Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
तिरंगा कुल्फी बनाकर सेलिब्रेट करें स्वतंत्रता दिवस
जब भी कोई खुशी का मौका होता है तो हम सभी कुछ ना कुछ मीठा खाना चाहते हैं। स्वतंत्रता दिवस से बड़ा खुशी का मौका और क्या हो सकता है और इस अवसर पर कुछ मीठा ना खाया जाए, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। यूं तो अक्सर लोग मुंह मीठा करने के लिए तरह-तरह की मिठाईयों का सेवन करते हैं। लेकिन, अगर आप इस बार कुछ अलग व टेस्टी खाना चाहते हैं तो ऐसे में आप तिरंगा कुल्फी बना सकते हैं।

यह रेसिपी फुल क्रीम दूध, चीनी, केसर, बादाम और हरी इलायची से तैयार की जाती है। इसे आप स्वतंत्रता दिवस की शाम पर परिवार के साथ बैठकर खा सकते हैं और इस खास दिन को सेलिब्रेट कर सकते हैं। इस तिरंगा कुल्फी को बनाना बेहद आसान है। बस आप नीचे लिखित रेसिपी को पढ़कर इस तिरंगा कुल्फी को तैयार कर सकते हैं। रेसिपी जानने के लिए नीचे स्क्रॉल करें-
आवश्यक सामग्री-
8 सर्विंग्स
• 2 लीटर फुल क्रीम दूध
• 150 ग्राम चीनी
• 1 बड़ा चम्मच बादाम
• 2 चुटकी केसर
• 3 बूंद फूड कलर
• 3 हरी इलायची
यूं बनाएं तिरंगा कुल्फी
• तिरंगा कुल्फी बनाने के लिए सबसे पहले एक भारी तले वाले बर्तन को लें और उसमें दूध को मध्यम आंच पर 30 मिनट तक उबालें।
• ध्यान रखें कि इस दौरान आंच को धीमा रखें और दूध को चम्मच से चलाते रहें।
• जब दूध आधा रह जाए तो गैस बंद कर दें। लगातार दूध चलाते रहने से वह काफी गाढ़ा हो जाएगा और उसका रंग भी बेज हो जाएगा।
• अब आप इसमें इसमें चीनी डालें और अच्छी तरह मिक्स लें।
• अब आप तीन छोटे कटोरे लें और उन सभी में दूध और चीनी का मिश्रण डालें।
• एक बाउल में केसर, दूसरे बाउल में हरा फ़ूड कलर डालकर अच्छी तरह मिला लें।
• अब, आपके पास दूध के मिश्रण के तीन कलर मौजूद हैं।
• हर बाउल में हरी इलायची डालकर मिला लीजिए।
• अब इसे हल्का ठंडा होने दें और फिर इसे फ्रिज में रख दें।
• अब हर कुल्फी मोल्ड के 1/3 भाग में केसर रंग का दूध भरें फिर सफेद-बेज रंग का दूध डालें और अंत में हरे रंग का दूध डालें।
• एक-एक करके सभी कुल्फी मोल्ड को इसी तरह तैयार करें।
• अब इन मोल्ड्स को कम से कम 7 घंटे के लिए फ्रीजर में रख दें।
• इसके बाद मोल्ड्स को निकालिये और कटे हुये बादाम से सजाइये।
• आप इसे ठंडा-ठंडा सर्व करें।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications
