Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
जानिए घर पर मठरी बनाने का आसान तरीका
क्या आप अपने शाम के समय चाय के साथ कुछ अच्छा और टेस्टी खाना चाहते हैं तो ऐसे में मठरी आपके लिए एक बेहतरीन स्नैक्स साबित हो सकता है। मैदा, गेहूं का आटा और कई तरह के मसालों का उपयोग करके तैयार किया गया, यह एक बेहद ही डिलिशियस स्नैक्स है। इसे घर में बनाना इसलिए भी अच्छा माना जाता है, क्योंकि स्नैक्स को बनाने के बाद एयर-टाइट कंटेनर में लंबे समय तक स्टोर किया जा सकता है। इस तरह आप एक बार मठरी बनाएं और कई दिनों तक उसका आनंद लें। तो चलिए आज हम यहां मठरी बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। अधिक जानने के लिए पढ़ें यह लेख-

सामग्री
• 2 कप मैदा + 1/2 कप गेहूं का आटा
• 3 बड़े चम्मच घी
• आवश्यकता अनुसार पानी
• 2 चम्मच अजवायन
• 2 चम्मच काली मिर्च
• 2 चम्मच कसूरी मेथी
• 1 छोटा चम्मच जीरा
• 1 चुटकी हींग
• 1 चुटकी बेकिंग सोडा
• आवश्यकता अनुसार नमक
• तलने के लिए तेल
यूं करें तैयार
• सबसे पहले एक कढ़ाई में घी गरम करें। अब मैदा और आटा में गरम घी
डालिये।
• अब सभी नमक, मसाले और बेकिंग सोडा को मिक्सिंग बाउल में मिला लें।
सब कुछ अच्छी तरह मिला लें।
• मैदा और गेहूं के आटे के मिश्रण को अच्छे से मसलकर घी और मसाले को
एक समान मिला दीजिये।
• आपके मिश्रण की बनावट ब्रेडक्रंब जैसी होनी चाहिए।
• एक बार जब आप मिश्रण को अच्छी तरह से मिक्स कर लें, तो आटा बनाने के
लिए 1 या 2 बड़े चम्मच पानी डालें।
• आटा को एक स्मूद बॉल के रूप में गूंथने के बाद आप इसका एक छोटा सा
हिस्सा लें।
• बॉल के छोटे हिस्से को लेने के बाद, उन्हें एक स्मूद टेक्सचर देने
के लिए रोल करें।
• सुनिश्चित करें कि आप इन बॉल्स को ढककर रखें अन्यथा वे सूख सकते
हैं।
• प्रत्येक बॉल को अपनी हथेलियों के बीच दबाकर चपटा करें।
• अब कांटे की सहायता से प्रत्येक मठरी में छेद करें।
• वहीं एक स्मूद एजेस पाने के लिए, आप कुकी कटर का उपयोग करके काट
सकते हैं।
• अब मठरियों को तलते हैं। इसके लिए थोडा़ सा तेल तलने के लिए गरम
करें।
• मठरी तलने से पहले तेल का तापमान जरूर चेक कर लें।
• प्रत्येक मठरी को दोनों तरफ से पलट कर तलें।
• मठरियों को तब तक फ्राई करें जब तक वे कुरकुरी और हल्की ब्राउन न हो
जाएं। ध्यान रहे कि आप मठरियों को धीमी-मध्यम आंच पर ही तलें।
• सभी मठरियों को किचन टॉवल पर निकाल लें।
• मठरियों को ठंडा होने दीजिए। अन्य मठरियों को भी बैचों में
तलें।
• आप मठरियों को हवा बंद डिब्बे में भर कर रख सकते हैं।
इंस्ट्रक्शन
पोषण संबंधी जानकारी
• मठरी - 35 मठरी
• कैलोरी - 42 कैलोरी
• वसा - 2.6 ग्राम
• प्रोटीन - 0.6 ग्राम
• कार्बोहाइड्रेट - 4 ग्राम
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications
