Latest Updates
-
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि
इन स्टेप्स को फॉलो करके बनाएं टेस्टी-टेस्टी मेदू वड़ा
सभी दक्षिण भारतीय व्यंजनों में, मेदू वड़ा सबसे अधिक पसंद किया जाने वाला व्यंजन में से एक है। भीगे हुई उड़द दाल से तैयार, यह एक स्वादिष्ट व्यंजन है जिसे आप अपने नाश्ते या शाम के नाश्ते के रूप में खा सकते हैं। खस्ता और फूले हुए वड़े को जब सांबर में डुबोया जाता है, तो यह आपको स्वाद की एक अलग दुनिया में ले जाता है। लोग इसे अक्सर नारियल की चटनी के साथ भी खाते हैं। ये तेल में डीप फ्राई होते हैं फिर भी बेहद सेहतमंद होते हैं और आपके पाचन के लिए अच्छे होते हैं। आप कभी भी मेदू वड़ा बनाकर इसे अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसे बहुत आसानी से बनाया जा सकता है क्योंकि मेदू वड़ा बनाने की प्रक्रिया इतनी कठिन नहीं है। यह जानने के लिए कि आप घर पर मेदू वड़ा कैसे बना सकते हैं, अधिक पढ़ने के लिए लेख को नीचे स्क्रॉल करें।

सामग्री
• 2 कप उड़द की दाल
• 8-10 कटे हुए करी पत्ते
• 1 छोटा चम्मच जीरा
• 1 छोटा चम्मच कुटी काली मिर्च
• 2 हरी मिर्च, बारीक कटी हुई
• 1 बारीक कटा प्याज
• 1 बड़ा चम्मच बारीक कटा अदरक
• 1 बड़ा चम्मच कटा हरा धनिया, (वैकल्पिक)
• नमक स्वाद अनुसार
• तलने के लिए तेल
• बैटर की कंसिस्टेंसी को एडजस्ट करने के लिए पानी
तैयार कैसे करें
• सबसे पहले उड़द की दाल को 5 घंटे या रात भर के लिए भिगो दें।
• एक बार अच्छी तरह से भीगने के बाद, उड़द की दाल की मदद से एक स्मूद
बैटर तैयार करें। इसके लिए आप ग्राइंडर की मदद से इसे पीस लें।
• यदि आपको पानी की आवश्यकता है, तो थोड़ी मात्रा में डालें।
• अगर घोल पतला हो तो सूजी या थोडा़ सा उड़द की दाल का आटा डालें।
• सभी मसाले, कटे हुए करी पत्ते, प्याज और नमक डालें।
• बैटर को अच्छी तरह मिला लें।
• एक कढ़ाई में गैस मध्यम रखते हुए तेल गरम करें।
• अब एक अलग कटोरी में थोड़ा पानी लें और अपने दोनों हाथों पर पानी
लगाएं।
• अपने हाथ में एक चम्मच घोल लें और अपने गीले अंगूठे से उसके बीच में
एक छेद कर लें।
• वड़े को ध्यान से गरम तेल में डालिये।
• वड़े को दोनों तरफ से डीप फ्राई कर लें। वड़े को गोल्डन ब्राउन या
हल्का ब्राउन होने तक फ्राई करें।
• तेल ज्यादा गर्म नहीं होना चाहिए। वड़े को हमेशा मध्यम आंच पर ही
तलें नहीं तो वड़ा जल जाएगा और अंदर से नहीं पकेगा।
• ठीक इसी तरह सारे बैटर की मदद से वड़े तल कर निकाल लीजिये।
• इन्हें किचन टिश्यू पर निकाल लें ताकि अतिरिक्त तेल निकल जाए।
• मेदू वड़ा को सांबर और चटनी के साथ परोसें।
इंस्ट्रक्शन
सबसे पहले उड़द की दाल को 5 घंटे या रात भर के लिए भिगो दें। यह स्टेप मेदू वड़ा बनाने के लिए बेहद जरूरी है।
पोषण संबंधी जानकारी
पीसेस- 12-14 पीस
• कैलोरी - 73 कैलोरी
• वसा - 5.2 ग्राम
• प्रोटीन - 3.6 ग्राम
• कार्ब्स - 8.9 ग्राम
• फाइबर - 1.8 ग्राम
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications
