Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
गर्मी में आपके स्वाद को दोगुना कर देगा आम का मीठा अचार, 15 मिनट में करें तैयार
गर्मी का मौसम हम सभी के फेवरेट फ्रूट यानि आम का सीजन है। मैंगो शेक, आइसक्रीम, आम रस, अचार, चटनी खाने के लिए हम सभी बेसब्री से इस समय का इंतजार करते हैं।
आम के सीजन में महिलाएं कच्चे आम का अचार बनाकर सालभर के लिए स्टोर कर लेती हैं ताकि उसे पूरे साल अपने खाने में शामिल कर सकें। लेकिन अचार खाने के शौकीन लोगों की पसंद भी अलग-अलग होती है। किसी को आम का खट्टा अचार खाना पसंद होता है तो किसी को मीठा।

ऐसे में आज हम भी आपके लिए आम के अचार की ऐसी ही एक खट्टी मीठी रेसिपी लेकर आए हैं। जिसे घर में बच्चों से लेकर बड़े हर कोई बड़े ही चाव से खाना पसंद करेंगे। जी हां हम आपके लिए मैंगो केसरी अचार की खट्टी मीठी रेसिपी लेकर आए हैं। जिसे आप कुछ महीने तक स्टोर करके रख सकती है। आपका कुछ अलग खाने का मन हो तो बस फ्रीज से निकाले और अपने मुंह का स्वाद बदल लें। तो आइए जानते हैं मैंगो केसरी अचार बनाने की आसान रेसिपी....
रेसिपी 1: मैंगो केसरी अचार
सामग्री:
* कच्चे आम - 2 बड़े ( छिले और कटे हुए )
* चीनी - 1 कप
* पानी - आधा कप
* विनेगर - आधा कप
* हल्दी पाउडर - 1/2 छोटा चम्मच
* लाल मिर्च पाउडर - 1/2 छोटा चम्मच
* भुना जीरा पाउडर - 1 छोटा चम्मच
* धनिया पाउडर - 1 छोटा चम्मच भुना हुआ
* नमक - 1/2 छोटा चम्मच
* किशमिश - 1/4 कप
* खजूर - 1/4 कप कटे हुए
* काजू - 1/4 कप कटे हुए
* बादाम - 1/4 कप कटे हुए
* पिस्ता - 1/4 कप कटा हुआ
* घी - 1/4 कप
बनाने की विधि -
1. आम केसरी अचार बनाने के लिए आप सबसे पहले एक पैन में घी गर्म करें और उसमें काजू, बादाम, पिस्ता, किशमिश और खजूर को हल्का फ्राई कर लें।
2. इसके बाद उसी पैन में कटा हुआ कच्चा आम, चीनी, पानी, सिरका, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, धनिया पाउडर और नमक डालकर मिला लें।
3. इस मिश्रण को मध्यम आंच पर आम के नरम होने और इस मिश्रण के गाढ़ा होने तक अच्छे से पकाएं।
4. अब इस आम के मिश्रण में फ्राई ड्राई फ्रूट्स भी डालकर अच्छी तरह मिला दें।
5. मिश्रण को कमरे के तापमान में ठंडा होने के लिए रख दें। आप इस आम केसरी अचार को एयर टाइट कंटेनर में 2 महीने तक स्टोर करके रख सकते हैं।
6. इस अचार को आप बच्चों को स्कूल लंच बॉक्स में भी दें सकते हैं। बच्चे इसे परांठे, पूरी के साथ मजे से खाएंगे।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications
