Latest Updates
-
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती
चिकन, चावल और छोले की मदद से बनाएं यह डिलिशियस डिश
बुद्धा बाउल एक दिलचस्प कॉन्सेप्ट है जिसमें मज़ेदार और स्वस्थ भोजन
बनाने के लिए एक कटोरी में विभिन्न सामग्रियों को शामिल किया जाता है।
मसालेदार चने के साथ ग्रील्ड चिकन और चावल से बना बुद्धा बाउल एक बेहद
डिलिशियस डिश है जिसे चिकन ब्रेस्ट, चावल, छोले, एवोकैडो, काले तिल,
अदरक, लहसुन, पर्पल गोभी और लाल शिमला मिर्च का उपयोग करके तैयार किया
जा सकता है। इस स्वादिष्ट वन-पॉट भोजन की हर बाइट के साथ आप स्वाद की
एक अलग दुनिया में जाते चले जाते हैं। आप इस माउथ-वाटरिंग बुद्धा बाउल
को आप कभी भी बनाकर तैयार कर सकते हैं और हर किसी की तारीफ पा सकते
हैं। यह शानदार कॉन्टिनेंटल रेसिपी बच्चों और बड़ों को समान रूप से
पसंद आएगी। इस स्वादिष्ट डिनर रेसिपी को अपनी पसंद के पेय के साथ पेयर
करें और अपने मील का स्वाद कई गुना बढ़ाएं। तो, अब और इंतजार किस बात
का। चलिए सारी सामग्री इकट्ठा करें और इस डिलिशियस डिश को बनाना शुरू
करें।

ग्रिल्ड चिकन एण्ड राइस बुद्धा बाउल विद स्पाइसी काबुली चने की सामग्री
2 सर्विंग्स
100 ग्राम चिकन ब्रेस्ट
1/2 कप उबले चने
1 पतली कटी हुई लाल शिमला मिर्च
1 एवोकैडो
2 बड़े चम्मच एक्स्ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल
1 छोटा चम्मच बारीक कटा अदरक
1 1/2 बड़ा चम्मच काले तिल
1/2 छोटा चम्मच लहसुन पाउडर
मैरिनेशन के लिए
2 चम्मच नींबू का रस
2 चम्मच पिसी हुई काली मिर्च
स्टेप 1 चिकन को 30 मिनट के लिए मैरीनेट करें
बुद्धा बाउल की इस स्वादिष्ट रेसिपी को बनाने के लिए सबसे पहले चिकन ब्रेस्ट को धोकर किचन टॉवल से थपथपा कर सुखा लें। फिर, चिकन ब्रेस्ट पर थोड़ा सा नींबू का रस, हिमालयन नमक और काली मिर्च पाउडर रब कऱें और इसे लगभग 30 मिनट के लिए मैरिनेट होने दें।
स्टेप 2 चिकन को 15 मिनट तक ग्रिल करें
इस बीच, पार्चमेंट पेपर लेकर उसे एक बेकिंग ट्रे पर रखें। जब चिकन मैरीनेट हो जाए तो इसे बेकिंग ट्रे पर रखें और ओवन में 180 डिग्री सेल्सियस पर लगभग 15 मिनट तक ग्रिल करें। जब चिकन पक जाए तो उसे निकाल कर बाउल में निकाल लीजिए. (नोटः आप चिकन के ऊपर थोड़ा सा तेल भी लगा सकते हैं।)
स्टेप 3 मसालेदार चने बनाने के लिए अदरक-लहसुन को भूनें
अगले स्टेप में, आपको मसालेदार छोले तैयार करने की आवश्यकता है। इसके लिए एक कड़ाही को मध्यम आंच पर रखें और उसमें एक्स्ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल गर्म करें। जब तेल अच्छे से गर्म हो जाए तो इसमें कटा हुआ लहसुन और अदरक डालकर कुछ सेकेंड्स के लिए भूनें। एक बार जब इनकी कच्ची महक चली जाए, तो उबले हुए चने डालें और बार-बार हिलाएं ताकि उनके ऊपर तेल अच्छी तरह से लग जाए।
स्टेप 4 सभी मसाले डालकर छोले को 10 मिनट तक पकाएं
फिर, कढ़ाई में सोया सॉस के साथ हिमालयन नमक, काली मिर्च पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, लहसुन पाउडर डालें और अच्छी तरह मिलाएँ। लगभग 5-10 मिनट के लिए छोले के नरम होने तक पकाएं।
स्टेप 5 सब्जियों को उसी पैन में टॉस करें और छोले को चिकन बाउल में स्थानांतरित करें
एक बार यह कंप्लीट हो जाने के बाद, उन्हें उसी ग्रिल्ड चिकन के कटोरे में ट्रांसफर करें। अब उसी पैन में, एक और चम्मच एक्स्ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल, कटा हुआ पर्पलगोभी, लाल शिमला मिर्च के साथ काले तिल डालें और उन्हें लगभग 2-4 मिनट के लिए हल्के से टॉस करें। एक बार हो जाने के बाद, उन्हें उसी बाउल में निकाल लें जिसमें ग्रिल्ड चिकन और छोले हैं।
स्टेप 6 बुद्धा बाउल परोसें
इसके बाद एवोकाडो को पतले स्लाइस में काट लें और उसी बाउल में रखें। अंत में उबले हुए चावल को प्याले के बीच में डालें और कटे हुए लाल प्याज को प्याले में रख दें। काले तिल से सजाकर तुरंत परोसें!
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications
