Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Hummus Recipe: स्नैक्स के साथ सॉस नहीं सर्व करें टेस्टी-टेस्टी हमस, ये रही रेसिपी
Hummus Recipe : जब भी हम स्नैक्स खाते हैं तो उसके साथ कोई ना कोई डिप जरूर लेते हैं। यह डिप अमूमन स्नैक्स के टेस्ट को कई गुना बढ़ा देती है। अक्सर यह देखा जाता है कि लोग स्नैक्स के साथ टोमेटो केचअप या फिर मेयोनीज को बतौर डिप खाते हैं। हालांकि, अगर आप टेस्ट के साथ-साथ एक हेल्दी ऑप्शन की तलाश में हैं तो आपको हमस एक बार जरूर ट्राई करना चाहिए।
हमस वास्तव में एकक एक मिडल इस्टर्न डिप है, जिसे छोले की मदद से तैयार किया जाता है। जब आप इसका सेवन करते हैं तो आपको फाइबर के साथ-साथ फोलेट, मैग्नीशियम, पोटेशियम, आयरन और विटामिन ए सहित कई पोषक तत्व प्राप्त होते हैं। हमस यूं तो आपको मार्केर्ट में भी मिल जाएगा।

लेकिन अगर आप चाहें तो इसे घर पर भी बेहद आसानी से बना सकते हैं।
तो चलिए आज इस लेख में हम आपको हमस बनाने की आसान रेसिपी के बारे में
बता रहे हैं-
हमस बनाने के लिए सामग्री-
• आधा कप सफेद चने, 8 से 9 घंटे पानी में भीगे हुए
• 1.5 कप पानी
• नमक आवश्यकतानुसार
• 1 चुटकी बेकिंग सोडा
अन्य सामग्री
• 3 बड़े चम्मच सफेद तिल या 2 बड़े चम्मच ताहिनी
• 3-4 बड़े चम्मच एक्स्ट्रा वर्जिन जैतून का तेल
• 4 से 5 लहसुन की कलियां
• एक नींबू का रस
• आधा चम्मच जीरा पाउडर
• धनिया पत्ती
हमस बनाने की रेसिपी
• भीगे हुए छोले लें और उन्हें पानी से दो-तीन बार धो लें।
• अब सारा पानी निकाल दें और छोले को प्रेशर कुकर में डालें।
• साथ ही इसमें थोड़ा सा नमक, बेकिंग सोडा और पानी मिलाकर प्रेशर कुक
करें।
• इसे करीबन 15 मिनट तक पकाएं और गैस बंद कर दें।
• अब ढक्कन हटाकर छोलों को चेक कर लें और इन्हें चम्मच की मदद से
अच्छी तरह मैश कर लें।
• ध्यान दें कि छोले बिल्कुल भी कच्चे नहीं होने चाहिए।
• अब एक छोटा पैन गर्म करें और धीमी आंच पर सफेद तिल डालकर उसे लगातार
चलाते हुए भून लें।
• अब इन्हें ठंडा करके ग्राइंडर में पीस लें।
• अब इसमें लहसुन, नींबू का रस, एक्स्ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल, जीरा
पाउडर और स्वादानुसार नमक मिलाएं।
• इसे अच्छी तरह मिक्स करें या फिर हल्का सा एक बार फिर से पीस
लें।
• इसके बाद इसमें पके हुए चने डालें।
• चिकना और हल्का होने तक ब्लेंड करें। अगर आप इसे पीस नहीं पा रहे
हैं तो इसमें जरूरत के अनुसार 2 से 3 टेबल स्पून पानी डाल दीजिए।
• हमस बनकर तैयार है। इसे एक सर्विंग बाउल में डालें।
• साथ ही, इस पर थोड़ा अतिरिक्त वर्जिन ऑलिव ऑयल छिड़कें।
• आप इसे गार्निश करने के लिए लाल मिर्च पाउडर या काली मिर्च पाउडर
डाल सकते हैं।
• साथ ही, कटा हुआ हरा धनिया डालकर इसे गार्निश करें।
हमस बनाने के लिए किस चीज का इस्तेमाल किया जाता है?
हमस बनाते समय यूं तो आपको कई तरह के मसालों व इग्रीडिएंट्स की जरूरत होती है। लेकिन इसका मुख्य इंग्रीडिएंट छोले है। हमस को छोलों को उबालकर व अच्छी तरह मैश करके तैयार किया जाता है।
क्या घर का बना हमस आपके लिए अच्छा है?
हम्मस को हेल्थ के लिए भी काफी अच्छा माना जाता है। इसमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। यूं तो आप हमस को मार्केट से भी ले सकते हैं, लेकिन अगर आप चाहें तो इसे घर पर भी आसानी से बना सकते हैं। घर का बना हमस यकीनन मार्केट में मिलने वाले हमस की तुलना में बेहतर होता है।
क्या रोज हमस खाना ठीक है?
कुछ लोगों को हमस का टेस्ट काफी अच्छा लगता है। इसलिए, वे इसे अपनी डाइट का हिस्सा बनाते हैं। अगर आप इसे सीमित मात्रा में खाते हैं तो आप इसे अलग-अलग तरह के भोजन के साथ मिलकर खा सकते हैं। याद रखें कि हमस में फाइबर कंटेंट अच्छा होता है, इसलिए अगर आप इसे अधिक खाते हैं तो इससे आपको पाचन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications
