Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
स्नैक्स में बनाएं हेल्दी एग कबाब, हर कोई पूछेगा रेसिपी
जब कुछ लजीजदार स्नैक्स खाने की बात होती है तो उसमें यकीनन कबाब का नाम जरूर लिया जाता है। कबाब की खासियत यह होती है कि आप इसे एक नहीं, बल्कि कई अलग-अलग तरीकों से बना व खा सकते हैं। वैसे अगर आप कबाब में स्वाद के साथ सेहत का तड़का भी लगाना चाहते हैं तो अंडे की मदद से कबाब बना सकते हैं। एग कबाब का स्वाद बेमिसाल होता है तो आपको स्वाद की एक अलग दुनिया में ले जाता है। आप इसे उबले अंडे, बेसन, कुछ मसाले जैसे मिर्च पाउडर, अदरक और लहसुन के पेस्ट आदि की मदद से बना सकती हैं। यह एक झटपट बनने वाली रेसिपी है। इसलिए जब आप जल्दी में हों और कुछ अच्छा व टेस्टी खाने का मन हो तो एग कबाब बनाना यकीनन एक अच्छा विचार है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको एग कबाब की रेसिपी के बारे में बता रहे हैं। रेसिपी जानने के लिए नीचे स्क्रॉल करें-

अंडा कबाब की सामग्री
• 6 अंडे
• 1 मुट्ठी बारीक कटी धनिया पत्ती
• 1 छोटा चम्मच गरम मसाला पाउडर
• 1 1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
• 1/2 कप पानी
• आवश्यकता अनुसार नमक
• 150 ग्राम बेसन
• 1 बारीक कटा प्याज
• 1 छोटा चम्मच पिसी हुई काली मिर्च
• 1 कप ब्रेडक्रंब
• 1 1/2 कप रिफाइंड तेल
विधि-
• अंडे का कबाब बनाने के लिए आपको सबसे पहले अंडों को उबालना
होगा।
• इसके लिए आप अंडे को एक चुटकी नमक के साथ उबाल लें।
• अंडे उबालने के बाद, छिलके हटा दें और उबले हुए अंडों को एक बड़े
कटोरे में डालकर कद्दूकस कर लें।
• अब आप इसमें ब्रेड क्रम्ब्स और तेल को छोड़कर बाकी सारी सामग्री डाल
दें।
• अपने हाथों की मदद से सभी सामग्री को अच्छी तरह से मिक्स करें।
• अगर जरूरत महसूस हो तो इसमें थोड़ा सा पानी डालें। हालांकि, ध्यान
रखें कि मिश्रण में एक बार में 1-2 टेबल स्पून पानी ही डालें।
आवश्यकता से अधिक पानी न डालें।
• आप यह भी सुनिश्चित करें कि मिश्रण की कंसिस्टेंसी पानीदार नहीं
है।
• अब ब्रेड क्रम्ब्स को कोटिंग के लिए अलग रख दें।
• अब इस मिश्रण को अपने हाथों से अच्छी तरह से मसल लें, ताकि यह एक
स्मूद टेक्सचर बन जाए।
• आप इसमें अपने टेस्ट के अनुसार मसाले को एडजस्ट कर सकती हैं।
• अब आप थोड़ा-थोड़ा मिश्रण लेकर उसे छोटे कबाब का आकार दें।
• अब प्रत्येक कबाब को ब्रेडक्रंब में डुबोएं और उन्हें अच्छी तरह से
कोट करें।
• अब बारी आती है इसे फ्राई करने की।
• इसके लिए, आप पहले एक गहरे तले के पैन में तेल गरम करें और कबाब को
दोनों तरफ से सुनहरा होने तक तल लें।
• इस दौरान ध्यान रखें कि आंच धीमी हो, नहीं तो अंडे के कबाब में
मसाले जल जाएंगे।
• जब कबाब फ्राई हो जाए तो उन्हें एक अब्सॉर्बेंट पेपर पर निकाल
लें।
• आपके अंडा कबाब बनकर तैयार हैं।
• आप इन्हें अनियन रिंग्स और अपनी मनपसंद चटनी के साथ गरमागरम
परोसें।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications
