Latest Updates
-
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती
रसभरी और नारियल की मदद से बनाएं यह डिलिशियस स्मूदी
गर्मियां आ गई हैं और अब समय है कुछ मीठा और ताज़ा पेय पदार्थ पीने का, ताकि आप अपनी प्यास आसानी से बुझा सकें। ऐेस में स्मूदी का ठंडा गिलास समय की जरूरत के अनुसार पूरी तरह से फिट बैठता है। हालांकि, अगर आप फ्यूजन और विदेशी स्वादों के शौकीन हैं, तो रास्पबेरी कोकोनट स्मूदी यकीनन आपके लिए ही है। नारियल के बेहतरीन स्वाद के साथ रास्पबेरी की अच्छाई के साथ बनाई गई, यह स्मूदी आपके समुद्र तट की छुट्टियों की पुरानी यादों को ताजा कर देगी। तो क्यों न इसे घर पर ही बनाएं और ताज़गी भरे स्वादों से अपने टेस्ट बड को शांत करें। यह स्मूदी रेसिपी आपको दिन भर हाइड्रेटेड रहने के लिए आवश्यक ऊर्जा प्रदान करेगी। इस स्मूदी रेसिपी को अपने नाश्ते के साथ मिलाएं और इसे एक पौष्टिक भोजन बनाएं। रसभरी का तीखा स्वाद और मेपल सिरप की मिठास के साथ नारियल की ताजगी आपके स्वाद को एक अद्भुत अनुभव देगी। आप इस पेय को गिलास में परोसने के बजाय नारियल के खोल में ही परोस कर इसे और भी आकर्षक बना सकते हैं। चूंकि इसे तैयार होने में ज्यादा समय नहीं लगता है, इसलिए गर्मी के दिनों में हीट को मात देने में यह आपकी मदद कर सकता है। तो फिर देर किस बात की, चलिए जानते हैं रास्पबेरी कोकोनट स्मूदी की रेसिपी-

रास्पबेरी नारियल स्मूदी की सामग्री
• 3 कप नारियल का दूध
• 2 बड़े चम्मच मेपल सिरप
• 1 1/2 कप रसभरी
• 1/2 कप नारियल के टुकड़े
स्टेप 1 रसभरी धो लें
इस स्मूदी रेसिपी को बनाने के लिए सबसे पहले रसभरी को ठंडे पानी से धोकर शुरू करें। अब, इन धुली हुई रसभरी को एक ब्लेंडर जार में नारियल के दूध, मेपल सिरप और नारियल के साथ डालें। इसे हाई स्पीड में ब्लेंड करें ताकि स्मूदी में किसी भी तरह की गांठ ना रह जाए।
स्टेप 2 ठंडा परोसें
एक बार हो जाने के बाद, इस स्मूदी को गिलास में डालें और कुछ देर
के लिए फ्रिज में रख दें। स्मूदी को ठंडा परोसें और गर्म दिनों में
भीतर तक खुद को एक ठंडक प्रदान करें।
टिप्स
• इसे और स्वादिष्ट बनाने के लिए आप इसमें कुछ और क्रश्ड बैरीज भी
मिला सकते हैं।
• अगर आप इसे और अधिक हेल्दी बनाना चाहते हैं, तो स्मूदी में कुछ भीगे
हुए ओट्स मिलाएं, इससे आपकी स्मूदी गाढ़ी हो जाएगी।
• इसे और अधिक अद्भुत बनाने के लिए इसे कुछ व्हीप्ड क्रीम से गार्निश
करें।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications
