Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
Coconut Rose Ladoo Recipe: मीठे में बनाना है कुछ अलग, तो ट्राई करें ये कोकोनट रोज लड्डू रेसिपी
Coconut Rose Ladoo Recipe : हम सभी को अक्सर मीठा खाने की क्रेविंग होती है। लोग अक्सर खाने के बाद कुछ मीठा खाते हैं। इसके लिए वे बाजार से तरह-तरह के डेजर्ट लेकर आते हैं। हालांकि, अगर आप अपनी थाली में वैरायटी लाना चाहते हैं तो ऐसे में आपको खुद घर पर भी अलग-अलग रेसिपी ट्राई करनी चाहिए। मसलन, अगर आपको मीठे में लड्डू खाना अच्छा लगता है तो आप नारियल और गुलाब की मदद से लड्डू बना सकते हैं।
इस लड्डू का टेस्ट बेहद ही अलग होता है और यह बनाने में भी बेहद ही आसान है। आप इन लड्डू को बेहद ही कम सामग्री के साथ तैयार कर सकते हैं। किसी हाउस पार्टी या खास अवसर पर भी इन लड्डू को बनाकर सर्व किया जा सकता है।

यकीन मानिए, आने वाले मेहमान आपसे एक बार तो इसकी रेसिपी जरूर ही पूछेंगे। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कोकोनट रोज लड्डू बनाने की आसान रेसिपी के बारे में बता रहे हैं-
कोकोनट रोज लड्डू बनाने के लिए आवश्यक सामग्री-
• 3 कप सूखा नारियल/नारियल पाउडर
• 1 टिन मीठा कंडेंस्ड मिल्क
• 3 बड़े चम्मच गुलाब सिरप/रूहअफ़ज़ा
• 1 बड़ा चम्मच गुलाब जल
• 1 बड़ा चम्मच घी
• 2 चम्मच मिल्क मसाला
• आधा कप सूखा नारियल बॉल्स रोल करने के लिए
• 1 बड़ा चम्मच मेवे कटे हुए
कोकोनट रोज लड्डू कैसे बनाएं-
• सबसे पहले आपको सूखे नारियल को मध्यम आंच पर 2 मिनट तक सूखा भून
लें। हालांकि, इस दौरान ध्यान रखें कि यह जले नहीं।
• अब इसमें गुलाब जल और रूहअफजा मिलाएं।
• इसके बाद, अब आप इसमें कंडेंस्ड मिल्क डालें और अच्छी तरह
मिलाएं।
• इस मिश्रण को 2 मिनट तक और पकाएं।
• मिश्रण पैन पर चिपकना नहीं चाहिए, बल्कि एक साथ आ जाए।
• अब इसमें घी और मिल्क मसाला और कटे मेवे डालकर मिलाएं।
• अब इसे आंच से उतार लें और इसे कुछ मिनट तक ठंडा होने दें।
• फिर अपनी हथेली में थोड़ा सा घी लगाएं और इस मिश्रण के मध्यम आकार के
गोले बनाना शुरू करें।
• इन बॉल्स को थोड़े से सूखे नारियल में रोल कर लीजिए।
• आपके डिलिशियस गुलाब और नारियल के टेस्टी लड्डू बनकर तैयार हैं।
• आप तुरंत उनका आनंद ले सकते हैं या बाद के लिए स्टोर करके रख सकते
हैं।
नारियल के लड्डू खाने से क्या फायदा होता है?
नारियल के लड्डू ना केवल खाने में टेस्टी होते हैं, बल्कि इससे खाने से आपको काफी फायदा भी मिलता है। मसलन, नारियल के लड्डू को खाने से आपको फाइबर मिलता है। ऐसे में जब आप इसका सेवन करते हैं तो इससे गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्याओं का जोखिम कम होता है। साथ ही साथ, इससे आपको गैस, अपच और ब्लोटिंग की समस्या में भी आराम मिलता है।
कोकोनट रोज लड्डू बनाते समय उसे चिपकने से कैसे रोकें?
लड्डू बनाते समय अक्सर लोगां की यह शिकायत होती है कि मिश्रण पैन में चिपकने लगता है। अगर भूनते समय नारियल जल जाता है या फिर मिश्रण चिपकने लगता है तो इससे लड्डू का सारा टेस्ट खराब हो जाता है। ऐसे में सबसे अच्छा तरीका होता है कि जब भी आप लड्डू तैयार करें तो हमेशा नॉनस्टिक पैन का इस्तेमाल करें।
नारियल के लड्डू को कब तक स्टोर कर सकते हैं?
यूं तो नारियल के लड्डू काफी कम समय में बन जाते हैं, इसलिए आप इन्हें फ्रेश ही बनाकर खा सकते हैं। हालांकि, एक बार बनाने के बाद आप इन्हें फ्रिज में रखकर एक सप्ताह तक खा सकते हैं। अगर आप इन्हें लंबे समय के लिए स्टोर करना चाहते हैं तो ऐसे में इन्हें फ्रीज करें। आप इन्हें 2-3 महीने के लिए फ्रीज कर सकते हैं।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications
