Latest Updates
-
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व
Holi Special: इस बार होली पर घर आए मेहमानों के लिए बनाएं ठंडाई श्रीखंड
इस देश में त्योहारों को लेकर अलग ही क्रेज देखने को मिलता है। व्यक्ति उम्र में छोटा हो या बड़ा मगर पर्व को लेकर उत्साह सबका एक जैसा ही रहता है। होली के मौके पर रंगों के साथ साथ तरह तरह के पकवान मिल जाए तो मजा दोगुना हो जाता है। त्योहारों के समय में हर घर में बनने वाले तरह तरह के पकवानों की खुशबू से ही मुंह में पानी आने लगता है।

त्योहारों के सीजन में मिलावटी मिठाइयों का काम भी बढ़ जाता है। ऐसे में बेहतर है कि आप खुद घर पर ही तरह तरह के मीठे पकवान तैयार करें। आज जानते हैं श्रीखंड तैयार करने की सबसे आसान रेसिपी। इस श्रीखंड में ठंडाई का स्वाद उसे और टेस्टी बना देगा।

जरुरी सामग्री
ताजा दही - 2 ½ कप
पिसी हुई चीनी - ¼ कप
ठंडाई - 2 से 3 चम्मच
इलायची पाउडर - 1/4 चम्मच

सजाने के लिए
सजाने के लिए आप अपनी मनपसंद चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप वैफर्स बिस्किट, टूटी फ्रुटी या फिर रंग बिरंगी सौंफ ले सकते हैं। अगर आप चाहें तो सिर्फ ड्राई फ्रूट्स भी ले सकते हैं।

ठंडाई श्रीखंड बनाने की आसान विधि
सबसे पहले दही को मोटे कपड़े में डालें और उसे बांध कर लटका दें। इससे दही का सारा पानी निकल जाएगा और वो गाढ़ा हो जाएगा। इसके बाद दही को कपड़े से निकाल कर एक बाउल में डाल दें।
अब बाउल में निकले दही में पीसी हुई चीनी, ठंडाई और इलायची डालकर मिक्स कर लें।
आप सर्व करने वाली कटोरियों में ठंडाई श्रीखंड निकाल लें। इसे आप टूटी फ्रुटी, रंगबिरंगी सौंफ और वैफर्स बिस्किट से सजा सकते हैं। इसके अलावा आप बारीक कटे हुए ड्राई फ्रूट्स से इसे गार्निश करें।
अब इन्हें फ्रिज में रखकर सेट होने दें। आपकी ठंडाई श्रीखंड सर्व करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
अगर आप दही में नया टेस्ट लाना चाहते हैं तो उसमें पाइनएप्पल का पल्प, लीची या स्टॉबेरी का पल्प दही में मिला सकते हैं। ये पल्प आप दही का पानी निकल जाने के बाद मिलाएं।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications