Latest Updates
-
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण -
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी -
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम? -
छोटी हाइट वाली लड़कियों पर सबसे ज्यादा जंचते हैं ये आउटफिट, दिखती हैं सुपर स्टाइलिश और लंबी -
बरसात में इन 5 लोगों को गलती से भी नहीं खाना चाहिए दही, वरना बिगड़ सकती है सेहत -
Ravi Pradosh Vrat Katha: इस कथा के बिना अधूरा है रवि प्रदोष व्रत, जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और शिव आरती -
World Paper Bag Day 2026: कब और क्यों हुई पेपर बैग दिवस की शुरुआत? जानें इसका दिलचस्प इतिहास -
गलती से भी पास-पास न रखें मनी प्लांट और तुलसी का पौधा, वरना कंगाली के साथ आ जाएंगी ये 3 बड़ी मुसीबतें
Tomato Jam Recipe: खाने की शौकीन अनुष्का शर्मा खुद बनाती हैं आर्गेनिक टोमैटो जैम, यह रही रेसिपी
अनुष्का शर्मा ने हाल ही में अपने बेटे अकाय का दुनिया में स्वागत किया है। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली दोनों ने सोशल मीडिया पर एक बयान जारी करके यह बताया कि उनके बेबी बॉय का 15 फरवरी को हुआ था। इस खबर के बाद से ही उन्हें चारों ओर से बधाइयां मिल रही हैं। इससे पहले साल 2021 में इस कपल को एक बेटी वामिका का आशीर्वाद मिला था।
अनुष्का हमेशा ही अपनी फिटनेस और खानपान का ख्याल रखती हैं। हालांकि, उन्हें कुकिंग करने का भी शौक है। वह अक्सर हेल्दी रेसिपीज बनाती हैं और टेस्ट के साथ-साथ अपनी हेल्थ का ख्याल भी रखती हैं। एक बार उन्होंने घर पर आर्गेनिक जैम बनाने की रेसिपी अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल पर शेयर की थी। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको अनुष्का की इस टेस्टी लेकिन हेल्दी रेसिपी को आपके साथ शेयर कर रहे हैं-

टोमैटो जैम बनाने के लिए आवश्यक सामग्री-
• 10-12 टमाटर
• दो बड़े चम्मच शुगर
• एक नींबू का रस
• एक छोटा चम्मच जीरा पाउडर
• एक छोटा चम्मच पैपरिका पाउडर
• नमक स्वादानुसार
टोमैटो जैम बनाने की विधि-
अनुष्का शर्मा की तरह टोमैटो जैम बनाने के लिए सबसे पहले फ्रेश
टमाटर लें।
इन्हें अच्छी तरह धो लें और चाकू की मदद से हल्का सा कट लगा लें।
अब एक बर्तन में पानी उबालें।
अब इस उबलते हुए पानी में टमाटर डालें और उन्हें ब्लांच कर लें।
जब तक टमाटर उबल रहे हैं, एक दूसरे बर्तन में ठंडा पानी और कुछ बर्फ
डालें।
जब टमाटर ब्लांच हो जाएं तो उन्हें निकालें और ठंडे पानी में
डालें।
अब टमाटर का छिलका उतार लें और उन्हें मोटा-मोटा काट लें।
टमाटर को एक भारी तले वाले नॉन-स्टिक पैन में डालें और उन्हें हल्का
पकाएं।
अब इसमें चीनी, नमक, जीरा पाउडर और पैपरिका डालकर लगातार चलाते हुए
पकाएं।
एक बार जब यह थिक हो जाए तो इसमें नींबू का रस निचोड़कर डालें।
अब इसे अच्छी तरह कुक होने तक पकाएं।
आपकी टेस्टी-टेस्टी टोमैटो जैम बनकर तैयार है।
आप इसे अनुष्का शर्मा की तरह नाश्ते में ब्रेड पर लगाकर खाएं।
घर की बनी टोमैटो जैम का स्वाद आपको यकीनन काफी अलग और टेस्टी
लगेगा।
अनुष्का शर्मा को खाने में क्या पसंद है?
अनुष्का शर्मा को हेल्दी फूड खाना और बनाना दोनों ही अच्छा लगता है। वह यूं तो इंडियन, चाइनीज और थाई कुज़ीन खाना काफी पसंद करती हैं। लेकिन इसके अलावा खिचड़ी एक ऐसी डिश है, जिसे अनुष्का कभी भी खा लेती हैं।
टमाटर का जैम किस चीज से बनता है?
टमाटर का जैम बनाने के लिए मुख्य इंग्रीडिएंट तो टमाटर ही है। इसके अलावा जैम को बेहतर टेस्ट देने के लिए नमक, चीनी, जीरा पाउडर, नींबू और पैपरिका आदि की जरूरत होती है। जब भी आप इसे बनाएं तो एक बड़े व भारी तले वाले बर्तन का इस्तेमाल करें। साथ ही, आंच को कम रखकर पकाएं।
क्या होममेड जैम बेहतर है?
मार्केट में कई तरह के फ्लेवर के जैम अवेलेबल है। लेकिन घर पर बना जैम मार्केट के जैम की तुलना में कहीं अधिक बेहतर माना जाता है। दरअसल, इसमें आर्टिफिशियल टेस्ट, फूड कलर या फिर प्रिजर्वेटिव्स आदि को शामिल नहीं किया जाता है। जिसके कारण यह हेल्थ के लिए अधिक अच्छा ऑप्शन होता है।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications