Latest Updates
-
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स
पूजा के लिए घर पर इस तरह बनाएं पंचामृत का प्रसाद
जब भी घर में पूजा होती हैं तो भगवान के प्रसाद के रूप में पंचामृत दिया जाता है। ऐसा माना जाता है कि पंचामृत का प्रसाद पांच पवित्र चीजों से बनता है और इसलिए इसका सेवन करने से व्यक्ति को बेहद लाभ होता है। विशेष रूप से, श्री हरि या इनके अवतारों की पूजा करते समय पंचामृत बनाया जाता है। पंचामृत बनाते समय दूध, दही, शहद, शक्कर और घी का इस्तेमाल किया जाता है।

हो सकता है कि आपने भी घर में पूजा का आयोजन किया हो, लेकिन आपको पंचामृत बनाना ना आता हो। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको पंचामृत बनाने की आसान विधि के बारे में बता रहे हैं। विधि जानने के लिए नीचे स्क्रॉल करें-
आवश्यक सामग्री
• 10 बड़े चम्मच गुनगुना दूध
• 2 बड़े चम्मच घी (पिघला हुआ)
• 1 बड़ा चम्मच शहद
• 1 बड़ा चम्मच चीनी या शक्कर
• 1 बड़ा चम्मच दही
यूं बनाएं पंचामृत
• पंचामृत बनाने के लिए सबसे पहलेएक कटोरी या गिलास लें। आमतौर पर पंचामृत को चांदी के कटोरे या कांच की कटोरी में तैयार किया जाता है।
• अब इसमें शक्कर व शहद डालें और मिक्स करें। अगर आप चीनी का इस्तेमाल कर रहे हैं तो चीनी को पूरी तरह से घुलने दें।
• अब दही डालें और अच्छी तरह मिलाएँ ताकि दही में शहद और चीनी दोनों अच्छी तरह घुल जाएं।
• अब इसमें गुनगुना दूध डालें और अच्छी तरह मिलाएं।
• साथ ही इसमें पिघला हुआ घी डालें और एक बार फिर से सभी चीजों के अच्छी तरह मिक्स करें।
• पूजन के लिए पंचामृत तैयार है। इसे बच्चों और गर्भवती महिलाओं को भी दिया जा सकता है।
पोषण संबंधी जानकारी
गिलास - 1 गिलास
• कैलोरी - 388 कैलोरी
• वसा - 27 ग्राम
• प्रोटीन - 5 ग्राम
• कार्बोहाइड्रेट - 35 ग्राम
• शुगर- 35 ग्राम
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications