Latest Updates
-
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स
बेहद डिलिशियस होता है साउथ इंडिशन रसम, जानिए बनाने का तरीका
साउथ इंडियन फूड का अपना एक अलग ही स्वाद होता है। कई तरह की चटनियों से लेकर सांभर तक को पूरे देश में पसंद किया जाता है। वैसे जब दक्षिण भारतीय खाने की बात हो और रसम का नाम ना लिया जाए, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। आमतौर पर इसे पिसे हुए मसाले, दाल, इमली का गूदा और कटे हुए टमाटर का उपयोग करके तैयार किया जाता है, जिसका स्वाद बेमिसाल होता है। साउथ इंडिया में इसे लोग अपने मुख्य भोजन के हिस्से के रूप में लेते हैं। हालांकि, कुछ लोग इसे एपेटाइजर और सूप के रूप में भी खाना पसंद करते हैं। दरअसल, आपको जानकर हैरानी होगी कि रसम सर्दी-खांसी को भी ठीक कर सकती है।

रसम बनाने के कई तरीके हैं और उन सभी का स्वाद बहुत ही स्वादिष्ट होता है। उनमें से ज्यादातर का स्वाद खट्टा होता है और ऐसा इमली के गूदे की मौजूदगी के कारण होता है। आज हम यहां रसम की रेसिपी लेकर आए हैं जो खाने में काफी स्वादिष्ट है। इस रेसिपी को आप सिर्फ 10 मिनट में तैयार कर सकते हैं। रसम कैसे तैयार किया जाता है, यह जानने के लिए नीचे स्क्रॉल करें-
रसम बनाने के लिए सामग्रीः
• 1 नींबू के आकार की इमली
• आधा कप गर्म पानी इमली भिगोने के लिए
• आधा कप कटे टमाटर
• 2 कप पानी
• 10-12 करीपत्ता
• 2 चुटकी हींग
• आधा छोटी चम्मच हल्दी पाउडर
• 1 छोटा चम्मच राई
• 2-3 तोड़ी हुई सूखी लाल मिर्च
• 2 बड़े चम्मच कटा हरा धनिया
• 2 बड़े चम्मच तेल
• नमक आवश्यकतानुसार
पिसे मसाले के लिएः
• 3 चम्मच जीरा
• 2 चम्मच काली मिर्च
• 5 लौंग
• मोटे तौर पर कटा हुआ लहसुन
बनाने की विधिः
• सबसे पहले इमली को गर्म पानी में 20-30 मिनट के लिए भिगो दें।
• 20-30 मिनट बाद इमली का गूदा निचोड़ लें और पल्प को छान कर एक तरफ रख दें।
• ग्राइंडर में मसालों को पीसकर एक तरफ रख दें।
रसम बनाने के लिएः
• एक पैन में थोडा़ सा तेल गरम करें। राई डालें और कुछ देर तड़कने दें।
• गरम तेल में करी पत्ता और टूटी हुई लाल मिर्च डालें।
• इसके बाद हींग डालें और 1 मिनट तक भूनें। ध्यान रहे कि आंच धीमी-मध्यम ही रहे।
• कटे हुए टमाटर डालें और मध्यम आंच पर 2-3 मिनट तक भूनें।
• पिसा हुआ मसाला हल्दी पाउडर के साथ डालें। 10-20 सेकेंड के लिए भूनें।
• अब इसे हिलाएं और इमली का पल्प डालें।
• इसके बाद, पानी डालें और अच्छी तरह मिलाएँ। साथ ही नमक भी मिलाएं और हिलाएं।
• रसम को धीमी आंच पर 5-7 मिनट तक पकने दें।
• आंच बंद कर दें और फिर कटा हरा धनिया डालें।
• इसे उबले हुए चावल के साथ गरमागरम परोसें।
नोटः
• आप इसमें दाल भी डाल सकते हैं। लेकिन सुनिश्चित करें कि वे कम मात्रा में हों क्योंकि रसम की कंसिस्टेंसी थिन होती है।
• स्वाद बढ़ाने के लिए आप और कटे हुए टमाटर डाल सकते हैं।
• अगर आप चाहें तो आंच बंद करने के बाद इसमें नींबू के रस की कुछ बूंदें मिला सकते हैं।
पोषण संबंधी जानकारी
लोग - 4
• कैलोरी - 124 कैलोरी
• वसा - 10 ग्राम
• प्रोटीन - 2 ग्राम
• कार्बोहाइड्रेट - 8 ग्राम
• फाइबर - 2 ग्राम
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications