Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
Father’s Day 2025: पिता के लिए दिल से बनाएं खास हेल्दी रेसिपी, फादर्स डे को बनाएं यादगार
Father's Day Par Special Recipe: फादर्स डे 2025 का दिन अपने पापा और पापा तुल्य लोगों को स्पेशल फील कराने का सबसे अच्छा मौका है। जब हम बचपन में बीमार होते थे, हमारे पिता चुपचाप हमारी देखभाल करते थे, बिना थके हमारा ख्याल रखते थे। अब बारी हमारी है कि हम उनके लिए कुछ खास करें।
इस फादर्स डे पर उन्हें एक हेल्दी और स्वादिष्ट रेसिपी का तोहफा दे सकते हैं जिसे खाकर वो खुश हो जाएंगे। जो न केवल स्वाद से भरपूर हो बल्कि उनकी सेहत का भी ख्याल रखे। आइए जानते हैं ऐसी तीन रेसिपी के बारे में जो बनाने में भी आसान हैं।
1. चिली कॉर्न चाट
अगर आपके पास समय की कमी है तो टेस्टी और हेल्दी चिली कॉर्न चाट बना सकते हैं। ये बनाने में बहुत ही आसान होता है और इतना हेल्दी होता है कि पिता की सेहत के लिए परफेक्ट है। दरअसल कॉर्न में कार्बोहाइड्रेट होते हैं विटामिन-सी, पोटेशियम, मैग्रीशिश्म, एंटीऑक्सीडेंट जैसे गुण होते हैं। आइए जान लें इसे कैसे बनाएं।

चिली कॉर्न चाट बनाने के लिए सामग्री
- 1 कप उबले हुए स्वीट कॉर्न
- 1 छोटा प्याज (बारीक कटा हुआ)
- 1 टमाटर (बारीक कटा हुआ)
- 1 हरी मिर्च (बारीक कटी)
- 1 छोटा चम्मच नींबू का रस
- 1/2 छोटा चम्मच चाट मसाला
- 1/4 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- नमक स्वाद अनुसार
- 1 बड़ा चम्मच हरा धनिया (बारीक कटा)
- बटर (वैकल्पिक, स्वाद बढ़ाने के लिए)
चिली कॉर्न चाट बनाने की विधि:
स्वीट कॉर्न को उबालें या भाप में पकाएं जब तक वे नरम हो जाएं। एक पैन में थोड़ा बटर डालें (वैकल्पिक) और उसमें उबले हुए कॉर्न डालें। हल्का सा भूनने के बाद उसमें प्याज, टमाटर, हरी मिर्च डालें और 1-2 मिनट भूनें। अब गैस बंद करके उसमें चाट मसाला, लाल मिर्च पाउडर, नींबू का रस और नमक मिलाएं। अच्छे से मिलाकर ऊपर से धनिया पत्ता छिड़कें। गरमा गरम या हल्का ठंडा होने पर परोसें।
2. पालक मूंग दाल कबाब
पापा के लिए पालक मुंग दाल कबाब भी बना सकते हैं। इसे बनाना भी बहुत ही आसान होता है। पालक मुंग दाल कबाब बनाने के लिए हमें चाहिए-
पालक मूंग दाल बनाने के लिए सामग्री
- 11/2 कप मूंग दाल (उबली हुई)
- 1 कप बारीक कटा पालक
- अदरक, हरी मिर्च, धनिया
- नमक, गरम मसाला, भुना जीरा पाउडर
-बेसन (बाइंडिंग के लिए)
- थोड़ा तेल (शैलो फ्राई के लिए)

पालक मुंग दाल कबाब बनाने की विधि
सभी सामग्री को मिलाकर टिक्की जैसा मिश्रण तैयार करें। छोटे-छोटे कबाब बनाएं। तवे पर थोड़ा तेल लगाकर सुनहरा सेंकें। पुदीना चटनी के साथ परोसें। इसे आपके पिताजी बहुत ही ज्यादा पसंद करेंगे।

3. ओट्स और सब्जियों का चीला
पापा के लिए ओट्स और सब्जियों का चीला भी बना सकते हैं। ये पापा जी और ससुर जी को बहुत ही पसंद आने वाला है। इसे बनाना भी आसान है।
ओट्स और सब्जियों का चीला सामग्री
- 1 कप ओट्स (पिसे हुए)
- 1/4 कप दही
- बारीक कटी हुई सब्जियाँ (गाजर, शिमला मिर्च, प्याज, धनिया)
- नमक, काली मिर्च, जीरा पाउडर
- पानी (घोल बनाने के लिए)
- थोड़ा सा तेल
ओट्स और सब्जियों का चीला बनाने की विधि
सभी सामग्री मिलाकर घोल तैयार करें। नॉनस्टिक तवे पर हल्का तेल लगाकर चीला फैलाएं। दोनों ओर से सुनहरा सेंकें। दही या हरी चटनी के साथ परोसें।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications
