Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
Choco Lava Cake Recipe: घर पर 15 मिनट में बनाए लाजवाब चोको लावा केक, बहुत आसान है रेसिपी
Choco Lava Cake Recipe : आजकल केक में भी काफी वैरायटीज मार्केट में मिलने लगी हैं। वैसे पहले केक में इक्के-दुक्के फ्लेवर मिला करते हैं अब तो इतने किस्म के केक बाजार में अवेलेबल है कि लोग कंफ्यूज हो जाते हैं कि खाना क्या है? इन्हीं में से एक है चॉकलेट लावा केक जिसे बच्चा खाना खूब पसंद करते हैं। चॉकलेट लावा केक को चोको लावा केक और मोल्टेन चॉकलेट केक के नाम से भी जाना जाता है। अगर आप भी चोको लावा खाना पसंद करते हैं, तो हम आपके लिए इसकी आसान से रेसिपी लेकर आए हैं।
यहां घर पर आसान चोको लावा केक बनाने की विधि बताई गई है, जिसे फॉलो कर आप भी टेस्टी और यमी केक बना सकते हैं।

सामग्री
डार्क चॉकलेट - 100 ग्राम
मक्खन - 50 ग्राम
मैदा - 1/4 कप
चीनी - 1/4 कप (पाउडर)
अंडे - 2 (या अंडे के बिना विकल्प: 1/2 कप दही + 1/2 टीस्पून बेकिंग
सोडा)
वेनिला एसेंस - 1/2 टीस्पून
कोको पाउडर - 1 बड़ा चम्मच
चॉकलेट लावा केक बनाने का तरीका
- सबसे पहले चॉकलेट और मक्खन को एक बाउल में डालें और उसे एक साथ डबल बॉयलर की मदद से पिघलाए, नहीं तो माइक्रोवेव में 30 सेकंड रखकर इन्हें पिघलाकर अच्छी तरह मिलाकर एक पेस्ट बना लें।
- एक दूसरे बाउल में अंडे और चीनी को मिलाकर अच्छे से फेंटें जब तक
आपको फूला हुआ और मुलायम टेक्सचर का नजर न जाए। न
अगर आप बिना अंडे का चोको लावा केक तैयार कर रही हैं, तो दही और
बेकिंग सोडा को इसमें अंडे की जगह अच्छे से मिला लें।
कैसे तैयार करें बैटर
अब अंडे और चीनी (या दही और बेकिंग सोडा) के मिक्सर में पिघली हुई चॉकलेट और मक्खन डालें और इसे अच्छे से मिला लें। इसमें मैदा, कोको पाउडर और वेनिला एसेंस डालें और फिर से अच्छे से मिलाकर एक स्मूद बैटर तैयार कर लें।
बेकिंग के लिए तैयार करें
अपने ओवन को 180°C पर प्रीहीट करें। बैटर को बेकिंग टिन या मोल्ड में डालें। अगर आपके पास छोटे कप या मफिन मोल्ड हैं, तो उनका उपयोग भी कर सकते हैं ताकि छोटे-छोटे लावा केक तैयार कर सकें।
बैक करने के लिए
मोल्ड्स को ओवन में रखें और 8-10 मिनट तक बेक करें। ध्यान रखें कि केक के किनारे सैट हो जाएं, लेकिन बीच का हिस्सा थोड़ा कच्चा रहना चाहिए ताकि अंदर से लावा जैसा चॉकलेट बाहर आएं।
सर्व करें
बेक होने के बाद मोल्ड को बाहर निकालें और थोड़ी देर ठंडा होने दें। अब इसे हल्के हाथ से पलटें और प्लेट पर रखें। लीजिए आपका स्वादिष्ट चोको लावा केक तैयार है। आप इसे वैनिला आइसक्रीम या चॉकलेट सॉस के साथ सर्व कर सकते हैं।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications
