Latest Updates
-
कहीं आप भी तो नहीं पी रहे डिटर्जेंट वाला दूध? FSSAI के बताए इस सिंपल टेस्ट से मिनटों में करें चेक -
Indira Ekadashi 2026: 5 या 6 अक्टूबर, कब है इंदिरा एकादशी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि
हड्डियों की मजबूती से लेकर वजन घटाने तक, बेहद लाभकारी है मोरिंगा की चटनी, नोट कर लें रेसिपी
Moringa Leaves Chutney Recip Or Benefits: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में सेहत और स्वाद का संतुलन बनाना किसी चुनौती से कम नहीं है। ऐसे में सहजन (Moringa), जिसे दुनिया अब 'सुपरफूड' मान रही है, उसे अपनी डाइट में शामिल करने का सबसे आसान और स्वादिष्ट तरीका सामने आया है। सोशल मीडिया पर 'नुपुर की रसोई' नाम के इंस्टाग्राम पेज पर मोरिंगा की चटनी की ऐसी रेसिपी शेयर की है जो खाने में न सिर्फ टेस्टी है बल्कि हेल्दी भी है। यह न केवल बनाने में आसान है, बल्कि पोषण का ऐसा पावरहाउस है जो आपके साधारण दाल-चावल या रोटी को भी एक स्पेशल और पौष्टिक भोजन में बदल देता है। सहजन की पत्तियों में दूध से ज्यादा कैल्शियम और संतरों से ज्यादा विटामिन C पाया जाता है। अगर आप भी अपनी इम्यूनिटी बढ़ाना चाहते हैं, तो यह रेसिपी आपके लिए ही है। आइए फिर जान लेते हैं सहजन की पत्तियों की चटनी बनाने की रेसिपी और उसे खाने के फायदे।

सहजन की चटनी के लिए सामग्री (Ingredients)
2 कप ताजा सहजन (मोरिंगा) की पत्तियां
दालें: 2 चम्मच चना दाल, 2 चम्मच उड़द दाल
मसाले: 1 छोटा चम्मच जीरा, 3 कश्मीरी लाल मिर्च, 1 हरी मिर्च, एक चुटकी हींग
अन्य: 1/4 कप मूंगफली (प्रोटीन और गाढ़ेपन के लिए)
फ्लेवर के लिए: 6-7 लहसुन की कलियां, आधे नींबू के आकार का इमली का पल्प
तेल और नमक: 2 बड़े चम्मच तेल और स्वादानुसार नमक
मोरिंगा चटनी बनाने की विधि स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी
1. सोंधा तड़का और दालों को भूनना
एक पैन में दो चम्मच तेल गरम करें। सबसे पहले जीरा डालें और उसे चटकने दें। अब इसमें चना दाल और उड़द दाल डालें। दालों को मध्यम आंच पर हल्का सुनहरा होने तक भूनें। यह स्टेप चटनी को एक बेहतरीन सोंधापन और क्रंची स्वाद देता है।
2. मूंगफली और मसालों का तड़का
जब दाल भुन जाए, तो इसमें मूंगफली डालें। मूंगफली चटनी को बॉडी और प्रोटीन देती है। अब इसमें लहसुन, कश्मीरी लाल मिर्च और हरी मिर्च डालें। साथ ही एक चुटकी हींग भी डाल दें। इन सभी को हल्का भूरा होने तक भूनें।
3. सहजन और इमली का संगम
अच्छी तरह धोकर सुखाई गई सहजन की पत्तियों को पैन में डालें। इन्हें केवल 2-3 मिनट तक चलाएं जब तक कि पत्तियां हल्की मुरझा न जाएं। अब इसमें इमली का पल्प और नमक मिलाएं। इमली की खटास सहजन के हल्के कसैलेपन को खत्म कर देती है।
4. पीसने की प्रक्रिया
मिश्रण को आंच से उतारें और पूरी तरह ठंडा होने दें। अब इसे मिक्सर जार में डालें और जरूरत के अनुसार थोड़ा पानी मिलाकर इसे महीन पीस लें। आपकी गाढ़ी, हरी और पौष्टिक मोरिंगा चटनी तैयार है।
मोरिंगा की चटनी खाने के बेमिसाल फायदे
सहजन की पत्तियों की चटनी केवल स्वाद ही नहीं, बल्कि औषधीय गुणों की खान है जिनके बारे में नीचे बताया गया है।
इम्यूनिटी बूस्टर: विटामिन A और C से भरपूर होने के कारण यह बदलते मौसम में संक्रमण से बचाती है।
हड्डियों की मजबूती: इसमें कैल्शियम की उच्च मात्रा होती है, जो जोड़ों के दर्द और हड्डियों के लिए फायदेमंद है।
आयरन की कमी दूर करे: जिन लोगों में खून की कमी (Anemia) है, उनके लिए यह चटनी बेहद लाभकारी है।
पाचन में सुधार: हींग, जीरा और फाइबर युक्त पत्तियां मेटाबॉलिज्म को दुरुस्त रखती हैं और वजन कम करने वालों के लिए भी लाभकारी है।
कैसे करें सर्व
यह मल्टीपर्पज चटनी इडली, डोसा, गरमागरम पराठे या दाल-चावल के साथ अद्भुत लगती है। बच्चों को यह चटनी सैंडविच स्प्रेड के रूप में भी दी जा सकती है, जिससे वे बिना नखरे किए 'सुपरफूड' का सेवन कर सकें।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications
