Latest Updates
-
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर -
Rudrabhishek Vidhi: घर पर शिव जी का रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सरल पूजा विधि, सामग्री, मंत्र और जरूरी नियम -
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर करें ये 5 सरल उपाय, कालसर्प दोष से मिलेगी राहत
नवरात्रि स्पेशल फलाहारी मावा मालपुआ
बच्चे ही नहीं बड़ों को भी मालपुओं का स्वाद खूब भाता है। तीज-त्योहारों के मौके पर मालपुआ जरूर बनाया जाता है। इस नवरात्रि के मौके पर आप ये पारंपरिक मिठाई बना सकते हैं। आपको परेशान होने की जरुरत नहीं है हम आपको फलाहारी मालपुआ बनाने की विधि बताने जा रहे हैं जिसे आप व्रत के पकवान में शामिल कर सकते हैं। जानते हैं मावा और सिघाड़े का आटा डालकर तैयार किया जाने वाला मालपुआ कैसे बनाएं।

सामग्री:
मावा- 3/4 कप (150 ग्राम)
सिंघाड़े का आटा- ½ कप (75 ग्राम)
चीनी- 1 कप (200 ग्राम)
दूध- 1 कप
पिस्ते- 10-12
इलायची- 6-7
घी- तलने के लिए

फलाहारी मालपुआ बनाने की विधि:
आप अच्छा घोल तैयार करने के लिए मिक्सर में मावा, सिघाड़े का आटा और दूध डालकर बैटर तैयार कर लें। आप एक बाउल में भी इन्हें फेंटकर भी अच्छा बैटर बना सकते हैं। अब इस घोल को 15 से 20 मिनट के लिए फूलने दें।
इस बीच आप पिस्ता को बारीक काट लें। साथ ही इलायची का पाउडर बना लें।

चाशनी तैयार करें:
एक बर्तन में चीनी और आधा कप पानी डालकर चाशनी तैयार करने के लिए गैस पर रखें। उबाल आने के बाद चाशनी की बूंद लेकर चेक करें। यदि उंगली और अंगूठे के बीच चेक करने पर एक तार निकल रही है टी चाशनी बनकर तैयार है। आप स्वाद के लिए चाशनी में छोटी इलायची डालकर मिला दें। गैस बंद करके इसे ठंडा होने दें।

मालपुआ तलें:
कढ़ाई गैस पर रखें और इसमें घी गरम होने दें। इसके मध्यम गरम हो जाने पर बैटर को एक बार अच्छे से फेंट लें और एक चम्मच घोल इसमें डालें। आप मध्यम आंच पर ही मालपुआ को दोनों तरफ से हल्का भूरा होने तक तलें। आप सारे मालपुए तल कर एक प्लेट में निकाल लें।
अब इन्हें चाशनी में डुबाएं और एक प्लेट में निकालते जाएँ। इनके ऊपर बारीक कटा हुआ पिस्ता डालकर गार्निश करें। आपका फलाहारी मालपुआ बनकर तैयार है। एंजॉय करें।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications