Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Malpua Recipe For Holi 2024: होली पर मीठे में सर्व करें मालपुआ, यहां जानें पूरी रेसिपी
जब भी कोई शुभ अवसर होता है तो हम मीठा जरूर खाते हैं। होली पार्टी में भी स्नैक्स व मेन कोर्स के अलावा मीठा जरूर सर्व किया जाता है। होली पर मीठे में यूं तो आप कई तरह की रेसिपी को बना सकते हैं। लेकिन अगर आप कुछ अलग और बहुत टेस्टी बनाना चाहते हैं तो आप मालपुआ भी बना सकते हैं।
मालपुआ एक ट्रेडिशनल डिश है, जिसे होली के खास अवसर पर जरूर बनाया जाता है। चाशनी में डूबे मालपुए होली के जश्न को कई गुना बढ़ा देते हैं। यूं तो इसे भारत के अलग-अलग कोने में बनाया और खाया जाता है। लेकिन विशेष तौर पर, यूपी और बिहार में गुजिया और मालपुए के बिना होली का जश्न अधूरा ही माना जाता है। अगर आप भी इस साल होली पार्टी में मालपुए सर्व करना चाहते हैं तो आज इस लेख में हम आपके साथ इसकी रेसिपी शेयर कर रहे हैं-

मालपुआ बनाने के लिए आवश्यक सामग्री-
मालपुआ बैटर के लिए
• 1 कप मैदा - 125 ग्राम
• 1 चम्मच सौंफ़
• ⅓ चम्मच इलायची पाउडर
• 3 चुटकी बेकिंग सोडा
• आधा कप पानी
• 3 बड़े चम्मच खोया
• 3 बड़े चम्मच दही
मालपुआ तलने के लिए
• 4 बड़े चम्मच घी
शुगर सिरप के लिए
• आधा कप चीनी
• एक चौथाई कप पानी
रबड़ी के लिए
• 1.25 लीटर होल मिल्क
• 2.5 से 3 बड़े चम्मच चीनी
• आधा चम्मच इलायची पाउडर
• 2 चुटकी केसर के धागे
• 1 चम्मच गुलाब जल या केवड़ा जल
• बादाम
• पिस्ता
मालपुआ बनाने की विधि-
• सबसे पहले मालपुआ का बैटर बनाएंगे। इसके लिए एक मिक्सिंग बाउल में मैदा, सौंफ और इलायची पाउडर लें। साथ ही, सूखी सामग्री को अच्छी तरह मिला लें।
• अब खोया और दही डालें। आप चाहें तो खोये की जगह आप मिल्क पाउडर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
• अब इसमें पानी डालकर घोल बनाएं और बाउल को ढककर 30 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें।
• अब आप बादाम और पिस्ता को ब्लांच कर लीजिए। इन्हें 20 से 30 मिनट तक गर्म पानी में भिगोकर रखें। फिर उन्हें छीलकर टुकड़े कर लें और एक तरफ रख दें।
• अब बारी आती है चीनी की चाशनी बनाने की। इसके लिए एक पैन में चीनी और पानी डालें। इस मिश्रण को उबाल लें।
• चाशनी की कंसिस्टेंसी 1 तार की होनी चाहिए।
• अब बारी आती है मालपुआ बनाने की। इसके लिए एक पैन में घी गर्म करें।
• जब घी गर्म हो जाए तो बैटर में बेकिंग सोडा मिलाएं।
• अब आंच कम करें और एक कलछी बैटर लेकर इसे धीरे से गर्म घी पर डालें।
• बैटर को चम्मच के पिछले हिस्से से हल्का सा फैलाएं और पैन के आकार के अनुसार 2 से 4 मालपुआ बना लीजिए।
• आप इसे धीमी से मध्यम आंच पर पकाएं। जब एक तरफ से हल्का सुनहरा और कुरकुरा हो जाए तो धीरे से पलटें और दूसरी तरफ से भी कुरकुरा और हल्का सुनहरा होने तक तलें।
• मालपुए को आवश्यकतानुसार एक-दो बार पलटते हुए दोनों तरफ से सुनहरा होने तक तलें।
• अतिरिक्त तेल निकालने के लिए इन्हें पेपर टॉवल पर निकाल लें।
• मालपुए पर चीनी की चाशनी छिड़कें।
• फिर इन्हें तुरंत गर्म चीनी की चाशनी में डाल दें। मालपुआ को चम्मच या छोटे चिमटे से धीरे-धीरे चीनी की चाशनी में लपेटें।
• इन्हें तुरंत हटा कर सर्विंग ट्रे या प्लेट में रखें। सारे मालपुआ इसी तरह बनाकर तैयार कर लीजिये और चाशनी में लपेट दीजिये।
• इसके ऊपर से थोड़ी सी रबड़ी डालें। कटे हुए बादाम और पिस्ते से सजाइये. मालपुआ को गरमा गरम रबड़ी के साथ परोसें।
• अगर आप मालपुए के साथ सर्व करने के लिए रबड़ी बना रहे हैं तो एक चौड़े मोटे तले वाले पैन में दूध लेकर इसे पहले उबाल लें।
• अब आप आंच धीमी कर दें और बीच-बीच में हिलाते हुए दूध को उबालते रहें।
• दूध के ऊपर बनने वाली मलाई को पैन के किनारों पर लाएं। साथ ही सूखे दूध को किनारों से खुरचते रहें और वापस दूध में मिलाते रहें।
• बीच-बीच में हिलाते रहें ताकि दूध पैन के तले में जल न जाए।
• जब दूध ⅓ रह जाए तो आंच बंद कर दें। इसमें लगभग 45 मिनट से 1 घंटे का समय लगेगा।
• अब इसमें चीनी डालकर अच्छी तरह हिलाएं। साथ ही, केवड़ा जल या गुलाब जल के साथ केसर डालें। आप इसमें कटे हुए बादाम और पिस्ता डालें।
• रबड़ी को बाउल में निकाल लें और बाद में मालपुआ के साथ परोसें।
होली की डिश क्या है?
होली एक ऐसा त्योहार है, जिस पर एक-दूसरे को रंग लगाने और जमकर मस्ती करने के अलावा खाने-पीने का भी पूरा मजा लिया जाता है। इस त्योहार पर गुजिया और ठंडाई तो जरूर बनती है। लेकिन इसके अलावा भी आप बहुत कुछ बना सकते हैं। मसलन, स्नैक्स से लेकर स्वीट डिशेज तक कई रेसिपीज को बनाया जा सकता है।
होली के दौरान बनने वाली विशेष मिठाई का क्या नाम है?
होली के त्योहार पर कई तरह की मिठाइयां बनाई जाती है। इस खास अवसर पर गुजिया और ठंडाई के अलावा पूरन पोली और मालपुआ का स्वाद भी लिया जाता है।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications
