोग नवरात्रि व्रत के दिनों में अमचूर का परहेज करते हैं, तो ऐसे में आप उसे स्किप कर दें।
• अब आप इसे तुरंत सर्व करें या बाद में उपयोग के लिए एक एयरटाइट जार में स्टोर कर लें।
• इस तरह आप मखाना ड्राई फ्रूट्स नमकीन बनाकर नवरात्रि के नौ दिनों में बेहद आसानी से खा सकते हैं।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications
