Latest Updates
-
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक
लंच में कुछ अच्छा खाने का है मन तो बनाएं मशरूम दो प्याजा
मशरूम भारतीय व्यंजनों में सबसे अधिक पसंद किए जाने वाले व्यंजनों
में से एक है। ये काफी पॉपुलर है और भारतीय रेस्तरां में व्यापक रूप
से परोसे जाते हैं। जब मशरूम के व्यंजनों की बात आती है, तो आपको
उनमें से बेहद विविधता देखने को मिलेगी। ऐसी ही एक रेसिपी है मशरूम दो
प्याज़ा, जिसे बटन मशरूम, टमाटर, कैरमलाइज़्ड प्याज और कुछ मूल भारतीय
मसालों का उपयोग करके तैयार किया जाता है। यह एक स्वादिष्ट और
मसालेदार व्यंजन है जिसे आप आसानी से बनने वाली शाकाहारी डिश के रूप
में जब चाहें खा सकते हैं। मशरूम दो प्याजा बनाना बेहद ही आसान है और
आप इस लेख को पढ़कर इसकी रेसिपी के बारे में जान सकते हैं-

सामग्री
• 3 बड़े चम्मच कुकिंग ऑयल
• 2 कप कटा हुआ मशरूम
• 2 प्याज चौकोर आकार में कटा हुआ
• आधा कप बारीक कटा प्याज
• 2 हरी मिर्च
• 2 मध्यम-बड़े बारीक कटे टमाटर
• 1 मीडियम साइज तेज पत्ता
• आधा छोटा चम्मच गरम मसाला पाउडर
• आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
• आधा छोटा चम्मच जीरा पाउडर
• आधा छोटा चम्मच धनिया पाउडर
• आधा छोटा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
• एक चौथाई छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
• नमक स्वादानुसार
• 4 बड़े चम्मच कटा हरा धनिया
यूं करें तैयार
• एक पैन में तेल गर्म करें।
• पैन में प्याज़ डालें और प्याज़ को सुनहरा होने तक भूनें।
• कढ़ाई में तेल निथार कर प्याज़ को निकाल कर एक तरफ रख दें।
• अब कढ़ाई में बचे हुए तेल में एक तेज पत्ता डालें।
• अब कढ़ाई में आधा कप कटे हुए प्याज़ डालें और सुनहरा होने तक भूनें।
• कढ़ाई में अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें और कच्ची महक आने तक अच्छी तरह मिलाएँ।
• इसके बाद कटे हुए टमाटर डालें और 1-2 मिनट तक भूनें।
• सभी मसाले जैसे जीरा पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया और मिर्च पाउडर डालें।
• मसाले को धीमी-मध्यम आंच पर 4-5 मिनट तक भूनें।
• अगर मसाला कढ़ाई में चिपकना शुरू कर दे तो उसमें कुछ पानी के छींटें डालें।
• इसके बाद कटे हुए मशरूम डालें।
• अब गरम मसाला पाउडर, कटी हुई हरी मिर्च और कुछ हरा धनिया डालें।
• सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें और 5-7 मिनट तक पकाएं।
• आंच बंद कर दें और बचा हुआ हरा धनिया डालकर सजाएं।
ध्यान रखने योग्य बातें
• मशरूम दो प्याज़ा को आप नान, बटर रोटी और फ्राइड राइस के साथ परोस सकते हैं।
• आप बचे हुए मशरूम दो प्याज़ा को स्टील के डिब्बे में भरकर फ्रिज में रख सकते हैं।
• आप मशरूम दो प्याज़ा पर गार्निश करते समय 1 बड़ा चम्मच नींबू का रस भी मिला सकते हैं।
• आप डिश में काली मिर्च पाउडर भी डाल सकते हैं। इससे डिश का तीखा स्वाद और बढ़ जाएगा।
पोषण संबंधी जानकारी
लोग - 2
• कैलोरी - 275 कैलोरी
• वसा - 22 ग्राम
• प्रोटीन - 5 ग्राम
• कार्बोहाइड्रेट - 18 ग्राम
• फाइबर - 5 ग्राम
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications
