Latest Updates
-
Navratri Va Durga Puja: नवरात्रि और दुर्गा पूजा में क्या अंतर है? एक ही देवी, फिर क्यों अलग हैं दोनों पर्व -
Navratri Recipes 2026: डायबिटीज के मरीज नवरात्रि व्रत में खाएं ये 5 शुगर फ्री रेसिपी, नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
मानसून में डायबिटीज के मरीज पैरों का ख्याल कैसे रखें? डॉक्टर से जानें आसान फुट केयर टिप्स -
Navratri 2026: गरबा में दिखना है स्टाइलिश? ट्राई करें ये 6 एवरग्रीन ब्लाउज डिजाइन -
पाकिस्तानियों से इतने साल ज्यादा जीते हैं भारतीय, WHO की रिपोर्ट में सामने आई औसत उम्र और मौत की वजह -
रूस में प्लेग का खौफ! महिला रिसर्चर की मौत के बाद 200 लोग किए गए क्वारंटीन, जानें कैसे फैलती है ये बीमारी -
World Cerebral Palsy Day 2026: बच्चों को विकलांग बना देती है यह बीमारी, जानें इसके कारण, लक्षण और इलाज -
Indira Ekadashi Vrat Katha: इंदिरा एकादशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, पितरों को मिलता है मोक्ष -
Indira Ekadashi 2026: ॐ नमो भगवते वासुदेवाय...इंदिरा एकादशी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Navratri Vrat Recipes: नवरात्रि के लिए पहले ही बना लें ये स्वादिष्ट फलाहारी नमकीन, नौ दिन तक नहीं होगी खराब
घर पर रखे सूखे नारियल से ऐसे बनाएं 100% शुद्ध नारियल तेल, जानें स्टेप-बाय-स्टेप गाइड
Ghar Par Nariyal Ka Tel Kaise Banaye: अक्सर पूजा-पाठ या किसी कार्यक्रम के बाद घर में कई नारियल जमा हो जाते हैं। अगर आपको सूखा नारियल या उससे बनी मिठाइयां पसंद नहीं हैं, तो उन्हें फेंकने की जरूरत नहीं है। इन सूखे नारियलों से आप घर पर ही बिल्कुल शुद्ध और खुशबूदार नारियल तेल तैयार कर सकते हैं, सही तरीके से स्टोर करने पर यह कई महीनों तक सुरक्षित रहता है। इसकी हल्की और मीठी खुशबू पूरे घर में ताजगी भर देती है। इसे बालों में लगाने से अच्छी चमक आती है और त्वचा पर इस्तेमाल करने से निखार बढ़ता है। चाहें तो इसे कुकिंग में भी उपयोग कर सकते हैं, लेकिन इसकी शुद्धता और गुणवत्ता को देखते हुए इसे स्किन और हेयर केयर में इस्तेमाल करना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। आइए, जानते हैं घर पर शुद्ध नारियल का तेल कैसे बनाएं?

घर में नारियल तेल बनाने का तरीका
स्टेप 1: नारियल को पानी में भिगोकर रखें
सबसे पहले जितने भी सूखे नारियल हैं, उन्हें छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। टुकड़े ऐसे रखें जैसे आमतौर पर सब्जी काटते हैं, ताकि उन्हें पीसना आसान हो।
इसके बाद इन टुकड़ों को करीब 2 घंटे के लिए पानी में भिगो दें। ऐसा करने से नारियल थोड़ा मुलायम हो जाएगा और मिक्सी में आसानी से पिस जाएगा।
स्टेप 2: नारियल को मिक्सी में पीसें
करीब 1 कप कटे हुए नारियल के टुकड़े लें और उसमें लगभग उतना ही पानी मिला दें। अब मिक्सी को चलाकर नारियल को अच्छी तरह बारीक पीस लें, ताकि स्मूद पेस्ट तैयार हो जाए।
इसके बाद एक साफ सूती या मलमल का कपड़ा लें और पिसे हुए नारियल को उसमें डालकर कसकर निचोड़ें। इससे नारियल का गाढ़ा दूध निकल आएगा। यही प्रक्रिया तब तक दोहराते रहें जब तक सारा नारियल इस्तेमाल न हो जाए।
जो नारियल का बुरादा बचता है, उसे फेंकें नहीं। आप इसे सुखाकर नारियल पाउडर की तरह मिठाइयों या सब्जियों में भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
स्टेप 3: नारियल के दूध से तेल निकालें
निकाले गए नारियल के दूध को किसी ढक्कन वाले बर्तन में भरकर 12 से 15 घंटे या पूरी रात के लिए फ्रिज में रख दें। इसके बाद आप देखेंगे कि ऊपर गाढ़ी परत जम गई है और नीचे पानी अलग हो गया है।
अब ऊपर जमी इस मोटी मलाई को सावधानी से निकालकर भारी तले की कढ़ाई में डालें और मध्यम आंच पर पकाना शुरू करें। इसे बीच-बीच में चलाते रहें। धीरे-धीरे इसमें से तेल निकलने लगेगा और नीचे हल्का भूरा अवशेष दिखाई देगा। पूरी प्रक्रिया में लगभग 45 मिनट से 1 घंटा लग सकता है।
जब तेल पूरी तरह अलग हो जाए, तो गैस बंद कर दें और थोड़ा ठंडा होने दें। इसके बाद सूती या मलमल के कपड़े से छानकर साफ तेल अलग कर लें।
अब आपका शुद्ध घर का बना नारियल तेल तैयार है। लगभग 4 नारियल से 300 से 400 ग्राम तक तेल मिल सकता है। इसे साफ कांच की बोतल या स्टील के डिब्बे में भरकर रखें और जरूरत के अनुसार इस्तेमाल करें।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications
