Latest Updates
-
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम? -
छोटी हाइट वाली लड़कियों पर सबसे ज्यादा जंचते हैं ये आउटफिट, दिखती हैं सुपर स्टाइलिश और लंबी -
बरसात में इन 5 लोगों को गलती से भी नहीं खाना चाहिए दही, वरना बिगड़ सकती है सेहत -
Ravi Pradosh Vrat Katha: इस कथा के बिना अधूरा है रवि प्रदोष व्रत, जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और शिव आरती -
World Paper Bag Day 2026: कब और क्यों हुई पेपर बैग दिवस की शुरुआत? जानें इसका दिलचस्प इतिहास -
गलती से भी पास-पास न रखें मनी प्लांट और तुलसी का पौधा, वरना कंगाली के साथ आ जाएंगी ये 3 बड़ी मुसीबतें -
इस एक श्राप की वजह से अविवाहित कपल्स नहीं कर सकते जगन्नाथ मंदिर में दर्शन, आप भी जान लें रहस्य -
Varalakshmi Vrat के दिन लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, जानें क्या करें, क्या न करें और सूतक के नियम
Mushroom Tikka Recipe: इफ्तार के लिए बनाएं मशरूम टिक्का, बेहद आसान है रेसिपी
Mushroom Tikka Recipe : रमजान के महीने की शुरुआत हो चुकी है। मुस्लिम समुदाय के लिए यह महीना बेहद ही पाक माना जाता है और इन दिनों में मुस्लिम समुदाय के लोग रोजा रखते हैं। वे सुबह सहरी और रात में इफ्तार के दौरान ही कुछ खाते हैं। सुबह सेहरी के बाद ही फज्र की नमाज के साथ रोजा शुरू होता है। उसके बाद दिन ढलने के बाद नमाज अदा की जाती है और उसके बाद इफ़्तार के दौरान ही वे कुछ खाते हैं।
चूंकि पूरा दिन वे कड़े रोजे का पालन करते हैं, इसलिए रात में इफ़्तार के लिए कई टेस्टी-टेस्टी डिशेज तैयार की जाती हैं। चूंकि हर दिन कुछ नया बनाना भी किसी चुनौती से कम नहीं होता है, ऐसे में लोग कई नई रेसिपीज बनाने का विचार करते हैं। अगर आप भी ऐसी ही किसी रेसिपी की तलाश में हैं तो आप मशरूम टिक्का बना सकते हैं। यह डिश खाने में जितनी टेस्टी होती है, इसे बनाना उतना भी मुश्किल नहीं है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको मशरूम टिक्का बनाने की आसान रेसिपी के बारे में बता रहे हैं-

मशरूम टिक्का बनाने के लिए आवश्यक सामग्री-
• 200 से 250 ग्राम बटन मशरूम
• एक बड़ा चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट
• आधा चम्मच अजवायन
• आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
• एक चौथाई चम्मच गरम मसाला
• 1 चुटकी हल्दी पाउडर
• 3 से 4 बड़े चम्मच बेसन
• 1 बड़ा चम्मच तेल
• आवश्यकतानुसार नमक
• चाट मसाला छिड़कने के लिए
• कटी हुई धनिया पत्ती - गार्निश के लिए
• नींबू का रस
• एक प्याज
मशरूम टिक्का कैसे बनाएं-
• मशरूम टिक्का बनाने के लिए सबसे पहले पानी से अच्छी तरह धो लें। अब उन्हें छानकर पोंछकर सुखा लें।
• अब आप बेस स्टॉक से डंठलों को थोड़ा सा काट लें।
• अब एक मिक्सिंग बाउल में सभी मशरूम लें।
• आप इसमें मसाले पाउडर, अजवायन, नमक और तेल डालें। इसे अच्छी तरह से मिक्स करें।
• इसे मैरिनेट होने के लिए 20 से 25 मिनट तक ऐसे ही छोड़ दें।
• अब ओवन को 10 मिनट के लिए 200 डिग्री सेल्सियस पर प्रीहीट करें।
• मैरिनेशन के 20 से 25 मिनट बाद इसमें बेसन डालकर अच्छी तरह मिला लीजिए।
• अब ओवन में 25 से 30 मिनट तक बेक करें या ग्रिल करें या जब तक मशरूम पक न जाएं और नरम न हो जाएं और ब्राउन न हो जाएं।
• ग्रिल करते समय 15 से 20 मिनट के बाद, आप सीखों को पलट सकते हैं ताकि एक समान ग्रिल हो जाए।
• आप चाहें तो 15 से 20 मिनट बाद मशरूम पर थोड़ा सा तेल छिड़क या स्प्रे कर सकते हैं।
• अब मशरूम टिक्का पर नींबू का रस, चाट मसाला, हरा धनियां छिड़कें।
• मशरूम टिक्का को गरम-गरम पुदीने की चटनी, रोटी या नान के साथ सर्व करें।
क्या मशरूम टिक्का स्वास्थ्य के लिए अच्छा है?
मशरूम टिक्का खाने में जितना टेस्टी होता है, हेल्थ के लिए भी काफी अच्छा माना जाता है। दरअसल, मशरूम में पोटेशियम पाया जाता है, जो रक्तचाप को नियंत्रित करके आपके दिल को स्वस्थ रखती है। इतना ही नहीं, मशरूम में कॉपर, आयरन और फाइबर जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसलिए, अगर मशरूम को डाइट में शामिल किया जाता है तो इससे सेहत को कई फायदे मिलते हैं।
सर्दी में लोग मशरूम क्यों खाते हैं?
यूं तो मशरूम को किसी भी मौसम में खाया जा सकता है, लेकिन लोग ठंड के मौसम में मशरूम खाना काफी पसंद करते हैं। ऐसा इसलिए है, क्योंकि मशरूम खाने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। ऐसे में सर्दी में होने वाली मौसमी बीमारियों जैसे खांसी-जुकाम आदि से बचा जा सकता है। इतना ही नहीं, इस मौसम में अक्सर हाई बीपी पेशेंट की समस्या बढ़ जाती है। लेकिन मशरूम में सोडियम की मात्रा कम और पोटेशियम पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। इससे भी हाई बीपी को कंट्रोल करना काफी आसान हो जाता है।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications