Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी
Ukadiche Modak Recipe In Hindi: गणेश चतुर्थी का पावन पर्व 14 सितंबर 2026, सोमवार को मनाया जाएगा। इस दिन घरों में भगवान गणेश की पूजा की जाती है और उन्हें कई चीजों का भोग लगाया जाता है। भगवान गणेश को मोदक बेहद प्रिय माने जाते हैं, इसलिए गणेश चतुर्थी पर मोदक जरूर बनाए जाते हैं। वैसे तो मोदक की कई वैरायटी हैं, लेकिन महाराष्ट्र के पारंपरिक उकडीचे मोदक (भाप से पके हुए मोदक) का स्वाद अलग ही होता है। चावल के आटे से बनी मुलायम परत के अंदर नारियल और गुड़ की मीठी स्टफिंग भरी जाती है और इन्हें भाप में पकाया जाता है। अगर आप भी गणेश चतुर्थी पर बप्पा को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो उनके लिए घर पर ही शुद्ध और स्वादिष्ट उकडीचे मोदक तैयार कर सकते हैं। आइए, जानते हैं घर पर उकडीचे मोदक बनाने की आसान रेसिपी -

उकडीचे मोदक बनाने के लिए सामग्री
चावल का आटा- 1.5 कप
ताजा घिसा हुआ नारियल- 2 कप
बारीक घिसा हुआ गुड़- 1 कप
जायफल पाउडर- 1/4 छोटा चम्मच
इलायची पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच
खसखस- 1 छोटा चम्मच
घी- 2 छोटे चम्मच
पानी- 1.5 कप
दूध- 2 बड़े चम्मच
चुटकी भर नमक
उकडीचे मोदक बनाने की विधि
सबसे पहले एक कड़ाही में एक छोटा चम्मच घी गर्म करें। इसमें खसखस डालकर हल्का भून लें।
अब इसमें ताजा घिसा हुआ नारियल और गुड़ डालें। दोनों को धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए पकाएं।
जब गुड़ अच्छी तरह पिघलकर नारियल में मिल जाए और मिश्रण थोड़ा गाढ़ा होने लगे, तो इसमें इलायची और जायफल पाउडर डालें।
सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाने के बाद गैस बंद कर दें और नारियल-गुड़ की स्टफिंग को ठंडा होने के लिए रख दें।
अब मोदक की बाहरी परत बनाने के लिए एक बर्तन में डेढ़ कप पानी, दो बड़े चम्मच दूध, एक छोटा चम्मच घी और चुटकी भर नमक डालकर उबालें।
पानी में उबाल आने पर आंच धीमी कर दें और इसमें धीरे-धीरे चावल का आटा डालते हुए चलाते रहें, ताकि आटे में गांठ न पड़े।
गैस बंद कर दें और बर्तन को ढककर 2 से 3 मिनट के लिए छोड़ दें।
अब इस गर्म आटे को एक परात में निकालें। हाथों पर थोड़ा पानी और घी लगाकर आटे को अच्छी तरह मसलते हुए नरम और चिकना गूंथ लें।
तैयार आटे की छोटी-छोटी लोइयां बना लें। एक लोई लेकर अंगूठे और उंगलियों की मदद से इसे दबाकर कटोरी जैसा आकार दें। किनारों को थोड़ा पतला रखें।
अब इसके बीच में तैयार नारियल-गुड़ की स्टफिंग भरें। किनारों पर 4 से 5 चुन्नटें बनाकर उन्हें ऊपर की तरफ लाएं और आपस में जोड़ दें।
इसी तरह सभी मोदक तैयार कर लें। अगर हाथ से मोदक का आकार देने में परेशानी हो, तो आप मोदक के सांचे का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
अब स्टीमर या इडली मेकर में पानी गर्म करें। स्टीमर की प्लेट पर थोड़ा घी लगाएं या गीला मलमल का कपड़ा बिछा दें।
तैयार मोदक को प्लेट पर थोड़ी दूरी बनाकर रखें। मोदक के ऊपर हल्का सा पानी छिड़क दें, ताकि भाप में पकते समय उनकी परत फटे नहीं।
स्टीमर को ढककर मोदक को मध्यम आंच पर करीब 10 से 12 मिनट तक भाप में पकाएं।
जब मोदक अच्छी तरह पक जाएं, तो गैस बंद कर दें। तैयार हैं स्वादिष्ट और मुलायम उकडीचे मोदक। इन्हें भगवान गणेश को भोग में चढ़ाएं और प्रसाद के रूप में परिवार के साथ खाएं।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications
