Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
हरतालिका तीज पर आलू नहीं, मूंग दाल की मदद से बनाएं समोसा
जब भी समोसा बनाने की बात होती है तो हमारे दिमाग में मैदे और आलू की मदद से एक बेहतरीन स्नैक बनाने की बात ही आती है। हालांकि, यह जरूरी नहीं है कि हर बार आलू की मदद से ही समोसे तैयार किए जाएं। मूंग दाल की मदद से भी बेहतरीन समोसे बनाए जा सकते हैं। अगर आप हरितालिका तीज के मौके पर समोसों को एक हेल्दी ट्विस्ट देना चाहती हैं तो ऐसे में आप आलू को मूंग दाल से स्विच करें और अपने समोसों को एक हेल्दी ट्विस्ट दें। तो चलिए आज हम आपको मूंग दाल का समोसा बनाने की विधि के बारे में बता रहे हैं-

मूंग दाल समोसा की सामग्री
समोसा कवरिंग के लिएः
• 2 कप मैदा
• 1 छोटा चम्मच नमक
• 2 बड़े चम्मच तेल
• ठंडा पानी आंटा गूंथने के लिए
फिलिंग के लिएः
• 1 कप मूंग दाल, भिगोए हुए
• 2 बड़े चम्मच तेल
• 1 छोटा चम्मच जीरा
• 1/8 छोटा चम्मच हींग
• 3 चम्मच गरम मसाला
• 3 चम्मच मिर्च पाउडर
• 2 बड़े चम्मच सौंफ, पाउडर
• 2 चम्मच धनिया पाउडर
• नमक स्वाद के लिए
• 11/2 छोटा चम्मच अमचूर पाउडर
मूंग दाल समोसा की विधि-
• समोसा बनाने के लिए हम सबसे पहले इसका आटा तैयार करेंगे। इसके लिए, आप मैदा में नमक डालिये और थोड़ा तेल डालकर मिक्स करें।
• अब आप इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए सख्त आटा गूंथ लें।
• ध्यान रखें कि आपका आटा सख्त होना चाहिए।
• अब इसे एक साइड रख दें और आटे को कुछ देर के लिए आराम करने दें।
• अब बारी है समोसे की फिलिंग तैयार करने की। इसके लिए सोक्ड दाल को दरदरा पीस लें।
• अब आप एक पैन में 2 बड़े चम्मच तेल गरम करें और उसमें जीरा और हींग डालें।
• जब वे फूटने लगे, तो दाल और फिलिंग की अन्य सामग्री डालें।
• इसे आप धीमी आंच पर तब तक भूनें जब तक कि मिश्रण अच्छी तरह से फ्राई न हो जाए।
• एक बार जब यह अच्छी तरह फ्राई हो जाएग तो इसके किनारे पैन से चिपकना बंद हो जाएंगे।
• अब आप मिश्रण को आंच से उतार लें और ठंडा होने के लिए रख दें।
• अब आप आटे के चिकने गोले बनाएं और गोलों को पतला बेल लें।
• आप इन्हें बीच से आधा काट लें।
• अब एक आधा हिस्सा लें और किनारों को गीला करें, और सीधे किनारे को सेंटर में मोड़ें।
• अब आप एक आधे को एक दूसरे को ओवरलैप करते हुए एक कोन की शेप दे दें।
• अब आप ओवरलैपिंग हिस्से को दबाएं, और कोन में तैयार फिलिंग डालें।
• इसके बाद, आप किनारों को एक साथ दबाकर सील करें।
• इसी तरह सारे समोसे तैयार कर लें।
• अब बारी है इन्हें फ्राई करने की।
• इसके लिए आप एक कड़ाही में ऑयल डालें और उसे गर्म करें।
• जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें समोसे डालें।
• इस दौरान आप आंच को धीमी-मध्यम कर दें।
• आप इन्हें ब्राउन होने तक पकने दें
• आपके मूंग दाल के समोसे बनकर तैयार हैं। आप इन्हें अपनी पसंद की चटनी के साथ सर्व कर सकती हैं।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications
