Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Aloo Tikki Recipe: होली पर यूं बनाएं टेस्टी-टेस्टी आलू टिक्की, यह रही रेसिपी
Aloo Tikki Recipe : होली का मौका हो और खाने-पीने की बात ना हो, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। होली पार्टी में लोग ना केवल रंगों से भरपूर मस्ती करते हैं, बल्कि भांग की ठंडाई से लेकर तरह-तरह के स्नैक्स का लुत्फ भी उठा सकते हैं। हर साल लोग होली को भरपूर एन्जॉय करते हैं। हो सकता है कि इस बार आपने अपने घर पर होली पार्टी आर्गेनाइज की हो और आप एक अलग तरह से मेन्यू डिसाइड करना चाहते हों।
ऐसे में आप स्टार्टर स्नैक्स के रूप में आलू टिक्की को सर्व कर सकते हैं। आलू और कुछ मसालों के मिश्रण से बनने वाली इस टिक्की को बनाना बेहद ही आसान है। वहीं, दूसरी ओर यह खाने में बेहद ही टेस्टी लगती है। जब इसे गरमा-गरम सर्व किया जाता है, तो लोग चटकारे लेकर इसे खाते हैं।

तो चलिए आज इस लेख में हम आपको आलू टिक्की बनाने की आसान रेसिपी के बारे में बता रहे हैं-
आलू टिक्की बनाने के लिए आवश्यक सामग्री-
• 4 से 5 बड़े आलू
• आधा कप हरी मटर
• आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
• एक चम्मच धनिया पाउडर
• आधा चम्मच सौंफ पाउडर
• एक चम्मच अमचूर पाउडर
• बारीक कटा हुआ अदरक
• 1 से 2 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
• बारीक कटा हरा धनिया
• नमक आवश्यकतानुसार
• आधा चम्मच गरम मसाला
• आधा चम्मच जीरा पाउडर
• काला नमक
• आवश्यकतानुसार ब्रेड क्रम्ब्स
• आवश्यकतानुसार अरारोट
• आवश्यकतानुसार तेल टिक्की तलने के लिए
आलू टिक्की कैसे बनाएं-
• सबसे पहले आलू और पानी को प्रेशर कुकर में डालकर 5 से 6 सीटी आने तक प्रेशर कुक करें।
• वहीं मटर को भी एक दूसरे कुकर में डालें और उसे दो-तीन सीटी आने तक पकाएं।
• अब एक छोटी छलनी या कोलंडर का उपयोग करके उबले हुए हरे मटर से पानी निकाल दें। मटर को एक बाउल में निकाल कर मैश कर लीजिए।
• मटर में लाल मिर्च, धनिया पाउडर, सौंफ पाउडर, अमचूर पाउडर, बारीक कटी अदरक, हरी मिर्च, हरा धनिया, काला नमक और स्वादानुसार नमक डालकर मिक्स कर लें।
• अब आलू से भी पानी निकाल दीजिए और फिर इन्हें मैश कर लें।
• आलू में लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला पाउडर, धनिया पाउडर, अमचूर पाउडर, काला नमक और स्वादानुसार नमक डालकर मिक्स करें।
• इसके बाद आलू के मिश्रण में ब्रेड क्रम्ब्स और अरारोट डालकर अच्छी तरह मिक्स करें।
• अब अपनी हथेलियों पर थोड़ा सा तेल लगाएं और आलू का मिश्रण लें। इसे हाथों से हल्का दबाएं और बीच में हरी मटर की फिलिंग रखें।
• मसले हुए आलू के किनारों को ऊपर लाकर सील कर दीजिए।
• अपनी हथेलियों के बीच धीरे से रोल करें और धीरे से चपटा करें। सारी आलू टिक्की इसी तरह बनाकर तैयार कर लें।
• अब एक फ्राइंग पैन पर थोड़ा सा तेल डालकर गर्म करें।
• टिक्की को धीरे से रखें और उन्हें पैन-फ्राई करना शुरू करें।
• जब बेस कुरकुरा और सुनहरा हो जाए, तो प्रत्येक टिक्की को स्पैटुला से धीरे से पलटें।
• दूसरी तरफ भी कुरकुरा और सुनहरा होने तक तलें।
• इस तरह आप आलू टिक्की के अच्छी तरह कुक होने तक उसे पकाएं।
• आप इसे एक पेपर टॉवल पर निकाल लें, जिससे सारा अतिरिक्त ऑयल अब्जॉर्ब हो जाए।
• आपकी आलू टिक्की बनकर तैयार है। इसे हरे धनिये की चटनी और इमली की चटनी के साथ सर्व करें।
आलू टिक्की से क्या बनाया जा सकता है?
यूं तो आप होली पार्टी में आलू टिक्की को चटनी के साथ ऐसे ही सर्व कर सकते हैं। लेकिन अगर आप चाहें तो आलू टिक्की से अन्य भी कई तरह के स्नैक्स बना सकते हैं। मसलन, आलू टिक्की से सैंडविच, चाट या बर्गर आदि बनाया जा सकता है। इस तरह अगर आप पार्टी के लिए आलू टिक्की बनाते हैं तो स्टार्टर के रूप में कई डिशेज सर्व कर सकते हैं।
टिक्की किस चीज से बनती है?
यूं तो आप अलग-अलग इंग्रीडिएंट्स की मदद से कई तरह की टिक्की तैयार कर सकते हैं। लेकिन आलू टिक्की का टेस्ट बेमिसाल होता है। इसे बनाने के लिए उबले व मैश किए हुए आलू की जरूरत होती है। मैश किएए आलू में कई तरह के मसाले, व ब्रेड क्रम्ब्स मिलाकर टिक्की तैयार की जाती है।
आलू टिक्की के लिए कौन सा शहर प्रसिद्ध है?
आलू टिक्की एक ऐसा स्नैक है, जिसे अधिकतर लोग खाना पसंद करते हैं। आज यह आपको देश में लगभग हर राज्य में आसानी से मिल जाएगी। इसे उत्तर भारत में लोग बेहद ही चाव से खाते हैं। दिल्ली जैसा राज्य जो फूडीज के बीच बेहद पॉपुलर है, यहां पर लोग मजे लेकर आलू टिक्की खाते हैं।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications
