Latest Updates
-
Special Healthy Gajar Paratha Recipe: सर्दियों के लिए पौष्टिक और स्वादिष्ट नाश्ता -
Aaj Ka Rashifal 24 June 2026: बुधवार को इन 5 राशियों पर बरसेगी बुध देव की कृपा, जानें किसे मिलेगा धन लाभ -
Fry Pan Method Fish Masala Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा चटपटा फिश मसाला -
Pahadi Green Superfood Kafuli Recipe: घर पर बनाएं उत्तराखंड का पारंपरिक और पौष्टिक स्वाद -
टीम इंडिया की जर्सी पाकर इमोशनल हुए 15 साल के वैभव सूर्यवंशी, कही ये बड़ी बात, देखें Video -
क्यों मनाते हैं International Olympic Day? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की खास थीम -
कौन हैं WhatsApp के नए CEO कुणाल शाह? न इंजीनियरिंग, न MBA डिग्री, फिर भी करोड़ों में है नेट वर्थ -
Mahesh Navami 2026: महेश नवमी आज, जानें शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Bada Mangal 2026: ज्येष्ठ माह का आखिरी बड़ा मंगल आज, इन उपायों को करने से मिलेगी हनुमान जी की विशेष कृपा -
Happy Mahesh Navami 2026 Wishes: महेश जिनका नाम है...महेश नवमी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
इस दिवाली मीठे में मेहमानों को खिलाएं घर पर बनी स्पेशल बेसन की बर्फी, बहुत आसान सी है रेसिपी
Besan Burfi Recipe : बेसन की बर्फी एक स्वादिष्ट भारतीय मिठाई है जिसे विशेष रूप से त्योहारों और खास मौकों पर बनाया जाता है। यह बेसन, घी और चीनी से तैयार की जाती है। दिवाली के मौके पर खासतौर पर राजस्थान, गुजरात और पंजाब में लोग इसे घरों में जरूर बनाते हैं। कई जगह इन्हें बेसन की चक्की भी कहा जाता है। आइए जानते हैं बेसन की बर्फी बनाने की सरल रेसिपी:

सामग्री
बेसन (चने का आटा) - 2 कप
घी - 1 कप
चीनी - 1 कप
पानी - 1/2 कप
इलायची पाउडर - 1/2 चम्मच
पिस्ता, बादाम (कटा हुआ) - सजाने के लिए
बेसन की बर्फी बनाने की स्टेप बाय स्टेप रेसिपी
स्टेप 1- बेसन भूनना
सबसे पहले, एक कड़ाही में घी गर्म करें। घी के पिघलने पर उसमें बेसन
डालें और मध्यम आंच पर इसे अच्छे से भूनें। बेसन को लगातार चलाते रहें
ताकि वह जल न जाए और उसमें एक सुनहरा रंग और अच्छी खुशबू आ जाए। इसमें
लगभग 10-15 मिनट का समय लगेगा। जब बेसन अच्छी तरह भुन जाए और उसमें घी
अलग दिखने लगे, तो गैस बंद कर दें और इसे थोड़ा ठंडा होने के लिए रख
दें।
स्टेप 2 - चीनी की चाशनी बनाना
दूसरी कड़ाही में चीनी और पानी डालें। इसे मध्यम आंच पर तब तक पकाएं
जब तक चीनी पूरी तरह घुल न जाए और एक तार की चाशनी तैयार हो जाए। यह
चाशनी को जांचने के लिए, एक बूंद चाशनी को अंगूठे और उंगली के बीच लें
और खींचे, अगर एक तार बनती है तो चाशनी तैयार है।
स्टेप 3 - बेसन और चाशनी को मिलाना
अब भुने हुए बेसन में तैयार चाशनी डालें और उसे अच्छे से मिलाएं।
इसमें इलायची पाउडर भी डाल दें। इस मिश्रण को धीमी आंच पर कुछ मिनट तक
पकाएं ताकि बेसन और चाशनी अच्छे से एकसार हो जाएं।
स्टेप 4 - सेट करना
एक थाली या ट्रे में थोड़ा घी लगाकर चिकना कर लें। बेसन और चाशनी का
मिश्रण इसमें डालें और समान रूप से फैला दें। ऊपर से कटे हुए पिस्ता
और बादाम डालकर सजाएं। इसे कमरे के तापमान पर ठंडा होने दें। ठंडा
होने के बाद इसे अपने मनचाहे आकार में काट लें। आपकी स्वादिष्ट बेसन
की बर्फी तैयार है! इसे परोसें और अपने परिवार व दोस्तों के साथ इसका
आनंद लें।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications