Latest Updates
-
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Headline for Deeplink Test Hindi -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
इस विधि से बनाएं टेस्टी पपीता हलवा, स्वाद के साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद

फल खाना सेहत के लिए फायदेमंद माना गया है। हर फल को खाने के
अलग-अलग स्वास्थ्य लाभ हैं। पपीता भी ऐसा फल है जिसे खाने से कई
स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। लोग पके पपीता तो खाना पसंद करते हैं, लेकिन
कई लोग कच्चे पपीते की सब्जी या मुरब्बा भी बनाकर खाते हैं। पपीता
आपके पाचन तंत्र को स्वास्थ्य रखने में मदद करता है। जिससे पेट से
जुड़ी समस्या से आप दूर रहते हैं। वजन कम करने वालों के लिए भी पपीता
अच्छा होता है। ये आपके बॉडी में कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करने में
मदद करता है। डायबिटीज पेशेंट के लिए भी पपीता खाना बहुत फायदेमंद है।
इसे खाने से डायबिटीज का लेवल कंट्रोल में रहता है। इस कारण लोग पपीता
अपने भोजन, नाश्ते में शामिल करते हैं।
आपने पपीते की स्मूदी, मुरब्बा, सब्जी, अचार को खाया तो होगा, या इसके
बारे में सुना होगा। लेकिन आज हम इस आर्टिकल के जरिए आपके लिए पपीते
का हलवा बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। आप मीठे में पपीते का हेल्दी
हलवा बनाकर खा सकते हैं। ये टेस्ट के साथ हेल्थ के लिए भी काफी अच्छा
ऑप्शन है। आइए जानते हैं पपीते का हल्वा बनाने की रेसिपी-
पपीते का हलवा बनाने के लिए सामग्री-
- पपीता - 1 पका हुआ
- चीनी - आधा कप
- इलायची पाउडर - 1/4 टी स्पून
- दूध - आधा लीटर
- घी - 2 टेबलस्पून
- ड्राई फ्रूट्स
बनाने की विधि-
पपीते का टेस्टी हलवा बनाने के लिए सबसे पहले पपीते को अच्छे से धो कर छील लें। इसके बाद इसे छोटे-छोटे टुकड़े में काट लें। अब एक कढ़ाई को गैस पर रखकर गर्म कर लें। गैस की फ्लें को धीमा करके इसमें घी डाल दें। घी के पीघलने के बाद इसमें कटा हुआ पपीता डालकर 3 4 मिनट फ्राई कर लें। अब गैस की फ्लेम मीडियम करके इसमें दूध मिला दें। पपीते और दूध को तब तक पकाए, जब तक दूध पूरी तरह सूख न जाएं। दूध सुखने के बाद इसमें चीनी मिलाकर अच्छी तरह भून लें। चीनी पिघलने के बाद इसमें इलायची पाउडर और कटे हुए ड्राई फ्रूट्स मिलाकर गैस पर 2 3 मिनट तक पकाएं। आपका टेस्टी और हेल्दी पपीते का हलवा खाने के लिए तैयार है।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications