Latest Updates
-
वजन कम करने के लिए रोटी या चावल क्या है बेस्ट? करना है वेट लॉस तो जान लें ये 5 बातें -
दीपिका पादुकोण ने शेयर की सेकंड प्रेगनेंसी की गुड न्यूज, 40 की उम्र में मां बनना है सेफ -
Chardham Yatra करने से पहले पढ़ लें ये 5 बड़े नियम, इन लोगों को नहीं मिलेगी यात्रा की अनुमति -
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत -
Akshaya Tritiya Wishes: घर की लक्ष्मी को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए कहें 'हैप्पी अक्षय तृतीया' -
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद -
Parshuram Jayanti 2026 Wishes: अधर्म पर विजय...इन संदेशों के साथ अपनों को दें परशुराम जयंती की शुभकामनाएं -
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने जैसी हो चमक आपकी...अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Akshaya Tritiya Wishes For Saasu Maa: सासू मां और ननद को भेजें ये प्यार भरे संदेश, रिश्तों में आएगी मिठास -
Aaj Ka Rashifal 19 April: अक्षय तृतीया और आयुष्मान योग का दुर्लभ संयोग, इन 2 राशियों की खुलेगी किस्मत
एगलैस चॉकलेट केक रेसिपी : घर पर कैसे बनाएं – एगलैस चॉकलेट केक
बाल दिवस पर बच्चों के लिए एगलैस चॉकलेट केक बनाकर उन्हें खुश कर सकते हैं। इस वीडियो में केक बनाने की रेसिपी देखें।

आज बाल दिवस के दिन बच्चों के लिए कुछ खास करना तो बनता है। आज के दिन खास बच्चों के लिए हम लेकर आए हैं एगलैस चॉकलेट केक की रेसिपी। इस केक को घर पर ही मिनटों में तैयार किया जा सकता है।
बच्चों के लिए ड्राई फ्रूट्स हैल्दी होते हैं। इससे दिमाग तेज होता है और साथ ही ढ़ेर सारी मस्ती करने के लिए एनर्जी भी मिलती है। अगर आप अपने बच्चे को बाहर के खाने से बचाना चाहती हैं तो बेहतर होगा कि आप घर पर ही कुछ स्पेशल बनाएं।
बच्चों को बाहर के बेकरी आइटम्स से दूर ही रखना चाहिए क्योंकि उनमें कई अनहैल्दी चीज़ों का इस्तेमाल किया जाता है। ओवन के अलावा इस केक को प्रेशर कुकर में भी बनाया जा सकता है। इस केक के स्वाद को दोगुना करने के लिए इसमें चॉको चिप्स भी डाल सकते हैं।
तो चलिए जानते हैं कि घर पर कैसे मिनटों में एगलैस चॉकलेट केक बना सकते हैं।

Recipe By: मीना भंडारी
Recipe Type: मिठाई
Serves: 8-10
-
मैदा : डेढ़ कप
मिल्क पाउडर : 1 कप
चीनी : 1 कप
कोकोआ पाउडर - 2 टेबलस्पून
ताजा क्रीम : 1 कप
दूध : 1 कप
बेकिंग पाउडर : 1 टेबलस्पून
सोडा :1/2 टेबलस्पून
घी
टॉपिंग के लिए चॉकलेट चिप्स
-
1. एक बड़े बर्तन में मैदा लें।
2. इसमें दूध और चीनी मिलाएं।
3. अब इसमें कोकोआ पाउडर और कॉफी पाउडर डालें।
4. ताजा क्रीम और दूध मिलाएं।
5. स्मूद होने तक इसे अच्छी तरह से मिक्स करें।
6. अब इसमें बेकिंग पाउडर और सोडा मिक्स करें।
7. स्मूद होने तक इसे अच्छी तरह से मिक्स करें।
8. बेकिंग ट्रे पर घी लगाएं।
9. इस घोल को घी लगी ट्रे पर डाल दें।
10. इससे पहले ओवन को 10 मिनट के लिए प्री हीट पर रख दें।
11. केक को मोल्ड में डालकर ओवन में 170 डिग्री सेल्सियस के तापमान पर 45 से 50 मिनट के लिए रख दें।
12. पकने पर इसे ओवन से बाहर निकाल लें।
13. केक के ऊपर चॉकलेट चिप्स डालें।
14. अब केक को वापिस 10 मिनट के लिए ओवन में रख दें।
15. इसके तैयार होने के बाद टूथपिक को केक के बीच में डालें। अगर टूथपिक साफ निकलती है तो इसका मतलब है कि केक पूरी तरह से पक चुका है।
16. केक को मोल्ड में से निकाल लें और 15 मिनट के लिए इसे ठंडा होने के लिए रख दें।
17. केक को काटकर सर्व करें।
- 1.केक में ताजी क्रीम और मलाई का प्रयोग करें। मक्खन का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
- 2. इसमें डालडा घी नहीं डाला गया है ताकि ये हल्का रहे।
- 3. घोल में गुठलियां नहीं बननी चाहिए।
- 4· बेकिंग ट्रे पर घी और तेल अच्छी तरह से लगाएं।
- 5. स्टेप्स – कैसे बनाएं एगलैस चॉकलेट केक
- सर्विंग साइज़ - 1
- कैलोरी - 260.8
- प्रोटीन - 3.1g
- कार्बोहाइड्रेट - 40.2g
- शुगर - 25.4g
- फाइबर - 1.8g
बनाने की विधि : एक बड़े बर्तन में मैदा लें।
1. अब इसमें कोकोआ पाउडर और कॉफी पाउडर डालें।

2. ताजा क्रीम और दूध मिलाएं।


3. स्मूद होने तक इसे अच्छी तरह से मिक्स करें।


4. अब इसमें बेकिंग पाउडर और सोडा मिक्स करें।

5. स्मूद होने तक इसे अच्छी तरह से मिक्स करें।

6. बेकिंग ट्रे पर घी लगाएं।


7. इस घोल को घी लगी ट्रे पर डाल दें।

8. इससे पहले ओवन को 10 मिनट के लिए प्री हीट पर रख दें।

9. केक को मोल्ड में डालकर ओवन में 170 डिग्री सेल्सियस के तापमान पर 45 से 50 मिनट के लिए रख दें।

10. पकने पर इसे ओवन से बाहर निकाल लें।

11. केक के ऊपर चॉकलेट चिप्स डालें।

12. अब केक को वापिस 10 मिनट के लिए ओवन में रख दें।

13. इसके तैयार होने के बाद टूथपिक को केक के बीच में डालें। अगर टूथपिक साफ निकलती है तो इसका मतलब है कि केक पूरी तरह से पक चुका है।

14. केक को मोल्ड में से निकाल लें और 15 मिनट के लिए इसे ठंडा होने के लिए रख दें।

15. केक को काटकर सर्व करें।



Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications











