Latest Updates
-
Birthday Wishes for Boss: बॉस के बर्थडे पर भेजें ये खास और सम्मानजनक शुभकामनाएं, बोलें 'हैप्पी बर्थडे' -
पुरानी कब्ज और बवासीर से पाना है छुटकारा, तो इस पौधे की जड़ का करें इस्तेमाल -
वजन कम करने के लिए रोटी या चावल क्या है बेस्ट? करना है वेट लॉस तो जान लें ये 5 बातें -
दीपिका पादुकोण ने शेयर की सेकंड प्रेगनेंसी की गुड न्यूज, 40 की उम्र में मां बनना है सेफ -
Chardham Yatra करने से पहले पढ़ लें ये 5 बड़े नियम, इन लोगों को नहीं मिलेगी यात्रा की अनुमति -
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत -
Akshaya Tritiya Wishes: घर की लक्ष्मी को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए कहें 'हैप्पी अक्षय तृतीया' -
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद -
Parshuram Jayanti 2026 Wishes: अधर्म पर विजय...इन संदेशों के साथ अपनों को दें परशुराम जयंती की शुभकामनाएं -
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने जैसी हो चमक आपकी...अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
Vegetable Pancake Recipe: सब्जियां भी मजे लेकर खाएगा बच्चा, अगर बनाएंगे ये टेस्टी वेजिटेबल पैनकेक
Vegetable Pancake Recipe : हर घर में पैरेंट्स की अक्सर यही शिकायत होती है कि उनका बच्चा कोई भी सब्जी नहीं खाता। ऐसे में उन्हें यह समझ ही नहीं आता है कि घर में क्या बनाया जाए या फिर बच्चों को सब्जी खाने के लिए किस तरह मनाया जाए। अगर आप उनके लिए सिंपल सूखी या ग्रेवी वाली सब्जी बनाते हैं तो वह उसे देखकर नाक-मुंह सिकोड़ने लगेंगे। ऐसे में सबसे अच्छा तरीका है कि आप उनकी डाइट में सब्जियां अलग-अलग तरीकों से शामिल करें। मसलन, आप सब्जियों को उनकी फेवरिट फूड आइटम्स का हिस्सा बनाएं।
अमूमन बच्चों को पैनकेक खाना काफी अच्छा लगता है। तो अब आप उनके फेवरिट पैनकेक को वेजिटेबल पैनकेक में बदल दें। वेजिटेबल पैनकेक खाने में बेहद ही टेस्टी लगते हैं और इन्हें बनाना भी काफी आसान होता है। बच्चों को भी यह रेसिपी बेहद भाती है।

तो चलिए आज इस लेख में हम आपके साथ वेजिटेबल पैनकेक बनाने की रेसिपी शेयर कर रहे हैं-
वेजिटेबल पैनकेक बनाने के लिए सामग्री-
• 1 शिमला मिर्च
• 1 लाल प्याज
• 3 हरे प्याज
• 1 गाजर
• 3 कलियां लहसुन कीमा बनाया हुआ
• 2 हरी मिर्च
• 1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
• आधा छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर
• 1/4 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
• एक कप चने का आटा
• 1/4 कप कॉर्नस्टार्च
• नमक स्वाद अनुसार
• 1/2 कप पानी
• 2 बड़े चम्मच वेजिटेबल ऑयल
• 1 बड़ा चम्मच तिल वैकल्पिक
वेजिटेबल पैनकेक बनाने की विधि-
• वेजिटेबल पैनकेक बनाने के लिए सबसे पहले सब्ज़ियों को काट
लें।
• अब एक बाउल में कटी हुई सब्जियां, कीमा बनाया हुआ लहसुन, कटी हुई
हरी मिर्च, चने का आटा, कॉर्नस्टार्च, बेकिंग पाउडर, नमक, लाल मिर्च
पाउडर, हल्दी और धनिया पाउडर डालें।
• इसे अच्छी तरह मिलाएं। आप इसे धीरे-धीरे हिलाते हुए 1/2 कप पानी
डालें।
• यदि आवश्यक हो तो थोड़ा अधिक पानी मिलाएं, जिससे बैटर की कंसिस्टेंसी
स्मूथ हो। बैटर ना तो बहुत थिक होना चाहिए और ना ही बहुत पतला।
• अब मध्यम आंच पर एक पैन गरम करें और उसमें 2 बड़े चम्मच वेजिटेबल ऑयल
डालें।
• अब तैयार बैटर का आधा भाग कड़ाही में डालें और उसे समान रूप से
फैलाएं।
• अब आप पैन को ढक लें और मध्यम आंच पर कुछ मिनट तक पकाएं।
• आप पैन को हैंडल से हिलाना शुरू करें। यह हिलाते समय आपको क्रिस्पी
महसूस होना चाहिए।
• अब आप कच्चे हिस्से के ऊपर कुछ तिल छिड़कें। हालांकि, यह पूरी तरह से
ऑप्शनल है।
• अब पैनकेक को पलटें और दूसरी तरफ भी सुनहरा भूरा और कुरकुरा होने तक
पकाएं।
• कड़ाही से निकालकर इसे एक प्लेट में निकालें और टुकड़ों में काट
लें।
• आप इसे पुदीना धनिये की चटनी या सॉस के साथ गरमागरम सर्व करें।
वेजिटेबल पैनकेक कैसे बनाते हैं?
वेजिटेबल पैनकेक बनाने के लिए आपको कई सारी सब्जियों जैसे शिमला मिर्च, प्याज और गाजर की जरूरत होगी। हालांकि, आप अपनी पसंद की कुछ अन्य सब्जियों को भी पैनकेक का हिस्सा बना सकते हैं।
क्या पैनकेक में अंडा होता है?
आमतौर पर, पैनकेक बनाते उसमें अंडे, आटा, दूध और बेकिंग पाउडर आदि का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन यह जरूरी नहीं है कि आप हर बार अंडे का इस्तेमाल ही करें। अगर आप वेजिटेबल पैनकेक बना रहे हैं तो ऐसे में आप उसे बिना अंडे के भी बना सकते हैं। पैनकेक को बिना अंडों के भी तैयार किया जा सकता है। यह पूरी तरह आपकी च्वॉइस पर निर्भर करता है।
पैनकेक के साथ क्या खाना चाहिए?
अमूमन पैनकेक सर्व करते हुए उस पर मेपल सिपल डाला जाता है। हालांकि, अगर आप चाहें तो पैनकेक के साथ साइड डिश के रूप में ब्लूबेरी जैम, क्रैनबेरी सॉस, बेक्ड अंडा या आमलेट भी खा सकते हैं।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications











