Latest Updates
-
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म
नाश्ते में नए फ्लेवर के लिए बनाए स्वीट बटर टोस्ट, खाने के बाद बनाएंगे बार-बार, सेलिब्रेटी शेफ की है रेसिपी
Butter Sugar Toast Recipe: अगर आप नाश्ते में एक जैसा नाश्ता करके बोरियत महसूस करने लगे हैं, तो हम आपके टेस्ट को बदलने के लिए एक नई रेसिपी लेकर आए हैं। अगर आप ब्रेड टोस्ट को एक नए अंदाज में बनाना चाहते हैं तो ऐसे में आप बटर शुगर टोस्ट बना सकते हैं। यह टोस्ट शुगरी व क्रीमी होता है। साथ ही, यह टोस्ट काफी क्रंची होता है, जिससे इसका टेस्ट कई गुना बढ़ जाता है।
नाश्ते में बटर शुगर टोस्ट को बनाने का एक फायदा यह भी है कि यह एक बेहद ही क्विक रेसिपी है। घर में बडो के साथ बच्चों को भी काफी पसंद आएंगी। शेफ कुणाल कपूर ने अपने इंस्टाग्राम चैनल पर बटर शुगर टोस्ट को बनाने की रेसिपी शेयर की है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको शेफ कुणाल कपूर स्पेशल बटर शुगर टोस्ट की रेसिपी के बारे में बता रहे हैं-

बटर शुगर टोस्ट बनाने के लिए आवश्यक सामग्री-
• आधा चम्मच मक्खन
• आधा चम्मच चीनी पाउडर
• दो ब्रेड
• मोजरेला चीज़ स्टिक
बटर शुगर टोस्ट कैसे बनाएं?
• बटर शुगर टोस्ट बनाना बेहद ही आसान है। इसके लिए सबसे पहले एक कटोरी में मक्खन लें।
• अब इसमें पाउडर चीनी डालें और अच्छी तरह मिक्स करें। यह एक स्मूथ मिक्सचर बन जाएगा।
• अब आप दो ब्रेड लें और ब्रेड की एक साइड पर चीनी और मक्खन वाले मिश्रण को लगाकर अच्छी तरह फैलाएं।
• अब आप एक नॉन-स्टिक पैन गरम करें।
• इस पर मिश्रण वाली साइड से ब्रेड रखें।
• अब आप ब्रेड पर मोजरेला चीज़ रखें।
• इसे दूसरी ब्रेड से कवर करें। ध्यान दें कि मिश्रण वाली साइड ऊपर की तरफ आएगी।
• अब जब एक साइड से ब्रेड क्रिस्पी हो जाए तो आप इसे पलटकर दूसरी साइड से भी क्रिस्पी कर लें।
• आपकी बटर शुगर टोस्ट बनकर तैयार है।
• इसे प्लेट में निकालें और अपनी मनपसंद शेप में काट लें।
• बटर शुगर टोस्ट ऐसे ही खाने में काफी अच्छे लगते हैं। इसके साथ आपको किसी तरह की चटनी या साइड डिश की जरूरत नहीं है।
बटर शुगर टोस्ट बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए?
बटर शुगर टोस्ट एक क्विक रेसिपी है, जिसे बनाने के लिए आपको बहुत अधिक इंग्रीडिएंट्स की जरूरत नहीं होगी। जैसा कि इसके नाम से ही पता चलता है कि आपको बटर शुगर टोस्ट बनाने के लिए मक्खन, चीनी और ब्रेड की जरूरत होगी। इसके साथ आपको मोजरेला चीज़ स्टिक भी चाहिए। इससे टोस्ट और भी ज्यादा क्रीमी व टेस्टी बनती है।
बटर शुगर टोस्ट बनाने में कितना समय लगता है?
अगर आप सुबह नाश्ते में किसी टेस्टी लेकिन क्विक रेसिपी की तलाश में हैं तो बटर शुगर टोस्ट बनाया जा सकता है। इसे बनाने में आपको महज 5-10 मिनट लगेंगे। बटर शुगर टोस्ट बनाने के लिए आपको मक्खन और चीनी से एक मिश्रण तैयार करना होगा। अब आप इसे अपने ब्रेड पर लगाकर सेंकें। बटर शुगर टोस्ट का टेस्ट काफी अच्छा होता है।
बटर शुगर टोस्ट के लिए कौन सी ब्रेड सबसे अच्छी होती है?
बटर शुगर टोस्ट बनाने के लिए किसी खास ब्रेड की आवश्यकता नहीं होती है। आप अपनी पसंद के अनुसार किसी भी ब्रेड का इस्तेमाल कर सकते हैं। अमूमन लोग बटर शुगर टोस्ट बनाने के लिए व्हाइट ब्रेड का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन आप अपने टेस्ट और पसंद को ध्यान में रखते हुए व्हाइट ब्रेड को होल व्हीट ब्रेड या फिर ब्राउन ब्रेड की मदद से भी बना सकते हैं।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications
