Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
कैसे घर पर बनाए रेस्त्रां जैसी परफेक्ट साउथ इंडिया की Filter Coffee, ये रही रेसिपी
Filter Coffee Recipe : हाल ही में जानी-मानी फूड बेस्ड मैगज़ीन TasteAtlas ने दुनिया भर की टॉप 10 कॉफी की सूची जारी की, जिसमें दक्षिण भारत की लोकप्रिय फिल्टर कॉफी ने दूसरा स्थान हासिल किया है। इस सूची में शामिल होने के साथ ही यह फिल्टर कॉफी अब वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बना चुकी है।
मुख्य रूप से दक्षिण भारत में प्रसिद्ध फिल्टर कॉफी अपने टेड्रिशनल और रिच टेस्ट कीवजह से पहचानी जाती है। साउथ इंडियन फिल्टर कॉफी बनाने की विधि बहुत ही सरल और पारंपरिक है, जो खासतौर पर दक्षिण भारत में लोकप्रिय है। इसे बनाने के लिए आपको एक विशेष स्टील का फिल्टर चाहिए। यहां है इसे बनाने का तरीका

सामग्री
- 3-4 चम्मच साउथ इंडियन कॉफी पाउडर (जिसमें कॉफी और चीकरी का
मिश्रण हो)
- 1 कप पानी
- 1 कप दूध
- चीनी स्वादानुसार
- साउथ इंडियन कॉफी फिल्टर बनाने का स्टील का फिल्टर
फिल्टर कॉफी बनाने का तरीका
- स्टील के फिल्टर के ऊपरी हिस्से में 3-4 चम्मच कॉफी पाउडर
डालें।
पाउडर को हल्के से दबाएं, लेकिन ज़्यादा नहीं, ताकि कॉफी अच्छी तरह से
छन सके।
- अब 1 कप उबलता हुआ पानी फिल्टर के ऊपर डालें।
फिल्टर का ढक्कन बंद कर दें और 10-15 मिनट तक प्रतीक्षा करें ताकि
पानी धीरे-धीरे कॉफी पाउडर से छनकर नीचे के कंटेनर में इकट्ठा हो
सके।
- इस बीच, एक बर्तन में 1 कप दूध उबालें। दूध को अच्छी तरह गरम कर
लें, लेकिन उसे उफान से पहले आंच से उतार लें।
- जब कॉफी अर्क (decoction) फिल्टर में तैयार हो जाए, तो इसे एक कप
में डालें।
- अब उसमें गरम दूध मिलाएं। आमतौर पर, 1/4 से 1/2 कप कॉफी अर्क और 1/2
से 3/4 कप दूध का संतुलन सही रहता है, लेकिन आप अपनी पसंद के अनुसार
मात्रा कम या ज्यादा कर सकते हैं।
- स्वादानुसार चीनी डालें और अच्छी तरह मिलाएं।
सर्व करें
पारंपरिक साउथ इंडियन तरीके से इस कॉफी को स्टील के डिब्बे और गिलास में परोसें। कॉफी को एक गिलास से दूसरे गिलास में ऊंचाई से फेंटने पर झाग भी आता है, जो इसके स्वाद को और बेहतर बनाता है।
कुकिंग टिप
अगर आपको ज्यादा स्ट्रॉन्ग कॉफी पसंद है, तो अधिक कॉफी अर्क डालें और दूध कम रखें। साउथ इंडियन फिल्टर कॉफी का गहरा और समृद्ध स्वाद इसे खास बनाता है, और इसका पारंपरिक तरीका इसे और भी आनंददायक बनाता है।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications
