Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
Eid Special Recipe: ईद पर बनाएं पाकिस्तान की ये खास जायकेदार लब-ए-शिरीन, आप भी ट्राय करें लाजवाब रेसिपी
ईद उल फितर यानि मीठी ईद में कुछ ही दिन बचें हैं। सभी महिलाएं अपने-अपने घरों में ईद के लिए स्पेशल फूड मैन्यू तैयार करने में लगी हुई है। ऐसे में हम आपके लिए पाकिस्तान की गलियों से एक स्पेशल रेसिपी लेकर आए हैं। जिसे आप भी अपने मैन्यू में शामिल कर सकती है।
पाकिस्तान की मशहूर लब-ए-शिरीन एक कस्टर्ड डेजर्ट है, जो आपके लिए फ्रेस और टेस्टी दोनों ही है। इस गर्मी के मौसम में अपने दोस्तों, रिश्तेदारों के लिए आप इससे बेहतर वेलकम डेजर्ट क्या ही बना सकते हैंं। आप चाहे तो खाने के बाद भी अपने मेहमानों को ये डेजर्ट सर्व कर सकती हैं। इसे बनाना भी बहुत आसान है, कम समय में आप इसे तैयार कर फ्रीज में भी स्टोर कर सकती हैं। तो आइए जानतें है पाकिस्तान के इस स्वादिष्ट लब-ए-शिरीन डेजर्ट बनाने की रेसिपी के बारे में...

लब-ए-शिरीन डेजर्ट रेसिपी
सामग्री
* दूध - 1 लीटर
* सेवइयां - आधा कप
* खोया - आधा कप
* रसगुल्ला - 10
* चीनी - स्वादानुसार
* जेली - 3 बड़े चम्मच
* रूह अफजा - 2 बड़े चम्मच
* फ्रेश क्रीम - 1 कप
* कस्टर्ड पाउडर - 4 बड़े चम्मच
* मिक्स्ड फ्रूट्स - 2 छोटे बाउल ( कटे हुए )
डेजर्ट बनाने की विधि
1. लब-ए-शिरीन रेसिपी बनाने के लिए सबसे पहले सारी सामग्री तैयार करके रख लें। फलों को काट कर फ्रीज में रख दें।
2. इसके बाद एक भारी तले के बर्तन या कढ़ाई में दूध को उबालने के लिए रख दें। फिर इसमें चीनी डालें और मध्यम आंच पर दूध को लगातार हिलाते रहें।
3. 10 मिनट के बाद उबलते हुए दूध से एक कप दूध निकाले और उसमें रसगुल्ले की चाशनी निकाल कर उसे दूध में भिगोंकर साइड में रख दें।
4. अब गैस पर गर्म हो रहे दूध में कलरफूल सेंवई डालें और मध्यम आँच पर हिलाते रहें। इसे और 5 मिनट तक ऐसे ही पकने दें।
5. जब सेंवई लगभग पक जाए, तो आधा कप पानी लेकर उसमें कस्टर्ड पाउडर घोल लें और दूध में मिलाकर मध्यम आंच से कम दैस कर के इसे चलाते रहे।
6. अब आप इसमें कद्दूकस किया हुआ खोया डाल दें। लेकिन ध्यान रहे आपको दूध के इस मिश्रण को चलाना बंद नहीं करना है। अब जब ये गाढ़ा हो जाए तो गैस बंद कर दें फिर गैस से उतारकर साइड में बिल्कुल ठंडा होने के लिए रख दें।
7. कस्टर्ड के ठंडा होने पर, एक हैंड मिक्सर में फ्रेश क्रीम को मिक्सिंग बाउल में डालकर हल्का और फ्लफी होने तक फेंटें।
8. अपने कस्टर्ड मिश्रण में सभी कटे हुए फल डालकर अच्छे से मिला लें।
9. इसके बाद अपने इस मिश्रण में फेंटी हुई क्रीम को रूहअफजा के साथ मिलाकर डाल दें।
10. आपका लब-ए-शिरीन तैयार है। इसे सर्विंग बाउल में निकाले और ऊपर से जेली और दूध में भिगोए हुए रसगुल्लों डाल दें।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications
