Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
ईद पर रिश्तों की मिठास बढ़ाने के लिए बनाएं सेवइयां की बर्फी
जब ईद का मुबारक मौका हो और कुछ मीठा ना बनाया जाएं, ऐसा तो हो ही
नहीं सकता। यूं तो ईद पर लोग शीर खुरमा बनाना अधिक पसंद करते हैं।
लेकिन अब आप इस बार कुछ अलग बनाना व खाना चाहते हैं तो ऐसे में सेवइया
की बर्फी बनाकर देखें। चीनी, दूध और खोये के साथ भुने हुए सेवइयां के
साथ बनी यह बर्फी बस मुंह में जाते ही घुल जाएगी और आपके ईद के
त्योहार की मिठास को कई गुना बढ़ा देगी। तो फिर देर किस बात की, चलिए
शुरू करते हैं इस लाजवाब बर्फी को बनाना-

सर्विंग्सः 2
तैयारी का समयः 15 मिनट
पकाने का समयः 20 मिनट
कुल समयः 35 मिनट
सामग्री-
• 200 ग्राम सेवइयां
• 100 ग्राम देसी घी
• 40 ग्राम बादाम
• 30 ग्राम पिस्ता
• 25 ग्राम किशमिश
• 250 मिली दूध
• 120 ग्राम खोया
• 100 ग्राम चीनी
सेवइया की बर्फी बनाने का तरीका
सेवइयां की बर्फी बनाना बेहद ही आसान है, जबकि इसका टेस्ट बेहद ही डिलिशियस होता है।
• सबसे पहले एक कड़ाही लें और सेवई को सूखा भून लें। इस दौरान आंच को मध्यम ही रखें।
• जब सेवइयां भुन जाएं, तब इसमें थोड़ सा देसी घी डालें और एक मिनट के लिए टॉस करें।
• अब इसमें ऊपर से दूध डालें और उबाल आने तक इंतजार करें।
• दूध में उबाल आने के बाद इसमें खोया, चीनी डालकर अच्छी तरह मिक्स करें। इसे लगातार चलाते रहें ताकि इसकी कंसिस्टेंसी थिक हो जाए।
• अब गैस बंद करें और एक ट्रे लेकर उस पर हल्का सा घी से ब्रशिंग करें। इसके बाद आप तैयार मिश्रण को इसमें डालकर सेट करें। साथ ही इसमें कटे हुए मेवा भी छिड़कें।
• अब इसे ठंडा होने दें। आप इसे सेट होने के लिए कुछ देर के लिए फ्रिज में भी रख सकती हैं।
• आपकी बर्फी बनकर तैयार है। बस इसे मनचाहे आकार में काटें और सर्व करें।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications
