Latest Updates
-
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम
Gond Pak Ka Halwa Recipe: सर्दियां जाने से पहले जरुर एक बार खाएं गोंद पाक का हलवा, नोट कर लें रेसिपी
Gond Pak Ka Halwa Recipe: सर्दियों में गोंद औषधि की तरह शरीर के लिए काम करता है। इसे खाने से शरीर को ताकत मिलती है और गर्माहट आती है। जोड़ों के दर्द से लेकर डिलीवरी के बाद महिलाओं के लिए गोंद काफी फायदेमंद है। कई लोग ठंड में गोंद के लड्डू खाते हैं तो कई लोग गोंद पाक यानी गोंद का हलवा बनाकर खाते हैं।
गोंद में एंटी-ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, साथ ही विटामिन, फाइबर, आयरन और प्रोटीन भी भरपूर मात्रा में होते हैं, इसलिए ठंड में इसका सेवन जरूर करना चाहिए, ये सेवन कभी गोंद के लड्डू के रूप में, कभी गोंद पाक बना सकते हैं। आज हम आपको गोंद पाक बनाने का तरीका बताएंगे-

गोंद पाक बनाने के लिए सामग्री
गेंहू का मोटा आटा - 2 कप
गोंद - 1 कप
खसखस - 1/2 कप
मावा/मलाई - 1/2 कप
नारियल कद्दूकस - 2 कप
चीनी - 250 ग्राम
काली मिर्च - 5-6
देसी घी - 300 ग्राम
काजू - 10
बादाम - 10
गोंद पाक का हलवा बनाने की विधि
गोंद पाक का हलवा बनाने के लिए सबसे पहले एक कड़ाही में घी डालकर उसे मीडियम आंच पर गर्म करने के लिए रख दें। जब घी पिघल जाए तो उसमें एक गोंद डालकर फ्राई करें और गोंद के फूले तैयार करें। इस बात का ध्यान रखें की एकसाथ पूरा गोंद न डाल दें क्योंकि इससे गोंद आपस में चिपक सकता है। जब गोंद के फूले तैयार हो जाएं तो उन्हें एक अलग प्लेट में निकाल लें। इसके बाद इसी घी में कटे हुए काजू और बादाम डालकर हल्का फ्राई कर लें। इससे काजू, बादाम की खुशबू बढ़ने के साथ उनका स्वाद भी बढ़ जाएगा।
अब चाशनी तैयार करने के लिए एक बर्तन लें और उसमें चीनी डाल दें। इसके बाद चीनी में डेढ़ कप पानी मिला दें। अब बर्तन को गैस पर गर्म करने के लिए रख देंगे। ध्यान रहे कि हमें एक तार की चाशनी बनानी है। जब तक चाशनी बन रही है, उस खाली वक्त में कड़ाही गैस पर चढ़ाकर उसमें गेहूं का आटा भून लें। बता दें कि गोंद के हलवे में मोटा आटा डाला जाता है क्योंकि इससे गोंद का हलवा चिपकता नहीं है। जब आटा अच्छी तरह से भुना जाएगा तो इसमें काली मिर्च और मावा डालकर अच्छी तरह से मिला देगें और सेकेंगे। अगर मावा की उपलब्धता न हो तो उसकी जगह मलाई का प्रयोग भी किया जा सकता है।
इस बीच जब एक तार की चाशनी बनकर तैयार हो जाए तो गैस बंद कर देंगे। हलवे में अगर आपको ज्यादा घी पसंद है और अपनी इच्छा के अनुसार घी और बढ़ा सकते हैं। हलवे में मावा/मलाई को मिक्स करने के बाद उसमें खसखस मिला देंगे। इससे हलवे का स्वाद भी बढ़ जाएगा और भीनी-भीनी खुशबू भी आएगी।
आखिर में जब हलवा ठंडा हो जाएगा तो उसमें बाकी बचे हुए गोंद मिला देंगे। बता दें कि एक साथ पूरा गोंद हलवे में मिलाने से गोंद आपस में चिपक सकता है इसी वजह से इन्हें आधा-आधा कर हलवे में मिलाया जाता है। अब आपका स्वादिष्ट गोंद पाक का हलवा बनकर तैयार हो चुका है। इसे सूखे मेवे से गार्निश कर सर्व कर सकते हैं।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications