Latest Updates
-
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय
दशहरे पर घर पर ही बनाएं कुरकुरी और रसभरी जलेबी, ये रही आसान सी रेसिपी
How to Make Crispy Jalebi at Home : दशहरे पर कई जगह जलेबी खाने की रिवायत है। ऐसा कहा जाता है कि जलेबी भगवान राम की पसंदीदा मिठाई थी। जब राम वनवास खत्म कर और रावण का वध कर अयोध्या लौटे तो उनकी प्रजा ने श्रीराम की पसंदीदा मिठाई से उनका मुंह मीठा किया था। तभी से दशहरे पर जलेबी खाने की परंपरा है। अगर आप भी दशहरे में जलेबी बनाने की सोच रहें, तो आइए जानें कि आप जलेबी को घर में कैसे बना सकते हैं।

सामग्री
बैटर के लिए
मैदा (सुपरफाइन आटा): 1 कप
दही (फुल क्रीम): ½ कप
पानी: आवश्यकतानुसार (बैटर को गाढ़ा करने के लिए)
बेकिंग सोडा: 1 चुटकी
घी या तेल: तलने के लिए
चाशनी के लिए
चीनी: 1 कप
पानी: ½ कप
इलायची पाउडर: ¼ चम्मच
केसर के धागे (वैकल्पिक): 8-10 धागे
नींबू का रस: ½ चम्मच (चाशनी क्रिस्टलाइज़ न हो, इसके लिए)
ऐसे बनाए जलेबी
एक बाउल में मैदा और दही को मिलाएं। धीरे-धीरे पानी डालते हुए गाढ़ा बैटर तैयार करें। बैटर की कंसिस्टेंसी न बहुत पतली होनी चाहिए और न ही बहुत मोटी। इसमें बेकिंग सोडा डालें और बैटर को 8-10 घंटे (या रातभर) के लिए ढककर रख दें ताकि यह अच्छे से खमीर (फरमेंट) हो जाए।
एक पैन में चीनी और पानी डालें और धीमी आंच पर तब तक पकाएं जब तक
चीनी पूरी तरह से घुल न जाए। चाशनी में इलायची पाउडर और केसर के धागे
डालें। इसे हल्की गाढ़ी एक तार की चाशनी बनने तक पकाएं।
अंत में नींबू का रस डालें ताकि चाशनी क्रिस्टल न हो। फिर आंच बंद कर
दें। अब खमीर वाले बैटर को अच्छे से फेंट लें। एक जलेबी बनाने वाली
बोतल (या सॉस की बोतल) में बैटर भरें। आप पॉलीथिन बैग या कपड़े के
छोटे कोन का भी उपयोग कर सकते हैं, जिसके कोने में छोटा सा छेद करें।
एक कढ़ाई में घी या तेल गरम करें। तेल गर्म हो जाने के बाद, बोतल की
मदद से गोल-गोल आकार में जलेबी बनाएं। इन्हें मध्यम आंच पर सुनहरी और
कुरकुरी होने तक तलें। तली हुई जलेबी को तुरंत गर्म चाशनी में 2-3
मिनट के लिए डुबोएं ताकि वह चाशनी को सोख लें। अब चाशनी में से
निकालकर जलेबियों को प्लेट में सजाएं और गर्मागर्म परोसें।
कुकिंग टिप्स
जलेबियों को ताजे घी में तलने से उनका स्वाद और भी बेहतर होता है। जलेबी को अधिक समय तक चाशनी में डुबोएं नहीं, क्योंकि इससे वे बहुत नरम हो सकती हैं। गर्म जलेबियों को दूध या दही के साथ भी परोसा जा सकता है।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications
