Latest Updates
-
Quick Filling Dinner Anda Paratha Recipe: घर पर बनाएं ढाबे जैसा स्वादिष्ट अंडा पराठा -
मानसून से पहले दिल्ली में डेंगू के 162 और मलेरिया के 42 मामले, कहीं आप भी न हो जाएं शिकार; जानें बचाव के उपाय -
Dhaba Style Marinade Chicken Tikka Recipe: घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्मोकी स्वाद -
प्रेग्नेंट हैं 39 साल की सामंथा रुथ प्रभु! करीबी शख्स ने किया कन्फर्म, जानें कब होगी डिलीवरी -
मलाइका अरोड़ा की फिटनेस का खुल गया राज, 52 की उम्र में यंग दिखने के लिए करती हैं ये 5 योगासन -
South Indian Style Tomato Rice Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा चटपटा स्वाद -
Summer Solstice: 21 जून को क्यों होता है साल का सबसे बड़ा दिन? जानें क्या है इसके पीछे की असली वजह -
International Yoga Day 2026 Wishes: योग करे जो रोज...योग दिवस पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामनाएं -
Father's Day 2026 Shayari: उंगली पकड़कर चलना सिखाया...फादर्स डे पर पापा को भेजें ये दिल छू लेने वाली शायरियां -
Zero Oil Sprouts Cheela Recipe: वजन घटाने के लिए बनाएं हेल्दी और टेस्टी नाश्ता
आइसक्रीम लवर्स को जरूर जाननी चाहिए यह कोकोनट आइसक्रीम की रेसिपी
आइसक्रीम का नाम सुनते ही चेहरे पर मुस्कान और मुंह में पानी आ
जाता है। यूं तो मार्केट में आपको कई तरह की आइसक्रीम खाने को मिल
जाएंगी, लेकिन अगर आप इस बार कुछ हटकर खाने का प्लॉन कर रहे हैं तो
टेंडर कोकोनट आइसक्रीम बनाई जा सकती है। आम आइसक्रीम से अलग यह कोकोनट
आइसक्रीम आपको साउथ इंडिया के समुद्र तटों और नारियल के पेड़ों की याद
दिलाएगी। जहां एक ओर, इसका स्वाद बेहद अलग होता है, वहीं दूसरी ओर यह
सुपर मलाईदार होती है। यह आइसक्रीम पूरी तरह से नारियल के गूदे से
बनाई जाती है। इसलिए, इसका स्वाद आपको दूसरी दुनिया में लेकर आता है।
तो चलिए आज हम आपको स्वादिष्ट टेंडर कोकोनट आइसक्रीम बनाने की रेसिपी
के बारे में बता रहे हैं, जो यकीनन आपको भी बेहद पसंद आएगी।

टेंडर कोकोनट आइस क्रीम की सामग्री
• 2 कप कटा हुआ नारियल
• 1 कप व्हिपिंग क्रीम
• 1 कप कंडेंस्ड मिल्क
• 3/4 कप नारियल पानी
• 1 कप नारियल का दूध
विधि-
• टेंडर कोकोनट आइसक्रीम बनाने क लिए पहले एक ब्लेंडर में नारियल का दूध, नारियल पानी और नारियल डालें।
• अब, आप एक स्मूद पेस्ट बनाने के लिए इसे अच्छी तरह ब्लेंड करें।
• अब, आप इस मिश्रण को एक तरफ रख दें।
• अब आप एक बाउल में ठंडी हैवी क्रीम डालें और इसे तब तक फेंटें जब तक कि आपको बेहतर कंसिस्टेंसी ना मिल जाए।
• हालांकि, इस बात का ध्यान दें कि आप क्रीम को बहुत अधिक फेंटे नहीं।
• इसके बाद, आप तैयार नारियल का मिश्रण इस क्रीम में डालें।
• अब आप इसे हल्का मिक्स करें।
• जब यह हल्का मिक्स हो जाए, तो आप इस मिश्रण में कंडेंस्ड मिल्क डालें और सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें।
• अंत में, बचा हुआ नारियल डालें और एक बार फिर से उसे हल्का मिक्स करें।
• आपका आइसक्रीम बेस तैयार है।
• आप यह जरूर चेक करें कि यह थिक और स्मूद हो।
• अंत में, अपने आइसक्रीम बेस को लगभग 4-5 घंटे के लिए एक कंटेनर में फ्रीज करें।
• अब आप कंटेनर को फ्रीजर से बाहर निकालें।
• आपकी टेंडर कोकोनट आइसक्रीम बनकर तैयार है।
• अब आप एक सर्विंग बाउल में टेंडर कोकोनट आइसक्रीम निकालें और सभी के साथ मिलकर इसका आनंद लें।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications