Latest Updates
-
Lock Upp 2 Winner: 'लॉक अप 2' की विनर बनीं श्रेया कालरा, जानें रोडीज से ट्रॉफी तक का सफर और कितनी है नेट वर्थ -
Gujarat Chandipura Virus: गुजरात में चांदीपुरा वायरस से 22 बच्चों की मौत, जानें इसके लक्षण और बचाव -
Hariyali Teej 2026: हरियाली तीज कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और जरूर नियम -
कौन थे पद्मश्री डी.वाई. पाटिल? बिहार के पूर्व राज्यपाल और प्रसिद्ध शिक्षाविद का 90 वर्ष की उम्र में निधन -
डायबिटीज होने से पहले शरीर में दिखने लगते हैं Pre-diabetes के ये लक्षण, अधिकतर लोग करते हैं इग्नोर -
Viral Video: ऑटो में बैठी महिला के सामने अश्लील वीडियो देखता रहा Rapido ड्राइवर, वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल -
डेंगू और वायरल फीवर में क्या है अंतर? डॉक्टर से जानें कैसे करें पहचान और बचाव के उपाय -
Sawan Mehendi Designs 2026: सावन में हाथों पर खूब जचेंगे ये 7 लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन, हर कोई करेगा तारीफ -
Mangla Gauri Vrat 2026: आज है सावन का पहला मंगला गौरी व्रत, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, विधि और महत्व -
बारिश के मौसम में सर्दी-खांसी और गले की खराश से हैं परेशान तो आजमाएं ये 5 घरेलू उपाय, मिलेगी तुरंत राहत
इस तरह चुटकियों में बनाएं स्वादिष्ट छाछ
गर्मियां आ चुकी हैं और हम जानते हैं कि आप ऐसे खाद्य पदार्थ और पेय पदार्थ पसंद कर सकते हैं जो आपके शरीर को भीतर से ठंडक प्रदान करें। गर्मी के मौसम में बढ़ती तपिश को देखते हुए कई तरह की रेसिपी बनाई जा सकती हैं। ऐसी ही एक रेसिपी है छाछ, यह एक बेहतरीन पेय पदार्थ है, जिसे दही, पानी, जीरा पाउडर और काला नमक का उपयोग करके तैयार कियाय जाता है। छाछ न केवल शरीर को ठंडक देती है बल्कि पाचन में भी मदद करती है। अमूमन, लोग इसे भारी और मसालेदार खाने के बाद खाना पसंद करते हैं।

स्वादिष्ट छाछ तैयार करने में आपकी मदद करने के लिए, हम यहां उसी की रेसिपी लेकर आए हैं। ऐसे में आप नीचे स्क्रॉल करें और छाछ बनाने की विधि को जानें-
सामग्री
• डेढ़ कप दही
• आणा छोटा चम्मच जीरा पाउडर
• एक कप पानी
• 4-5 छोटे बर्फ के टुकड़े
• काला नमक स्वादानुसार
• आधा टेबलस्पून बारीक कटा हरा धनिया
• आधा छोटा चम्मच बारीक कटी पुदीने की पत्तियां
ऐसे करें तैयार
• घर पर दही की मदद से स्वादिष्ट छाछ बनाना बेहद ही आसान है। इसके लिए, सबसे पहले एक ब्लेंडर में दही और पानी डालें।
• अब ब्लेंडर में जीरा पाउडर और काला नमक डालें। साथ ही ब्लेंडर में 1-2 आइस क्यूब डालें। सब कुछ अच्छी तरह मिला लें।
• अब मिक्स्ड छाछ को गिलास में डालें। कुछ और बर्फ के टुकड़े डालें।
• अब कटे हुए पुदीना और धनिया पत्ती से गार्निश करें।
• चुटकी भर जीरा पाउडर और काला नमक डालकर सजाकर परोसें।
• अगर आप चाहें तो इस रेसिपी में ब्लेंडर में बर्फ के टुकड़े के स्टेप को स्किप कर सकते हैं। साथ ही छाछ को ब्लेंड करने के बाद आप उसमें बर्फ डाल सकते हैं। आप बर्फ के टुकड़े के बजाय ठंडा दही और पानी का उपयोग कर सकते हैं।
• वहीं, छाछ की कंसिस्टेंसी को एडजस्ट करने के लिए आप इसमें और पानी डाल सकते हैं। छाछ को आप फ्रिज में रख सकते हैं लेकिन छाछ को बनाकर फ्रेश तरीके से पीना अधिक बेहतर माना जाता है।
पोषण संबंधी जानकारी
गिलास- 3 गिलास
• कैलोरी - 98 कैलोरी
• वसा - 3 ग्राम
• प्रोटीन - 8 ग्राम
• कार्बोहाइड्रेट - 12 ग्राम
• फाइबर - 0 ग्राम
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications