Latest Updates
-
गणेश चतुर्थी के दिन कश्मीरी पंडित मानते हैं Pann Poshte, कुल देवी की पूजा से जुड़ी है परंपरा -
जयपुर का मोती डूंगरी गणेश मंदिर: जहां मेहंदी का प्रसाद जोड़ता है शादी की डोर, उमड़ी सिंगल लड़कों की भीड़ -
हरतालिका तीज व्रत कथा: जब नारद मुनि विष्णु विवाह का प्रस्ताव लेकर पहुंचे, मां पार्वती हुईं हैरान -
हरतालिका तीज 2026: क्या गर्भवती महिलाएं रख सकती हैं निर्जला व्रत, जान लें सावधानियां -
Ganesh Chaturthi 2026: ‘गणपति बप्पा मोरया’ से ‘देवा श्री गणेशा’ तक, गणेशोत्सव पर हिट रहे बॉलीवुड के ये गाने -
हरतालिका तीज: शिव-पार्वती के अटूट प्रेम का पावन पर्व, जानें पूजा के नियम और विधि -
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व
Friendship Day 2025: दोस्ती को करना है अलग अंदाज में सेलिब्रेट, यारों के लिए बनाएं ये 3 डिलीशियस केक
Friendship Day 2025: 3 अगस्त 2025, दिन रविवार को फ्रेंडशिप डे सेलिब्रेट किया जाएगा जो यारों के नाम है। ये सिर्फ एक दिन नहीं, वो एहसास है जब हम अपने सबसे खास दोस्तों और यारों के लिए कुछ खास करना चाहते हैं। दोस्तों से बेशक खून का रिश्ता नहीं होता लेकिन दिल का गहरा रिश्ता होता है। वो दोस्त जो हर मुश्किल वक्त में हमारे साथ खड़े रहते हैं, जो हंसते हैं, लड़ते हैं, पर हर बार गले लगाना नहीं भूलते। वो दोस्त जो पार्टी हो तो बोलते हैं यार बटुआ तो घर भूल आया, मगर मुश्किल समय में सबसे पहले हाथ थामते हैं। ऐसे यारों के लिए सिर्फ गिफ्ट या मैसेज काफी नहीं होता... जरूरत होती है कुछ मिठास भरे जश्न की।
तो फिर सोचना क्या है इस फ्रेंडशिप डे को बनाइए खास वो भी 3 ऐसे होममेड डिलीशियस केक के साथ, जिन्हें आप अपने दोस्तों के लिए खुद बना सकते हैं। स्वाद भी होगा टॉप क्लास और प्यार भी होगा हर बाइट में भरपूर। तो चलिए, यारों के साथ मनाएं इस दिन को थोड़ा मीठा, थोड़ा स्पेशल और बहुत ज्यादा यादगार फ्रेंडशिप डे जो दोस्ती को कर देगा और भी गहरा।

चॉकलेट केक
चॉकलेट केक हमेशा एक क्लासिक विकल्प होता है। आप इसे अपनी पसंद के अनुसार, डार्क चॉकलेट, मिल्क चॉकलेट या व्हाइट चॉकलेट से बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए, आपको मैदा, चीनी, कोको पाउडर, बेकिंग पाउडर, अंडे, दूध और मक्खन की आवश्यकता होगी।

स्ट्रॉबेरी केक
लिस्ट में अगला नाम आता है स्ट्रॉबेरी केक का जो अधिकतर लोगों का फेवरेट होता है। इसे बनाने के लिए, आपको मैदा, चीनी, बेकिंग पाउडर, अंडे, दूध, मक्खन और स्ट्रॉबेरी प्यूरी की आवश्यकता होगी। साथ ही बनाने में भी आसान है तो इस फ्रेंडशिप डे पर अपने दोस्तों के साथ दिन को खास बनाने के लिए दें उन्हें मीठा सा सरप्राइज।

चॉकलेट चिप कुकी केक
नाम से ही चॉकलेट चिप कुकी केक की रॉयलटी झलकती है। फ्रेंडशिप डे के लिए ये केक सबसे बेस्ट है। चॉकलेट चिप कुकी केक को बनाने के लिए आपको मैदा, चीनी, मक्खन, अंडे, चॉकलेट चिप्स, बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा की आवश्यकता होगी।
नोट: अभी तो हमने आपको केक के बारे में बताया है कि कौन सा केक फ्रेंडशिप डे के लिए बेस्ट है जिससे आप अपने दोस्तों को सरप्राइज कर सकते हैं और इस दिन को यादगार बना सकते हैं। आगे हम इन केक की रेसिपी भी आपको बताएंगे जिससे आपको इन्हें बनाने में हेल्प भी मिलेगी।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications
