Latest Updates
-
अमिताभ बच्चन बने पॉलिसीबाजार के ब्रांड एंबेसडर, शुरू हुआ भारत का सबसे बड़ा इंश्योरेंस जागरुकता अभियान -
बिना डॉक्टर की पर्ची के नहीं मिलेंगी ये दवाएं, अल्कोहल की मात्रा को लेकर सरकार ने लागू किया कड़ा नियम -
World Population Day 2026: 11 जुलाई को ही क्यों मनाया जाता है जनसंख्या दिवस? जानिए इतिहास-महत्व और थीम -
Corona Alert: फिर लौट रहा कोरोना? आंध्र प्रदेश में 2 मौतें, 4 नए केस से बढ़ी चिंता -
बारिश में बनाएं क्रिस्पी मूंग दाल के पकौड़े और हरे धनिए-पुदीने की चटनी, नोट कर लें आसान रेसिपी -
योगिनी एकादशी की शुभकामनाएं संस्कृत में भेजें, देवभाषा के इन मंत्रों और सूक्तियों से अपनों का दिन बनाएं मंगलमय -
इस कथा के बिना अधूरा है योगिनी एकादशी व्रत, मिलता है 88 हजार ब्राह्मणों को भोजन कराने जितना पुण्य -
Yogini Ekadashi 2026 Wishes: 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय', इन भक्तिमय संदेशों से अपनों को दें शुभकामनाएं -
बारिश का पानी स्किन के लिए अच्छा या खराब, जानें मानसून में इसके फायदे और नुकसान -
AC कोच बना 'हनीमून सुइट', फूलों-गुब्बारों से सजाया ट्रेन का डिब्बा, वायरल हुआ वीडियो, जानें रेवले के नियम
शिल्पा शेट्टी से सीखें क्रिसमस के मौके पर हेल्दी फ्रूट केक बनाना
क्रिसमस का मौका हो और कुछ खास ना पकाया जाए, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। यह एक ऐसा मौका है, जब पूरे परिवार के साथ बैठकर हम खूब मस्ती करते हैं। खुशियां खोजते हैं और दूसरों को खुशियां बांटते हैं। इस खास त्योहार पर हम सैंटा से गिफ्ट मांगते हैं और ईसा मसीह के जन्मदिन को मनाने के लिए घर में तरह-तरह की डिश तैयार करते हैं। बर्थडे पर सबसे जरूरी होता है केक और जब यीशु का बर्थडे हो तो केक को कैसे भूला जा सकता है। क्रिसमस सेलिब्रेशन के दौरान केक जरूर बेक किया जाता है। हो सकता है कि आप भी हर साल तरह-तरह के फ्लेवर के केक को बेक करते हों। लेकिन अगर आप इस साल केक को टेस्टी बनाने के साथ-साथ उसे हेल्दी भी बनाना चाहते हैं तो ऐसे में फ्रूट केक बनाना एक अच्छा आईडिया है। आज इस लेख में हम आपसे बॉलीवुड एक्ट्रेस और फिटनेस फ्रीक शिल्पा शेट्टी द्वारा बताई गई फ्रूट केक की रेसिपी शेयर कर रहे हैं, जो केक का यकीनन बेहद हेल्दी और टेस्टी वर्जन है और आपको यह केक यकीनन बेहद पसंद आने वाला है। तो चलिए शुरू करते हैं-

आवश्यक सामग्री
एक कप गेंहू का आटा
तीन चौथाई कप सूजी
एक छोटा चम्मच अदरक का पाउडर
एक छोटा चम्मच दालचीनी का पाउडर
एक छोटा चम्मच बेकिंग सोडा
एक छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर
एक कप दही
एक कप खजूर का सिरप
100 ग्राम वेजिटेबल ऑयल
एक कप मिक्स ड्राई फ्रूट जिसे फ्रूट जूस में भिगोकर रखा गया हो
कटे हुए बादाम व अखरोट गार्निशिंग के लिए
एक कप स्ट्रॉबेरी या मिक्स फ्रूट जैम
आधा कप ताजा क्रीम
विधि-
इस फ्रूट केक की खासियत यह है कि यह पूरी तरह से वेजिटेरियन है, इसलिए इसे कोई भी बनाकर क्रिसमस सेलिब्रेट कर सकता है। साथ ही इसे बनाते समय किसी तरह के रिफाइंड शुगर का इस्तेमाल नहीं किया गया है। ऐसे में यह बेहद ही हेल्दी वर्जन है और अगर आप हेल्थ कॉन्शियस हैं तो यह केक बेक कर सकती हैं। इस केक को बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बड़े बाउल में छलनी की मदद से आटे को छानें। इसके बाद आप इसमें सूजी, अदरक का पाउडर, दालचीनी का पाउडर, बेकिंग सोडा, बेकिंग पाउडर डालकर मिक्स करें।
इसके बाद आप दूसरा बाउल लें और उसमें दही डालें। इस रेसिपी में अंडे की जगह दही का इस्तेमाल किया गया है। अगर आप अंडा खाते हैं तो उसका यूज भी कर सकते हैं। अब इसमें खजूर का सिरप और वेजिटेबल ऑयल डालकर हैंड ब्लेंडर की मदद से अच्छी तरह मिक्स करें। आप चाहें तो वेजिटेबल ऑयल की जगह बटर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं, लेकिन वेजिटेबल ऑयल अधिक हेल्दी ऑप्शन है। इसके बाद आप इसमें मिक्स नट्स डालें और एक बार फिर से अच्छी तरह मिक्स करें। इन नट्स को इस्तेमाल से पहले आप फलों के रस में भिगोकर कुछ घंटों के लिए छोड़ दें। इससे आपके केक में नट्स व फ्रूट्स का मिक्स फ्लेवर मिलेगा। अब आप इसमें सूखे मिक्स इंग्रीडिएंट्स डालकर अच्छी तरह मिक्स करें। अब आप एक बेकिंग ट्रे को वेजिटेबल ऑयल से ग्रीस करें और उसके उपर थोड़ा आटा डस्ट करें। तैयार मिश्रण को इसमें डालें और गार्निशिंग के लिए उसके उपर कटे हुए बादाम व काजू डालें। यह आपके केक को एक ब्यूटीफुल लुक देंगे और उसका टेस्ट की कई गुना बढ़ाएंगे।
इसके बाद बारी आती है केक को बेक करने की। इसके लिए आप पहले ओवन को 180 डिग्री सेल्सियस पर प्री-हीट करें और फिर केक को उसमें 40-45 मिनट के लिए बेक करने के लिए रख दें। जब तक केक बेक होता है, तब तक आप केक के उपर डालने के लिए एक मिश्रण तैयार करें। इसके लिए आप जैम लेकर उसमें फ्रेश क्रीम डालकर अच्छी तरह मिक्स करें।
45 मिनट बाद आप केक को ध्यानपूर्वक ओवन में से निकालें। अब आप इसे करीबन आधा घंटा ठंडा होने दें। जब यह ठंडा हो जाए तो इसे बेकिंग ट्रे से निकालकर स्लाइस में काटें। अब आप इस स्लाइस को एक सर्विंग ट्रे में रखें और उसके उपर जैम व क्रीम का तैयार मिश्रण डालें। इससे आपके केक का टेस्ट कई गुना बढ़ जाएगा।
तो देर किस बात की, क्रिसमस पर घर पर बनाएं यह हेल्दी और टेस्टी केक और जीत लें सबका दिल।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications