Latest Updates
-
August 2026 Vrat Tyohar: सावन शिवरात्रि से लेकर रक्षाबंधन तक, देखें अगस्त में आने वाले व्रत-त्योहारों की लिस्ट -
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Headline for Deeplink Test Hindi
Apple Stuffed Ice Cream: इस आसान विधि से बनाएं ये टेस्टी एप्पल स्टफ्ड आइसक्रीम

बच्चों को मीठा खाना बहुत पसंद होता है, फिर चाहे कोई त्योहार हो, घर में कोई फंशन हो, या फिर बिना किसी वजह भी उन्हें मीठा खाने को मिल जाएं। ऐसे में आप अपने बच्चें को एप्रिशिएट करने के लिए घर में कोई भी टेस्टी स्वीट डिश तैयार कर सकती हैं। ऐसे में हम आपके लिए एक टेस्टी और हेल्दी सेब की आइसक्रीम रेसिपी लेकर आए हैं। जिसे बनाना बहुत आसान हैं। कम चीजों के साथ ये टेस्टी एप्पल आइसक्रीम बनाकर आप अपने बच्चों को खुश कर सकती हैं। इस सेब आइसक्रीम को गार्निश करने के लिए आपको बस सेब, दूध, कंडेंस्ड मिल्क, ड्राई फ्रूट्स, चीनी चाहिए। इस आइसक्रीम को बनकर तैयार होने में 5 से 6 घंटे का समय लग सकता है। अगर आप और आपके बच्चे आइसक्रीम के दीवाने हैं, तो आपको ये आइसक्रीम रेसिपी जरूर पसंद आएगी। इसमें सेब आपके आइसक्रीम के स्वाद को और बढ़ाएगा। इसी के साथ आप अपनी पसंद की चीजें भी इसमें मिला सकते हैं। कई लोगों को हेल्थ को लेकर चीनी खाना पसंद नहीं होता, ऐसे में आप चीनी के स्थान पर आइसक्रीम को मीठा करने के लिए कोकोनट शुगर या शहद जैसे हेल्दी स्वीटनर का यूज कर सकते हैं। और किसी भी स्पेशल मौके के लिए आप ये टेस्टी एप्पल आइसक्रीम अपने घर में बना सकती हैं। आइए जानते हैं इसे बनाने का आसान तरीका-
स्टफ्ड एप्पल आइसक्रीम
बनाने के लिए सामग्री
सेब - 1
गाढ़ा दूध - 50 ML
काजू - 20 ग्राम
पुदीने के पत्ते
फुल क्रीम दूध - 500 ML
ड्राई फ्रूट्स- पीसा हुआ पाउडर
चीनी - 50 ग्राम
ड्राई फ्रूट्स
आइसक्रीम बनाने की विधि
स्टफ्ड सेब आइसक्रीम बनाने के लिए सबसे पहले एक ताजा सेब लें, और उसे ऊपर से काट लें। अब बीज वाली जगह को चारों ओर से काटकर अंदर का सारा स्टफ्ड बाहर निकाल लें। इसके बाद आइस्क्रीम का मिश्रण तैयार कर लें। जिसके लिए पहले दूध को मध्यम आंच पर अच्छे से उबाल लें। इसे तब तक उबाले जब तक ये ⅓ न हो जाएं। इसके बाद इसमें चीनी डालकर थोड़ी देर के लिए और उबलने दें। अब इसमें कंडेंस्ड मिल्क, ड्राई फ्रूट्स सब मिक्स करके 2 मिनट तक और उबाल दें। आपका मिश्रण तैयार है। गैस की आंच बंद करके आइसक्रीम के मिश्रण को ठंडा होने के लिए रख दें। अब आइसक्रीम के मिश्रण को सेब में भरकर ऊपर से बंद कर दें और फ्रीज मं 5 से 6 घंटे जमने के लिए रख दें। आपकी आइसक्रीम जमकर तैयार हो जाएं, तो इसे फ्रीज से निकाल कर स्लाइस में काट लें। ड्राई फ्रूट्स और पुदीने के पत्ते से गर्निश करके अपने परिवार और बच्चों को परोसें। सबको ये स्टफ्ड एप्पल आइसक्रीम पसंद आएगी।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications