Latest Updates
-
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल
Mishti Doi Recipe : इस फेस्टिव सीजन घर पर बनाए फेमस बंगाली डिश मिष्टी दोई, ये है आसान सी रेसिपी
How to Make Mishti Doi At Home: जब बात बंगाल की स्वीट डिश की हो तो बंगाल की फेमस डेजर्ट मिष्टी दोई का नाम सबसे पहले आता है। दोई को सामान्य भाषा में दही कहा जाता है। इस दही की डिमांड बंगाल के अलावा झारखंड, बिहार, ओडिसा समेत देश और दुनिया में कई जगह है। इसका स्वाद कुछ ऐसा होता है।
मिष्टी दोई पारंपरिक बंगाली मिठाई है, जिसे खासतौर पर दूध और गुड़ (खासकर खजूर के गुड़) से बनाया जाता है। इसे बनाना काफी आसान है और इसका स्वाद बहुत ही लाजवाब होता है। यहां मिष्टी दोई बनाने की सरल रेसिपी आपके साथ शेयर कर रहे हैं। इस फेस्टिवल पर आप अपने दोस्तों और मेहमानो के साथ इसकी रेसिपी शेयर कर सकते हैं।

सामग्री
दूध - 1 लीटर (फुल क्रीम दूध)
गुड़ - 1/2 कप (खजूर का गुड़ अगर मिल जाए तो स्वाद बेहतर होता है)
दही - 2 बड़े चम्मच (ताजा दही, जमाने के लिए)
इलायची पाउडर - 1/2 चम्मच (वैकल्पिक)
मिष्टी दोई की रेसिपी
- सबसे पहले एक मोटे तले वाली कड़ाही में दूध डालें और उसे उबाल लें।
- दूध को धीमी आंच पर तब तक पकाएं जब तक कि वह अपनी मात्रा में आधा न हो जाए, इसे गाढ़ा करने के लिए इसे बीच-बीच में चलाते रहें ताकि तली में लगे नहीं।
- जब दूध अच्छी तरह से गाढ़ा हो जाए, तब गैस बंद कर दें और इसे थोड़ा ठंडा होने दें। जब दूध हल्का गर्म हो (ज्यादा गर्म न हो), तब इसमें गुड़ मिलाएं और इसे अच्छी तरह से घोल लें। गुड़ को धीरे-धीरे मिलाएं ताकि दूध फटने न लगे। अगर आप खजूर का गुड़ नहीं पा रहे हैं तो साधारण गुड़ का भी उपयोग कर सकते हैं।
- जब दूध और गुड़ का मिश्रण हल्का ठंडा हो जाए (गुनगुना), तब इसमें 2 बड़े चम्मच ताजा दही मिलाएं। इसे अच्छे से मिलाएं ताकि दही दूध में समान रूप से घुल जाए।
- इस मिश्रण को मिट्टी के बर्तन या किसी स्टील के बर्तन में डालकर उसे ढक दें। इसे किसी गर्म स्थान पर 6-8 घंटे या रात भर के लिए जमने दें। ठंड के मौसम में दही जमने में अधिक समय लग सकता है।
- जब मिष्टी दोई जम जाए, तो इसे फ्रिज में ठंडा करें। ठंडा-ठंडा मिष्टी दोई परोसें और आनंद लें। आप चाहें तो ऊपर से इलायची पाउडर या केसर डाल सकते हैं।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications
