Latest Updates
-
5 Minute Protein Masala Omelette Recipe: झटपट बनाएं होटल जैसा टेस्टी और हेल्दी नाश्ता -
Aaj Ka Rashifal 20 June 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर बरसेगी शनिदेव की कृपा, धन लाभ के प्रबल योग -
Restaurant Style Egg Masala Gravy Recipe: घर पर बनाएं होटल जैसा चटपटा अंडा मसाला -
International Yoga Day 2026: नाभि खिसकने पर करें ये 4 योगासन, मिलेगा तुरंत आराम -
कब से शुरू हो रहे हैं श्राद्ध? जानें तिथि, धार्मिक महत्व और पितरों के तर्पण की सही विधि -
जुलाई 2026 में कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? यहां देखें स्टेट वाइज छुट्टियों की लिस्ट -
Restaurant Secret Amritsari Kulcha Recipe: घर पर बनाएं बाजार जैसा कुरकुरा कुलचा -
Father's Day 2026: पापा को स्पेशल फील कराने के लिए बेस्ट हैं ये शॉर्ट स्पीच और कविताएं, जो छू लेंगी दिल -
निर्जला एकादशी व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जान लें क्या कहते हैं शास्त्र और नियम -
इन 5 बीमारियों में भूलकर भी न खाएं काजू, स्वाद के चक्कर में बढ़ सकता है मर्ज
स्नैक में कुछ मजेदार खाने का है मन तो बनाएं वेज कटलेट
जब स्नैक की बात हो और उसमें कटलेट का नाम ना लिया जाए, ऐसा तो हो
ही नहीं सकता। कटलेट पूरे भारत में तैयार किए जाते हैं और हर किसी को
यह बेहद ही पसंद आते हैं। शायद यही कारण है कि लोग इसे कई अलग-अलग
तरीकों से बनाना और खाना पसंद करते हैं। वेजिटेबल कटलेट एक बेहतरीन
स्नैक है जिसे आप शाम की चाय के साथ खा सकते हैं। आप चाहें वेजिटेरियन
हो या नॉन-वेजिटेरियन, वेज कटलेट यकीनन आपके टेस्ट बड को शांत करेगा।
कटी हुई और उबली हुई सब्जियों, ब्रेडक्रंब और मसालों का उपयोग करके
तैयार किए गए कटलेट शाम के नाश्ते के रूप में खाए जा सकते हैं। तो
चलिए, आज हम आपको वेज कटलेट बनाने की विधि के बारे में बता रहे हैं।
अधिक पढ़ने के लिए लेख को नीचे स्क्रॉल करें।

सामग्री
• 1 मध्यम आकार का आलू, कटा हुआ
• 1 चम्मच कटी हुई हरी मिर्च
• 1 बड़ा चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट
• 2 बड़े चम्मच कटा धनिया
• ½ कप ताजा हरी मटर
• ½ चम्मच गरम मसाला पाउडर
• ½ कप बारीक कटा हुआ गाजर
• ½ छोटा चम्मच जीरा पाउडर
• ½ छोटा चम्मच लाल मिर्च
• ¼ कप बारीक कटी हुई फ्रेंच बीन्स
• ½ छोटी चम्मच धनिया पाउडर
• 3 से 4 बड़े चम्मच ब्रेडक्रंब
• नमक
• तलने के लिए तेल
कटलेट कोटिंग के लिए
• 2 बड़े चम्मच मैदा
• 4 बड़े चम्मच पानी
• ¼ कप ब्रेडक्रंब
यूं करें तैयार
• सभी कटी हुई सब्जियों (मिर्च और धनिया पत्ती को छोड़कर) को नरम होने तक उबालें।
• सब्जियों में उबाल आने के बाद, पकी हुई सब्जियों से पानी निकाल कर अलग रख दें।
अब बनाएं कटलेट मिक्सचर
• जब सब्जियां थोड़ी ठंडी हो जाएं तो पकी हुई सब्जियों को मिक्सिंग बाउल में निकाल लें।
• इसके बाद आलू मैशर की मदद से सब्जियों को मैश कर लें। आपको इन सब्ज़ियों का बारीक पेस्ट बनाने की ज़रूरत नहीं है, बस इन्हें दरदरा रहने दें।
• इसमें मिर्च के साथ अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें।
• इसके बाद, जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला पाउडर, कटा हरा धनिया, ब्रेड क्रम्ब्स और स्वादानुसार नमक डालें। सब कुछ मिलाएं ताकि सामग्री समान रूप से मिश्रित हो। नमक और मसाले को एडजस्ट करने के लिए एक बार मिक्सचर को चख कर देखें। कटलेट के मिश्रण को एक तरफ रख दें और एक अलग बाउल में पानी और मैदा डालें।
• एक चिकना पेस्ट पाने के लिए पानी और आटे के मिश्रण को हिलाएँ और मिलाएं। सुनिश्चित करें कि मिश्रण में कोई गांठ न हो।
• अब कटलेट मोल्ड की सहायता से छोटे-छोटे कटलेट बनाकर हथेलियों के बीच में चपटा कर लें। अगर आपके पास मोल्ड नहीं है तो आप अपने हाथों की मदद से भी कटलेट को शेप दे सकती हैं।
• एक बार जब आप सभी कटलेट को आकार दे दें, तो उन्हें दोनों तरफ से घोल में डुबोएं।
• इसके बाद कटलेट को ब्रेडक्रंब में कोट कर लें। दोनों तरफ से अच्छी तरह कोट करें।
• यदि आपके पास ब्रेडक्रंब नहीं है, तो आप सूजी या चावल के आटे का उपयोग कटलेट को कोट करने के लिए कर सकते हैं।
कटलेट तलने के लिए
• कटलेट तलने के लिए कड़ाही में थोडा़ सा तेल गरम करें। हम इसे डीप फ्राई नहीं, बल्कि शैलो फ्राई करेंगे।
• तेल गर्म होने पर इसमें तैयार कटलेट डालें।
• जब यह एक तरफ से हल्का गोल्डन या गोल्डन हो जाए तो दूसरी तरफ पलट कर तल लें। यदि आवश्यक हो तो और तेल डालें।
• कटलेट को दोनों तरफ से हल्का सुनहरा और क्रिस्पी होने तक तल लें।
• कटलेट को टिशू पेपर पर निकाल लें। इस तरह आप अतिरिक्त तेल को कटलेट से आसानी से रिमूव कर सकते हैं।
• बचे हुए कटलेट को भी इसी तरह तल लें।
• कटलेट को गरमा गरम पुदीने या धनिये की चटनी के साथ परोसिये और खाइये।
• आप स्वाद बढ़ाने के लिए कटलेट पर थोड़ा सा चाट मसाला छिड़क सकते हैं।
पोषण संबंधी जानकारी
लोग - 5
कैलोरी - 142 कैलोरी
वसा - 5 ग्राम
प्रोटीन - 3 ग्राम
कार्बोहाइड्रेट - 20 ग्राम
फाइबर - 3 ग्राम
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications