Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा
Paneer Corn Pulao Recipe: संडे का दिन सभी के लिए खास होता है वहीं अगर घर पर मेहमान आ रहे हैं तो डिनर की भी टेंशन हो जाती है। ऐसे में आप घर आए गेस्ट को स्पेशल फील करवाना चाहते हैं तो कुछ ऐसा बनाएं जो स्वाद और खुशबू दोनों में कमाल हो, तो पनीर कॉर्न पुलाव एक बेहतरीन विकल्प है। बासमती चावल, मुलायम पनीर, स्वीट कॉर्न और साबुत मसालों से तैयार यह रेस्टोरेंट स्टाइल पुलाव न सिर्फ देखने में आकर्षक लगता है, बल्कि हर निवाले में लाजवाब स्वाद भी देता है। सबसे अच्छी बात यह है कि इसे केवल 15 मिनट में आसानी से तैयार किया जा सकता है। आइए जानते हैं इसकी आसान रेसिपी।

पनीर कॉर्न पुलाव बनाने के लिए सामग्री
2 कप पके हुए बासमती चावल
200 ग्राम पनीर (क्यूब्स में कटा हुआ)
1 कप स्वीट कॉर्न (उबला हुआ)
1 बड़ा प्याज (पतले स्लाइस में कटा)
1 छोटा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
2 हरी मिर्च (चीरा लगी)
2 बड़े चम्मच घी या तेल
1 तेजपत्ता
1 इंच दालचीनी
3-4 लौंग
2-3 हरी इलायची
1 छोटा चम्मच जीरा
½ छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
½ छोटा चम्मच गरम मसाला
स्वादानुसार नमक
2 बड़े चम्मच बारीक कटा हरा धनिया
1 बड़ा चम्मच पुदीना (वैकल्पिक)
8-10 काजू
ऐसे बनाएं रेस्टोरेंट स्टाइल पनीर कॉर्न पुलाव
स्टेप 1: पनीर हल्का फ्राई करें
एक पैन में थोड़ा घी गर्म करें और पनीर के टुकड़ों को हल्का सुनहरा होने तक सेक लें। इससे पनीर का स्वाद और टेक्सचर बेहतर हो जाएगा।
स्टेप 2: मसालों का तड़का लगाएं
उसी पैन में घी डालें। अब जीरा, तेजपत्ता, दालचीनी, लौंग और इलायची डालकर कुछ सेकंड तक भूनें। इसके बाद प्याज डालकर हल्का सुनहरा होने तक पकाएं। फिर अदरक-लहसुन का पेस्ट और हरी मिर्च डालकर 1 मिनट भून लें।
स्टेप 3: कॉर्न और मसाले मिलाएं
अब उबला हुआ स्वीट कॉर्न डालें। नमक, काली मिर्च और गरम मसाला मिलाकर 2 मिनट तक पकाएं ताकि मसालों का स्वाद अच्छी तरह मिल जाए।
स्टेप 4: चावल और पनीर डालें
अब पके हुए बासमती चावल और फ्राई किया हुआ पनीर डालें। हल्के हाथों से मिलाएं ताकि चावल टूटें नहीं। 2-3 मिनट धीमी आंच पर पकने दें।
स्टेप 5: गार्निश करके सर्व करें
ऊपर से हरा धनिया, पुदीना और हल्के भूने हुए काजू डालें। गरमा-गरम पनीर कॉर्न पुलाव को रायता, सलाद, पापड़ या अचार के साथ सर्व करें।
रेस्टोरेंट जैसा स्वाद पाने के लिए टिप्स
पुलाव के लिए हमेशा लंबे दाने वाले बासमती चावल का इस्तेमाल
करें।
पनीर को ज्यादा देर तक न फ्राई करें, वरना वह सख्त हो सकता है।
थोड़ा घी डालने से पुलाव की खुशबू और स्वाद कई गुना बढ़ जाता है।
चाहें तो इसमें शिमला मिर्च, गाजर या मटर भी मिलाकर इसे और रंगीन व
पौष्टिक बना सकते हैं।
परोसने से पहले ऊपर से थोड़ा मक्खन डालने से पुलाव का स्वाद और भी रिच
हो जाता है।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications
