Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
गणेश जी को लगाएं नारियल चावल का भोग, जानें रेसिपी
गणेश भक्त पूरे साल गणपति उत्सव का इंतजार करते हैं। गणेश उत्सव दस दिवसीय त्योहार है। गणेश चतुर्थी के मौके पर लोग बड़ी ही धूमधाम से अपने घर में गणपति की स्थापना करते हैं और अनंत चतुर्दशी के दिन गणपति का विसर्जन किया जाता है। इन दस दिनों के दौरान भक्त गणपति की सेवा करते हैं और उन्हें तरह तरह के भोग चढ़ाते हैं। उनकी पूजा अर्चना की जाती है और उनसे परिवार पर कृपा दृष्टि बनाये रखने की प्रार्थना की जाती है। गणपति उत्सव के दौरान गणपति के पसंदीदा भोग चढ़ाए जाते हैं और इन्हीं में से एक है नारियल चावल, जानें तैयार करने की रेसिपी।
सामग्री

उबले चावल 2 कप
कद्दूकस नारियल 1 कप
काजू 1/2 कप
चना दाल 1 चम्मच
उरद दाल 1 चम्मच
जीरा 1 चम्मच
सरसों आधा चम्मच
करी पत्ता
लाल मिर्च 1
हरी मिर्च 1
नमक स्वादानुसार
देसी घी
नारियल चावल बनाने की विधि

आप सबसे पहले चावल को धोकर उबाल लें। अब इसे थोड़ा ठंडा कर लें। अब एक कढ़ाई लें और उसमें देसी घी गरम करें। अब इसमें जीरा, सरसों दाना और करी पत्ता डालें। इसके बाद सूखी लाल मिर्च और कटी हुई हरी मिर्च डालें। इसमें चना और उरद दाल डालें। अब इसके हल्का भुन जाने पर काजू, घिसा हुआ नारियल और उबला चावल डालें और अच्छे से फ्राई कर लें। इसके ऊपर स्वादानुसार नमक डालकर मिलाएं। गणपति बप्पा को भोग लगाने के लिए नारियल चावल तैयार है।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications
