Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
Ganesh Utsav 2024: बेसन के लड्डू नहीं इस बार बप्पा को लगाएं बेसन के मोदक का भोग, बेहद आसान है रेसिपी
Simple Besan Modak Recipe : गणेशोत्सव की पूरे देशभर में धूम मची हुई हैं। ऐसे में जिन लोगों ने गणपति स्थापित किए हैं, वो हर दिन कुछ ना कुछ भोग के लिए जरूर बनाना पड़ता है। लेकिन समझ नहीं आता कि रोज-रोज क्या बनाएं?
अगर आप भी रोज ये सोचते हैं, तो हम आपके लिए एक बहुत ही आसान सी बेसन के मोदक की रेसिपी लेकर आए हैं। इसकी मदद से आप बहुत ही आसानी से गणपति जी के प्रिय बेसन के मोदक बनाकर बप्पा को चढ़ा सकते हैं।

बेसन के मोदक बनाने की सामग्री
- 4 बड़े चम्मच घी
- 1 कप बेसन
- तीन चौथाई कप चीनी
- एक कप दूध
- एक चौथाई चम्मच इलायची पाउडर
- एक चुटकी केसर
- 1/2 कप दूध पाउडर
स्टफिंग के लिए
काजू, बादाम, पिस्ता, 4 कप नारियल कद्दूकस किया हुआ, 1 चम्मच मूंगफली का मक्खन
कैसे बनाएं?
बेसन का मिश्रण तैयार करना
एक कढ़ाई या पैन में घी गरम करें। गरम घी में बेसन डालें और धीमी आंच पर लगातार हिलाते हुए भूनें। बेसन का रंग बदलने और खुशबू आने तक भूनें (लगभग 8-10 मिनट)।
बेसन अच्छे से भुन जाने पर उसमें कद्दूकस किया नारियल, काजू, बादाम, किशमिश, और इलायची पाउडर डालें। अच्छे से मिला लें। चीनी पाउडर डालें और मिश्रण को अच्छे से मिला लें। इसमें पीनट बटर भी स्टफिंग में मिला लें। (अगर चीनी डालते ही मिश्रण ठंडा हो जाए और सेट न हो, तो थोड़ा और घी डाल सकते हैं।)
मोदक बनाना
मिश्रण को ठंडा होने दें। जब यह थोड़ा ठंडा हो जाए, तब इसे हाथ से गूंधना शुरू करें। मिश्रण को छोटे-छोटे भागों में बाँट लें और मोदक का आकार दें। मोदक के पारंपरिक आकार को देने के लिए आप मोदक के सांचे का उपयोग भी कर सकते हैं। अगर सांचे का उपयोग नहीं है, तो हाथ से गोलाकार या अन्य मनपसंद आकार बना सकते हैं।
तैयार मोदक को एक प्लेट में रखें और ठंडा होने दें। भगवान गणेश को अर्पित करें और अपने परिवार और दोस्तों के साथ आनंद लें।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications
