Latest Updates
-
कहीं आप भी तो नहीं पी रहे डिटर्जेंट वाला दूध? FSSAI के बताए इस सिंपल टेस्ट से मिनटों में करें चेक -
Indira Ekadashi 2026: 5 या 6 अक्टूबर, कब है इंदिरा एकादशी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि
Instant Achar Recipe: सिर्फ 10 मिनट में तैयार करें खट्टा-तिखा स्वादिष्ट अचार, नोट कर लें रेसिपी
Instant Achar Recipe: सर्दियों का मौसम हो और घर में अचार की खुशबू न फैले ऐसा कैसे हो सकता है। लेकिन सर्दी के मौसम में अचार बनाना थोड़ा मुश्किल हो जाता है क्योंकि इस मौसम में धूप नहीं निकलती। ऐसे में सही से अचान नहीं बन पाता और अक्सर अचार बनाने की सोचते ही लोग पीछे हट जाते हैं। धूर न होने की वजह से अचार को सुखाना, मसाले तैयार करना और कई दिनों तक रखने की झंझट भारी लगती है।
अगर आप भी यही सोचकर अचार बनाने से बचते हैं, तो अब चिंता छोड़ दें। क्योंकि आज हम आपके लिए लाए हैं 10 मिनट में बनने वाला इंस्टैंट अचार की रेसिपी लेकर आ रहे हैं जिसे बनाने के लिए न धूप की जरूरत है और न ही घंटों की मेहनत।
यह झटपट बनने वाला खट्टा-तिखा अचार सर्दियों में खाने का मजा दोगुना कर देता है। इसे आप दाल-चावल, पराठा, रोटी या खिचड़ी किसी भी चीज के साथ सर्व कर सकते हैं। इतना आसान कि जिसे खाना शुरू किया तो हर कोई रेसिपी पूछे बिना नहीं रहेगा। बस कुछ बेसिक मसाले, थोड़ा सा तेल और आपकी पसंद की सब्जियां और मिनटों में तैयार स्वादिष्ट अचार।

Instant Achar Recipe (10 मिनट में तैयार)
सामग्री (Ingredients):
1 कप गाजर (लंबे कटे)
1 कप फूलगोभी (छोटे टुकड़े)
1 कप मिर्च (लंबी कटी या साबुत)
1 कप मूली या शलगम (ऑप्शनल)
2 टेबलस्पून राई
1 टेबलस्पून मेथी दाना
1 टेबलस्पून सौंफ
1 टीस्पून हल्दी
1-2 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
1 टीस्पून काला नमक
स्वादानुसार नमक
½ कप सरसों का तेल
2-3 टेबलस्पून नींबू का रस या सिरका
झटपट अचार बनाने की आसान रेसिपी तरीका (Method)
सबसे पहले सभी सब्जियों को हल्का-सा उबलते पानी में 2-3 मिनट ब्लांच कर लें और एकदम सूखने दें।
एक कड़ाही में सरसों का तेल गरम करके धुआं निकलने दें।
गैस बंद करके थोड़ा ठंडा होने दें और उसमें राई, मेथी, सौंफ, हल्दी और लाल मिर्च डालें।
अब इसमें सब्जियां डालकर अच्छे से मिलाएं।
नमक और काला नमक डालें।
आखिर में नींबू का रस या सिरका डालकर मिश्रण को अच्छे से मिक्स करें।
बस! 10 मिनट में तैयार आपका इंस्टैंट खट्टा-तिखा अचार।
इसे तुरंत परोस सकते हैं या 1-2 दिन रहने दें स्वाद और भी बढ़ जाएगा।
आप इसे दाल-चावल, पराठे या रोटी किसी के साथ भी सर्व कर सकते हैं।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications
