Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
Hing Ka Achaar : घर पर बनाएं बिना तेल वाला चटपटा हींग का अचार , नोट कर लें रेसिपी
Easy Hing Ka Achar Recipe : कैरी यानी कच्चे आम के अचार का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। इसका खट्टा-तीखा स्वाद खाने के हर साधारण व्यंजन को भी खास बना देता है। अब ज़रा सोचिए कि जब इस अचार में शुद्ध हींग की खुशबू, कश्मीरी लाल मिर्च की हल्की तीखापन और हल्दी की गरमाहट जुड़ जाए, तो उसका स्वाद कितना जबरदस्त होगा!
खास बात ये है कि इस अचार को बिना तेल के भी बनाया जा सकता है, जो आज की सेहतमंद लाइफस्टाइल के लिए एक परफेक्ट विकल्प है। इसे बनाना बेहद आसान है और यह अचार 2 से 3 साल तक खराब नहीं होता। इसे आप पूड़ी, परांठे, मठरी या दाल-चावल के साथ भी मजे से खा सकते हैं। आइए जानें कैसे बनाएं शुद्ध हींग वाला बिना तेल का आम का अचार।

आवश्यक सामग्री
- कच्चे आम - 5 किलो
- सेंधा नमक - 200 ग्राम
- कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर - 100 ग्राम
- शुद्ध हींग - 10 ग्राम
- हल्दी पाउडर - 1 छोटा चम्मच
बनाने की विधि
1. आम की तैयारी
सबसे पहले कच्चे आमों को अच्छी तरह धो लें और सूती कपड़े से पोंछकर पूरी तरह सुखा लें। इसके बाद आमों को छीलकर पतले स्लाइस में काट लें। अब इन आम के टुकड़ों में नमक मिलाएं और उन्हें एक बड़े बर्तन में भरकर 24 घंटे के लिए ढंककर छोड़ दें। इस दौरान आम अपने अंदर का पानी छोड़ते हैं।
2. धूप में सुखाना
24 घंटे बाद आम के टुकड़ों को धूप में 2 से 3 घंटे तक सुखाएं। इससे उनमें नमी कम होगी और अचार लंबे समय तक टिकेगा। जो पानी आम से निकला है, उसे फेंकना नहीं है। उसे कांच की बोतलों में भरकर अलग रख लें।
3. हींग का घोल तैयार करें
अब एक कप आम के पानी में शुद्ध हींग डालें और अच्छी तरह मिलाएं ताकि हींग के सारे दाने घुल जाएं। शुद्ध हींग अचार को न केवल खास खुशबू और स्वाद देती है, बल्कि यह पाचन में भी मददगार होती है।
4. अचार को तैयार करना
अब आम के टुकड़ों को एक साफ और सूखे बर्तन में रखें। उसमें हल्दी, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर और हींग वाला पानी मिलाएं। अच्छे से मिलाकर अचार को एक साफ कांच के जार में भरें और ऊपर से बचा हुआ आम का पानी भी डाल दें।
5. स्टोर करें और फिर सर्व करें
कांच के जार को अच्छी तरह बंद करें और इसे 2-3 दिन धूप में रखें ताकि मसाले अच्छे से आम में घुल जाएं। इसके बाद आप इसे अपने भोजन के साथ परोस सकते हैं।
जरूरी टिप्स
- यह अचार बिना तेल का है, इसलिए यह दिल और वजन के लिए नुकसानदायक नहीं होता।
- सही तरीके से संग्रहित किया जाए तो यह अचार 2 से 3 साल तक खराब नहीं होता।
- इस रेसिपी में शुद्ध हींग का इस्तेमाल करें, क्योंकि यही इसकी असली जान है।
- अचार के स्वाद को लंबे समय तक बनाए रखने के लिए नमी और गंदे चम्मच से बचें।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications
