Latest Updates
-
August 2026 Vrat Tyohar: सावन शिवरात्रि से लेकर रक्षाबंधन तक, देखें अगस्त में आने वाले व्रत-त्योहारों की लिस्ट -
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Headline for Deeplink Test Hindi
बारिश में बनाएं क्रिस्पी मूंग दाल के पकौड़े और हरे धनिए-पुदीने की चटनी, नोट कर लें आसान रेसिपी
Monsoon Special Moong Dal Pakoda Recipe: जरा सोचिए झमाझम बारिश हो रही हो और ठंडी हवा के झोंके के बीच हाथ में गर्मा-गरम चाय का कुल्हड़ हो और सामने रखे हों कुरकुरे मूंग दाल के पकौड़े। सोने पे सुहागा तो तब होगा जब कुरकुरे पकौड़ों के साथ मिल जाए हरे-धनिए-पुदीने की चटपटी चटनी। सबसे अच्छी बात ये है कि इन्हें बनाने के लिए आपको लंबे समय तक रसोई में खड़ा नहीं होना पड़ेगा क्योंकि हम आपको बताने जा रहे झटपट पकौड़े व चटनी बनाने की आसान रेसिपी। तो चलिए फिर बनाइए आसान रेसिपी से पकौड़े और चटनी जिन्हें आप बारिश की बूंदों के बीच बालकनी में बैठ खा सकते हैं और सुहाने मौसम का मजा उठा सकते हैं।

मूंग दाल पकौड़े बनाने की जरूरी सामग्री
बिना छिलके वाली मूंग दाल: 1 कप (कम से कम 2-3 घंटे पानी में भिगोई हुई)
बारीक कटा प्याज: 1 बड़ा
हरी मिर्च: 2-3 (बारीक कटी हुई)
अदरक-लहसुन का पेस्ट: 1 छोटा चम्मच
बारीक कटा हरा धनिया: ½ कप
साबुत धनिया (क्रश किया हुआ): 1 छोटा चम्मच
सौंफ: ½ छोटा चम्मच
हल्दी पाउडर: ¼ छोटा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर: ½ छोटा चम्मच
हींग: 1 चुटकी (पाचन और स्वाद के लिए जरूरी)
नमक: स्वादानुसार
तेल: तलने के लिए

चटपटी हरी धनिया-पुदीना चटनी के लिए सामग्रियां
हरा धनिया: 1 कप (डंठल के साथ)
पुदीने के पत्ते: ½ कप
हरी मिर्च: 2-3 (तीखापन आप अपने हिसाब से रख सकते हैं)
अदरक: ½ इंच का टुकड़ा
लहसुन की कलियां: 3-4 (वैकल्पिक)
नींबू का रस: 1 बड़ा चम्मच
भुना जीरा पाउडर: ½ छोटा चम्मच
काला नमक: ½ छोटा चम्मच
सादा नमक: स्वादानुसार
ठंडा पानी या बर्फ के टुकड़े: 1-2 चम्मच (चटनी का हरा रंग बरकरार रखने के लिए)
मूंग दाल पकौड़े मिनटों में ऐसे तैयार, जानें स्टेप बाई स्टेप रेसिपी
दाल पीसें: भीगी हुई मूंग दाल का पूरा पानी निकाल दें। अब इसे मिक्सी में डालें और बिना पानी या सिर्फ 1 चम्मच पानी डाले दरदरा पीस लें। ध्यान रहे, इसका बारीक पेस्ट नहीं बनाना है।
बैटर को फेंटें: पिसी हुई दाल को एक बड़े कटोरे में निकालें और चम्मच या हाथों की मदद से 2-3 मिनट तक एक ही दिशा में अच्छी तरह फेंटें। इससे बैटर हल्का और फल्पी हो जाएगा।
मसाले मिलाएं: अब इस बैटर में कटा हुआ प्याज, हरी मिर्च, अदरक-लहसुन का पेस्ट, हरा धनिया, क्रश किया हुआ साबुत धनिया, सौंफ, हींग, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालें। सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स कर लें। आपका पकौड़ा बैटर तैयार है।
तेल गर्म करें: एक कड़ाही में तेल गर्म करें। तेल अच्छी तरह गर्म होना चाहिए चेक करने के लिए थोड़ा सा बैटर तेल में डालकर देखें, अगर वह तुरंत ऊपर आ जाए तो तेल तैयार है।
पकौड़े डालें: आंच को मध्यम कर दें। अब हाथों या चम्मच की मदद से छोटे-छोटे पकौड़े गरम तेल में डालें। ਕड़ाही को बहुत ज्यादा न भरें।
गोल्डन फ्राई करें: पकौड़ों को मध्यम आंच पर अलट-पलट करते हुए तब तक तलें जब तक कि वे चारों तरफ से सुनहरे और क्रिस्पी न हो जाएं। लो तैयार हैं आपके क्रिस्पी मूंग दाल के पकौड़े।
मिनट में तैयार करें हलवाई जैसी तीखी धनिया-पुदीने की चटनी
मिक्सी के जार में हरा धनिया, पुदीना, हरी मिर्च, अदरक, लहसुन, भुना जीरा पाउडर, काला नमक और सादा नमक डालें।
इसमें नींबू का रस और 1-2 बर्फ के टुकड़े या ठंडा पानी डालें।
इसे एकदम स्मूथ होने तक पीस लें। आपकी तीखी, खट्टी और रिफ्रेशिंग हरी चटनी तैयार है।
स्पेशल हैक्स क्रिस्पी पकौड़े बनाने के लिए
चावल का आटा: अगर आपको पकौड़े बहुत ज्यादा कुरकुरे पसंद हैं, तो बैटर में 1 से 2 चम्मच चावल का आटा या सूजी मिला दें।
बेकिंग सोडा की जरूरत नहीं: दाल को 2 मिनट अच्छी तरह फेंटने से पकौड़े बिना सोडा के ही अंदर से सॉफ्ट और बाहर से करारे बनते हैं। सोडा डालने से पकौड़े ज्यादा तेल सोखते हैं।
दरदरा पीसना: दाल को हमेशा पल्स मोड पर रोक-रोक कर पीसें ताकि कुछ दाने साबुत रहें, यही हलवाई जैसे मंगौड़े/पकौड़े का असली सीक्रेट है।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications